लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Ai:अमेरिका में एआई पर चल रही बहस को प्रभावित कर रहा चीन? रिपोर्ट में दावा- चैटजीपीटी का भी कर रहा इस्तेमाल – China Using Chatgpt To Target Us Ai Debate: Report

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिकी कांग्रेस के दोनों प्रमुख दलों के एक वरिष्ठ नेता की ओर से चीन पर अमेरिका की खुली राजनीतिक व्यवस्था का फायदा उठाने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है। यह आरोप ओपनएआई के खुलासे के बाद लगाया गया है, जिसमें बताया गया है कि चीन से जुड़े कुछ लोगों ने अमेरिका में चल रही बहसों को प्रभावित करने के लिए चैटजीपीटी का इस्तेमाल किया। इस मामले में अमेरिकी नेता का कहना है कि इन लोगों ने अमेरिकी टैरिफ (आयात शुल्क) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़े बुनियादी ढांचे के तेजी से विस्तार जैसे मुद्दों पर जनमत को प्रभावित करने के लिए सामग्री तैयार की।

‘हाउस सेलेक्ट कमिटी ऑन द चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी’ के चेयरमैन और अमेरिकी प्रतिनिधि जॉन मूलनार ने यह आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि चीनी सरकार अमेरिका में आम लोगों के बीच हो रही वैध चर्चाओं में हस्तक्षेप करने की कोशिश कर रही थी। मूलनार ने कहा, ‘डेटा सेंटरों को लेकर जायज सवाल हैं और अमेरिकी लोगों को इनके जवाब मिलने चाहिए क्योंकि कंपनियां हमारे देश के भविष्य के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर बना रही हैं। हम खुशकिस्मत हैं कि हम एक आजाद और खुले समाज में रहते हैं जहां हम इन विषयों पर बहस कर सकते हैं’।

उन्होंने आगे कहा, ‘दुर्भाग्य से, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी हमारे खुलेपन का फायदा उठाती है और अपने ‘यूनाइटेड फ्रंट’ संगठनों और दूसरी संस्थाओं के जरिए अमेरिकियों को बांटने का काम करती है। उसके सरकारी मीडिया ने अंग्रेजी भाषा में ऐसे लेख छापे हैं, जिनमें साफ तौर पर डेटा सेंटर बनाने के मुद्दे पर अमेरिकियों को बांटने की कोशिश की गई है और चीन में कुछ लोग छिपे हुए तरीकों से ऐसा करने की कोशिश कर रहे हैं’।

ओपनएआई की जून 2026 की थ्रेट रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने चैटजीपीटी अकाउंट्स के दो समूहों पर प्रतिबंध लगा दिया। इन अकाउंट्स के बारे में आशंका थी कि उनका संचालन चीन से शुरू हुआ था’। इन अकाउंट्स का इस्तेमाल ऐसे गुप्त प्रभाव अभियानों के लिए किया गया, जिनका उद्देश्य अमेरिकी एआई नीति और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा से जुड़ी बहसों को प्रभावित करना था। ओपनएआई की ओर से कहा गया कि यह कंटेंट संभवतः नकली सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए पोस्ट किया गया था और इसका मकसद एआई इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी बढ़ती ऊर्जा लागत के बारे में चिंताओं को बढ़ाना था।

दूसरे ऑपरेशन ‘टेक एंड टैरिफ्स’ के तहत ऐसे कमेंट्स और राजनीतिक कार्टून तैयार किए गए, जिनमें अमेरिकी टैरिफ की आलोचना की गई और वॉशिंगटन को टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में दबदबा बनाने की कोशिश करने वाले के तौर पर दिखाया गया। ओपनएआई ने कहा कि ऑपरेटर्स ने सिस्टम को खास तौर पर निर्देश दिया था कि वह सिर्फ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दिखाए और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का जिक्र न करे। रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्हीं नेटवर्क्स में से कुछ ने यह झूठा दावा भी फैलाया कि चैटजीपीटी यूजर्स का डेटा लीक हो गया है। ओपनएआई की ओर से कहा गया, ‘ये आरोप पूरी तरह से झूठे थे’। 

कंपनी ने यह भी कहा कि इन अभियानों का ऑनलाइन प्रभाव बहुत सीमित रहा। ओपनएआई के अनुसार, सोशल मीडिया पर की गई इन कोशिशों को कोई उल्लेखनीय या प्रामाणिक सहभागिता नहीं मिली और उनकी अपनी गतिविधियों के अलावा कोई खास प्रभाव देखने को नहीं मिला। फिर भी, कंपनी ने चेतावनी दी कि इन अभियानों का महत्व उन नैरेटिव्स में था, जिनका परीक्षण किया जा रहा था। कंपनी की ओर से कहा कि इन कैंपेंस ने अमेरिकी टेक्नोलॉजी नीतियों को आर्थिक चिंताओं और लोगों की चिंताओं से जोड़ने की कोशिश की, एआई, ऊर्जा लागत और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा पर चल रही घरेलू बहसों में विदेशी ताकतों को शामिल करने का प्रयास किया। मूलिनार ने कहा कि उनकी कमिटी डेटा सेंटर के डेवलपमेंट से जुड़े विदेशी प्रभाव की संभावित कोशिशों की जांच जारी रखेगी।

उन्होंने कहा, ‘मैं और मेरी कमिटी डेटा सेंटर पर हो रही बहस में चीन के संभावित बुरे असर की जांच जारी रखेंगे। मुझे उम्मीद है कि इन बहसों में शामिल सभी अमेरिकी एक-दूसरे के साथ सम्मान से पेश आएंगे’। यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब एआई को लेकर अमेरिका और चीन के बीच मुकाबला तेज हो रहा है। दोनों देश एआई इंफ्रास्ट्रक्चर, एडवांस्ड कंप्यूटिंग क्षमता और अगली पीढ़ी की टेक्नोलॉजी में भारी निवेश कर रहे हैं, जिन्हें आर्थिक विकास और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी माना जा रहा है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Ghamasaan Movie Review And Rating Ott Release Arshad Warsi Pratik Gandhi In Tigmanshu Dhulia Film Zee 5 – Entertainment News: Amar Ujala

राजस्थान निकाय चुनाव लाइव:बाड़मेर में भाजपा-कांग्रेस समर्थक भिड़े, अजमेर में फर्जी वोटिंग का आरोप – Rajasthan Civic Election Voting Live Second Phase Vote Percentage Jaipur Ajmer Updates

ब्रिक्स पर दो हिस्सों में बंटी कांग्रेस:चिदंबरम बोले- भारत को क्या मिला; थरूर ने बताया देश के लिए क्यों अहम? – Congress Divided Over Brics Chidambaram What India Gained Tharoor Explains Why Important For The Country.

बैंक हड़ताल:शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी; जानिए किस चीज की मांग पर अड़े कर्मचारी – Banking Services Hit As Unions Strike For Five-day Workweek, Customer Woes Rise

यूपीएससी भर्ती 2026:विशेषज्ञ, सहायक प्रोफेसर समेत 200+ पदों पर वैकेंसी, कब तक भरें फॉर्म और क्या हैं शर्तें? – Upsc Recruitment 2026: 212 Vacancies Announced For Specialists, Assistant Professors And More

बिहार:बैंक फ्रॉड केस में ईडी का बड़ा एक्शन, गया से गुरुग्राम और दिल्ली तक नौ ठिकानों पर छापेमारी – Bihar Bank Fraud Case Major Ed Action Raids Underway Across Nine Locations In Gaya Gurugram And Delhi

Leave a Comment