लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Ac Blast:दिल्ली में एसी ब्लास्ट होने से नौ लोगों की मौत, जानें आखिर कब एसी फटने का बढ़ जाता है खतरा – Delhi Tragedy: 9 Dead In Vivek Vihar Fire; When Does An Ac Become A Potential Bomb Know In Hindi

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


AC Blast Kyu Hota Hai: देश की राजधानी दिल्ली के विवेक विहार में देर रात एक भीषण अग्निकांड में नौ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। शाहदरा के विवेक विहार स्थित एक 4-मंजिला इमारत के छह फ्लैटों में अचानक आग लग गई, जिसकी सूचना दमकल विभाग को सुबह 3:47 बजे मिली। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद 16 लोगों को रेस्क्यू किया। 

ध्यान देने वाली बात यह है कि यह हादसा एक बार फिर एसी ब्लास्ट के खतरों की ओर इशारा कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह आग एसी फटने की वजह से लगी थी। गर्मियों में बढ़ते तापमान और एसी पर बढ़ते लोड के कारण ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इसलिए आइए इस लेख में जानते हैं कि आखिर किन गलतियों की वजह से ऐसी ब्लास्ट होने का खतरा बढ़ जात है।




Delhi Tragedy: 9 Dead in Vivek Vihar Fire; When Does an AC Become a Potential Bomb know in hindi

ac spilit एसी स्पिल्ट
– फोटो : AI Generated


एसी ब्लास्ट होने के मुख्य कारण

  • लगातार इस्तेमाल – लंबे समय तक बिना ब्रेक के एसी चलाने से कंप्रेसर ओवरहीट हो जाता है, जिससे ब्लास्ट का खतरा बढ़ जाता है।
  • गैस लीकेज – अगर एसी की पाइपलाइन से गैस लीक हो रही है और वहां कोई स्पार्क होता है, तो वह बम की तरह फट सकता है।
  • लोकल वायरिंग – घटिया क्वालिटी के तारों या प्लग का इस्तेमाल करने से शॉर्ट सर्किट होने का डर रहता है।
  • गंदगी का जमाव – कंडेंसर कॉइल्स में धूल जमने से हीट बाहर नहीं निकल पाती, जो यूनिट पर दबाव बढ़ाती है।


Delhi Tragedy: 9 Dead in Vivek Vihar Fire; When Does an AC Become a Potential Bomb know in hindi

स्पिल्ट एसी में आग लगने का खतरा
– फोटो : AI Generated


इन स्थितियों में बढ़ जाता है खतरा

  • अगर आपका एसी 10 साल से ज्यादा पुराना है, तो इसकी मशीनरी और वायरिंग कमजोर हो सकती है।
  • समय पर सर्विस न कराने से फिल्टर ब्लॉक हो जाते हैं, जिससे मशीन को हवा फेंकने के लिए ज्यादा ताकत लगानी पड़ती है।
  • बिजली के बार-बार आने-जाने या हाई वोल्टेज से कंप्रेसर के जलने और फटने की संभावना बढ़ जाती है।
  • अगर आउटडोर यूनिट सीधे तेज धूप में है, तो वह जल्दी गर्म होकर आग पकड़ सकती है।

 


Delhi Tragedy: 9 Dead in Vivek Vihar Fire; When Does an AC Become a Potential Bomb know in hindi

एसी में आग लगने का खतरा
– फोटो : एआई जनरेटेड


बड़े हादसों से बचने के लिए जरूर बरतें ये सावधानियां

  • नियमित सर्विस – हर सीजन की शुरुआत में और बीच में एक बार प्रोफेशनल मैकेनिक से एसी की पूरी जांच जरूर करवाएं।
  • ब्रेक दें – कोशिश करें कि एसी को लगातार 8-10 घंटे से ज्यादा न चलाएं; बीच में एक घंटे का ब्रेक दें।
  • सही स्टेबलाइजर – वोल्टेज को कंट्रोल करने के लिए अच्छी क्वालिटी का वोल्टेज स्टेबलाइजर जरूर लगाएं।
  • सर्टिफाइड पार्ट्स – हमेशा कंपनी के असली स्पेयर पार्ट्स और सही क्षमता वाले एमसीबी (MCB) का ही उपयोग करें।


Delhi Tragedy: 9 Dead in Vivek Vihar Fire; When Does an AC Become a Potential Bomb know in hindi

एसी में आग लगने का खतरा
– फोटो : Adobe Stock


विवेक विहार हादसे की बड़ी बातें

  • हादसा तब हुआ जब लोग गहरी नींद में थे, जिससे निकलने का मौका कम मिला।
  • दमकल की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर 16 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
  • चार मंजिला इमारत के छह फ्लैट पूरी तरह आग की चपेट में आ गए।
  • पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के सटीक कारणों की जांच कर रहे हैं।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मानसून दिखा रहा रंग:दिल्ली में बारिश का कोटा पूरा होने के है करीब, अब तक 201.2 Mm वर्षा; जानें पूर्वानुमान – Rain Prediction Cloudy Skies Expected In Delhi Over Next Six Days

Bihar:प्रशांत किशोर का बड़ा एलान; 10 हजार युवाओं को दिलाएंगे नौकरी, बोले- Cv दीजिए, हम व्यवस्था करेंगे – Bihar: Prashant Kishor Makes A Announcement In The Bankipur Assembly Pledges To Provide Jobs To The Youth

सामने अस्पताल, सड़क पर जिंदगी की जंग:एक घंटे तड़पता रहा आशु, फिर थम गईं सांसें; जिम्मेदार कौन? देखें Video – Scooter Hits Cow On Road In Faridaba Businessman Dies

यूपी:ओपी राजभर का सपा पर हमला, कहा- अखिलेश की वजह से पंचायत चुनाव में हुई देरी; 2027 में सफाया तय – Up: Op Rajbhar Attacks Sp, Says Akhilesh Yadav Is Responsible For Delay In Panchayat Elections; Wipeout In 202

आखिर किस बात ने सारा तेंदुलकर को इतना बेचैन कर दिया?:खुद बताई कहानी; घबराहट इतनी कि नाखूनों से करने लगीं ऐसा – Sara Tendulkar Reveals Nerve-wracking Experience As Owner Of Mumbai Grizzlies

‘mla का बंटवारा पार्टी का विभाजन नहीं’:उद्धव गुट ने सुप्रीम कोर्ट में Ec को घेरा; धनुष-बाण पर घमासान क्यों? – Shiv Sena Dispute Uddhav Faction Supreme Court Election Commission Bow Arrow Symbol

Leave a Comment