लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Amarnath Yatra:दो दिन में दो लाख भक्तों का पंजीकरण, शुरुआती जत्थे में जाने की होड़; लेकिन सबको एक चिंता! – Amarnath Yatra: Two Lakh Devotees Registered In Two Days

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए भोले भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। यात्रा के पंजीकरण ने महज दो दिनों में ही वीरवार को करीब दो लाख का आंकड़ा छू लिया है। अधिकारियों के अनुसार इस वर्ष यात्रा को लेकर देशभर के श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। पंजीकरण प्रक्रिया में बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं।

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से पंजीकरण तेजी से जारी है। श्रद्धालुओं में शुरुआती जत्थे में जाने की होड़ मची है। प्रशासन ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य जांच, सुरक्षा व्यवस्था, आवास और परिवहन सहित सभी जरूरी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जा रहा है, ताकि यात्रा सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

बताया जा रहा है कि पिछले वर्षों की तुलना में इस बार शुरुआती दिनों में ही पंजीकरण की रफ्तार काफी तेज है, जिससे यात्रा के दौरान रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। लेकिन  बढ़ती गर्मी में कहीं अंतर्ध्यान न हो जाएं हिमलिंग, सभी को इसकी चिंता भी सता रही है। 

समूह पंजीकरण के लिए दिशानिर्देश जारी

श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड ने समूह पंजीकरण से संबंधित विस्तृत दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। 5 से 30 श्रद्धालुओं के समूहों के लिए विशेष पंजीकरण सुविधा उपलब्ध कराई गई है जिसके तहत इच्छुक यात्री एक साथ आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड के अनुसार, समूह पंजीकरण के लिए आवेदन 15 अप्रैल 2026 से पंजीकृत डाक के माध्यम से भेजे जा सकते हैं जबकि आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि 20 मई निर्धारित की गई है। पंजीकरण ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर किया जाएगा जो तिथि और मार्ग के अनुसार उपलब्ध स्लॉट पर निर्भर करेगा।

समूह के प्रत्येक सदस्य के लिए निर्धारित आवेदन पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार संख्या और संपर्क विवरण अनिवार्य होंगे। इसके साथ ही अधिकृत डॉक्टर या चिकित्सा संस्थान द्वारा जारी अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाण पत्र की मूल प्रति भी जमा करनी होगी। पंजीकरण शुल्क 250 रुपये प्रति यात्री रखा गया है जिसे दस्तावेज सत्यापन और यात्रा तिथि आवंटन के बाद ही ऑनलाइन या बैंक ट्रांसफर के माध्यम से जमा करना होगा। आवेदन के साथ डिमांड ड्राफ्ट जमा करने की आवश्यकता नहीं है।

ये नहीं जा सकते यात्रा पर

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि 13 वर्ष से कम और 70 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति, तथा छह सप्ताह से अधिक गर्भवती महिलाएं यात्रा के लिए पात्र नहीं होंगी। साथ ही, केवल 8 अप्रैल 2026 के बाद जारी किए गए स्वास्थ्य प्रमाण पत्र ही मान्य होंगे।

ई-केवाईसी पूरा करें, आरएफआईडी कार्ड प्राप्त करें

श्राइन बोर्ड के अनुसार, समूह पंजीकरण के बाद यात्रियों को निर्धारित केंद्रों पर बायोमेट्रिक ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर रेडियो फ्रीक्वेंस आईडेंटीफिकेशन (आरएफआईडी) कार्ड प्राप्त करना होगा। बिना वैध आरएफआईडी कार्ड के डोमेल-बालटाल या चंदनवाड़ी के प्रवेश द्वार से आगे जाने की अनुमति नहीं होगी। श्रद्धालुओं को सलाह दी गई है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेजो और दिशानिर्देशों का पालन करते हुए समय रहते आवेदन करें ताकि यात्रा में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इन बातों का रखें ध्यान


  • बोर्ड के अनुसार, यात्रियों का पंजीकरण और यात्रा परमिट जारी करना ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर किया जाएगा। प्रत्येक बैंक शाखा को प्रतिदिन और प्रति मार्ग सीमित कोटा दिया गया है जिसके भीतर ही पंजीकरण किया जाएगा

  • बायोमेट्रिक सत्यापन में तकनीकी समस्या आती है तो वेबकैम आधारित फोटो और मैन्युअल डेटा एंट्री का वैकल्पिक प्रावधान भी रखा गया है

  • यात्रियों के लिए यह भी अनिवार्य है कि वे पंजीकरण के समय अपना सही मोबाइल नंबर और आधार विवरण दर्ज करें

  • निर्धारित बैंक शाखाएं स्वास्थ्य प्रमाणपत्र की वैधता की जांच करने के बाद ही प्रति परमिट 150 रुपये शुल्क लेकर यात्रा परमिट जारी करेंगी। परमिट पर यात्रा मार्ग-बालटाल या पहलगाम-स्पष्ट रूप से अंकित होगा और उसी तिथि पर यात्री को यात्रा की अनुमति दी जाएगी

  • किसी भी निर्धारित यात्रा तिथि के लिए पंजीकरण उस तिथि से 7 दिन पहले बंद कर दिया जाएगा। उदाहरण के तौर पर 3 जुलाई की यात्रा के लिए पंजीकरण 26 जून को बंद हो जाएगा

इन बैंक शाखाओं में हो रहा पंजीकरण


पंजाब नेशनल बैंक, जम्मू एंड कश्मीर बैंक, एसबीआई और यस बैंक




 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जंतर-मंतर पर तनाव:देर रात पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प, Raf ने छोड़े आंसू गैस के गोले; Acp घायल, Video – Tension At Jantar Mantar Clash Between Police And Protesters Raf Fired Tear Gas Shells

Cjp Protest:प्रदर्शन के दो दिन के अंदर 10 Fir दर्ज, Raf जवान पर हमला, ड्रोन उड़ाने पर भी केस – Cjp Protest Today Raf Jawan Attacked And 10 Firs Registered

Neeraj Murder Case:हत्या से पहले कोर्ट पहुंची थी नीरज, बलराम पर मकान कब्जाने के आरोप; याचिका से मिला सुराग – Jaipur Neeraj Murder Case Sanganer Court Petition Balram Property Dispute Investigation

आपदा में अवसर:9.5 घंटे थमी रही लुटियंस दिल्ली की रफ्तार, ऑटो और कैब वालों की चांदी; 30 की जगह वसूले 100 रुपये – Traffic In Lutyens Delhi Halt For Nine And A Half Hours Auto And Cab Drivers Charging 100 Instead Of ₹30आपदा म

Ayesha Khan:दो घंटे तक हिरासत में रहीं आयशा, अब भाई को बचाने निकलीं; लिखा- ‘अब सड़क पर खड़े रहना भी जुर्म है’ – Dhurandhar Fame Actress Ayesha Khan Gives Update After Release From Police Station

दिल्ली का पहला डबल डेकर फ्लाईओवर 88 फीसदी तैयार:जानें कब दौड़ेंगे वाहन, अब तक कितने पैसे हो हो चुके खर्च? – Delhi First Double-decker Flyover Is 88 Percentage Complete

Leave a Comment