लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Andy Burnham:कौन हैं एंडी बर्नहैम, जो बनने जा रहे ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री? कीर स्टार्मर की लेंगे जगह – Andy Burnham Uk Prime Minister Labour Party New Leader After Keir Starmer Exit

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

ब्रिटेन में राजनीतिक हलचल के बीच पिछले एक दशक में देश को उसका सातवां प्रधानमंत्री मिलने जा रहा है। लेबर पार्टी के दिग्गज नेता एंडी बर्नहैम शुक्रवार को पार्टी का नए मुखिया चुन लिया गया। वे अगले हफ्ते प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर कीर स्टारमर की जगह लेंगे। लेबर पार्टी की नेशनल एग्जीक्यूटिव कमेटी (NEC) की चेयर शबाना महमूद ने लंदन में पार्टी के एक खास सम्मेलन में यह घोषणा की। उन्होंने कहा, सिर्फ एक ही MP नॉमिनेट हुआ था। इसलिए मुकाबला आसान रहा। अब सोमवार को, निवर्तमान प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के राजा को औपचारिक रूप से अपना इस्तीफा सौंपने के बाद, किंग चार्ल्स तृतीय एंडी बर्नहम को नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करेंगे।

‘किंग ऑफ द नॉर्थ’ के नाम से लोकप्रिय बर्नहैम के सामने न सिर्फ देश की सत्ता संभालने की जिम्मेदारी होगी, बल्कि तेजी से उभर रही ‘रिफॉर्म यूके’ पार्टी की चुनौती से निपटना भी उनकी सबसे बड़ी परीक्षा होगी। ग्रेटर मैनचेस्टर के मेयर के रूप में इस क्षेत्र के हितों की रक्षा करने के कारण एंडी बर्नहैम को ‘किंग ऑफ द नॉर्थ’ का नाम मिला था। शुक्रवार को होने वाले एक विशेष सम्मेलन में लेबर पार्टी के सांसदों के भारी समर्थन से उन्हें नेता चुना जाएगा। यह आयोजन केवल एक औपचारिकता मात्र है। सोमवार को प्रधानमंत्री बनने के बाद पार्टी को उनकी कैबिनेट टीम और सरकार चलाने के उनके तौर-तरीकों के बारे में पता चलेगा।

ये भी पढ़ें: अमेरिकी एयरस्ट्राइक में चाबहार पोर्ट को बड़ा नुकसान: निगरानी टावर ढहा, क्या फिर निशाने पर आया रणनीतिक बंदरगाह?

सत्ता के संतुलन और बदलाव का वादा

संभावना है कि 56 वर्षीय एंडी बर्नहैम अपने भाषण में यह संदेश देंगे कि उनकी सरकार सच्चे तौर पर लेबर विचारधारा वाली होगी। उनकी प्राथमिकताओं में आर्थिक सुधार, सार्वजनिक नियंत्रण बढ़ाना, फिर से औद्योगिकीकरण करना और स्थानीय समुदायों को वापस ताकत देना शामिल है।

भाषण के अंशों के अनुसार, वह ब्रिटेन को पिछले 40 वर्षों के रास्ते से अलग एक नया रास्ता देने का वादा करेंगे। उनकी सरकार के फैसलों में लोग और उनके इलाके सबसे ऊपर होंगे। पिछले महीने मेकरफील्ड सीट से संसदीय चुनाव जीतने के बाद बर्नहैम संसद में लौटे थे। इसके बाद कीर स्टारमर को हटाने और बर्नहैम को प्रधानमंत्री बनाने की चार सप्ताह की प्रक्रिया शुरू हुई थी। स्टारमर की घटती लोकप्रियता के कारण उनकी ही पार्टी के सांसद उनके खिलाफ हो गए थे।

रिफॉर्म यूके की चुनौती से निपटना

बर्नहैम लंदन से ब्रिटेन के अन्य क्षेत्रों में सत्ता का बड़ा हस्तांतरण करना चाहते हैं। उनका मानना है कि इससे असमानता कम होगी और उन पिछड़े समुदायों का गुस्सा शांत होगा जो अब ‘रिफॉर्म यूके’ पार्टी की तरफ जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Indus Water Dispute: सिंधु जल विवाद में पाकिस्तान को झटका; केस भी लड़ रहा और भारत का बिल भी भर रहा पड़ोसी

लेबर पार्टी के सांसदों को डर था कि वे 2029 के अगले चुनाव में नाइजेल फराज की पार्टी ‘रिफॉर्म यूके’ से अपनी सीटें हार सकते हैं। रिफॉर्म यूके पिछले कई महीनों से ओपिनियन पोल में सबसे आगे चल रही है। हालांकि, हाल के हफ्तों में अमीर दानदाताओं से फंड लेने के कारण फराज की पार्टी की छवि को थोड़ा नुकसान पहुंचा है। इससे बर्नहैम को लेबर पार्टी की स्थिति मजबूत करने का मौका मिल सकता है।

समय की कमी और बड़ी चुनौतियां

अगले आम चुनाव में तीन साल से भी कम का समय बचा है। ऐसे में बर्नहैम को अपने वादों को जल्द से जल्द लागू करना होगा। आर्थिक विकास से जुड़े स्वतंत्र संगठन ‘इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक डेवलपमेंट’ के कार्यकारी निदेशक नाइजेल विलकॉक ने कहा कि बर्नहैम ने आर्थिक विकास के एक अलग दृष्टिकोण के लिए वर्षों तक पैरवी की है। अब उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती इस दृष्टिकोण को हकीकत में बदलने की है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

महाराष्ट्र:जरांगे का अनशन खत्म करने से किया इनकार, पानी और सलाइन लिया; सरकार के सामने क्या शर्त रखी? – Jarange Agrees To Take Water, Saline But Refuses To Call Off Fast

लखनऊ:राहुल गांधी की नागरिकता को चुनौती देने वाली याचिका खारिज, आरोप के समर्थन में नहीं मिला कोई साक्ष्य – Petition Challenging Rahul Gandhi’s Citizenship Dismissed.

दूर बैठा दुश्मन भी खाएगा खौफ:खगंतक-243 का सफल परीक्षण, स्वदेशी लॉन्ग रेंज ग्लाइड बम कैसे बढ़ाएगा सैन्य ताकत? – Iaf-successfully-tests-indigenous-long-range-glide-bomb-khagantak-243

जोंटी रोड्स की भारतीय कप्तान शुभमन गिल को सलाह:सीनियर खिलाड़ियों के अनुभव का फायदा उठाने को कहा, दिए ये सुझाव – Former South African Cricketer Jonty Rhodes Advice To Indian Captain Shubman Gill Ahead Of Odi World Cup 2027

उबर में 3400 कर्मचारियों की छंटनी:ग्लोबल वर्कफोर्स में 10% की कटौती की तैयारी, भारत में किनकी जाएगी नौकरी? – Uber-global-layoffs-3400-jobs-workforce-restructuring-september-2026-impact-india

पहले गल्फ ऑफ अमेरिका, अब ट्रंप स्ट्रेट?:होर्मुज का नाम बदलना चाहते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति, जानें पूरा मामला – First Gulf Of America Now Trump Strait Us President Wants To Rename Strait Of Hormuz

Leave a Comment