11:22 AM, 05-Jul-2026
शादी से पहले बारिश
आमिर खान की शादी से पहले मुंबई में बारिश हो रही है। घर के बाहर का एक वीडियो सामने आया है। बारिश के बीच घर पर शादी की तैयारियां हो रही हैं। कई मेहमान आ रहे हैं।
11:09 AM, 05-Jul-2026
आमिर के घर पहुंचा अंबानी परिवार
आमिर खान की शादी से पहले अंबानी परिवार उनके घर पर पहुंचा है। सोशल मीडिया पर इसके वीडियो वायरल हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि आमिर के घर के बाहर अंबानी परिवार की गाड़ियां खड़ी हैं।
11:05 AM, 05-Jul-2026
Aamir Gauri Wedding Live: 61 की उम्र में आज तीसरी शादी करने जा रहे आमिर खान, नहीं होगा रिसेप्शन
आमिर खान और गौरी स्प्रैट आज यानी 5 जुलाई को शादी करने वाले हैं। यह शादी मुंबई में आमिर खान के घर पर एक निजी समारोह में होगी। दोनों स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत अपनी शादी रजिस्टर करवाएंगे। शादी में परिवार के लोग और करीबी दोस्त शामिल होंगे। आमिर खान ने पहले दो शादियां की हैं। अब वह तीसरी बार दूल्हा बनने जा रहे हैं।


