लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Aaj Ka Shabd Shashank Jaishankar Prasad Ki Kavita Pratima Hi Dekh Karke – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:शशांक और जयशंकर प्रसाद की कविता

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

‘हिंदी हैं हम’ शब्द शृंखला में आज का शब्द है- शशांक, जिसका अर्थ है- चंद्रमा। प्रस्तुत है जयशंकर प्रसाद की कविता- प्रतिमा ही देख करके

जब मानते हैं व्यापी जलभूमि में अनिल में


तारा-शशांक में भी आकाश मे अनल में


फिर क्यो ये हठ है प्यारे ! मन्दिर में वह नहीं है


वह शब्द जो ‘नही’ है, उसके लिए नहीं है

जिस भूमि पर हज़ारों हैं सीस को नवाते


परिपूर्ण भक्ति से वे उसको वहीं बताते


कहकर सइस्त्र मुख से जब है वही बताता


फिर मूढ़ चित्त को है यह क्यों नही सुहाता

अपनी ही आत्मा को सब कुछ जो जानते हो


परमात्मा में उसमें नहिं भेद मानते हो


जिस पंचतत्व से है यह दिव्य देह-मन्दिर


उनमें से ही बना है यह भी तो देव-मन्दिर

उसका विकास सुन्दर फूलों में देख करके


बनते हो क्यों मधुव्रत आनन्द-मोद भरके


इसके चरण-कमल से फिर मन क्यों हटाते हो


भव-ताप-दग्ध हिय को चन्दन नहीं चढ़ाते

प्रतिमा ही देख करके क्यों भाल में है रेखा


निर्मित किया किसी ने इसको, यही है रेखा


हर-एक पत्थरो में वह मूर्ति ही छिपी है


शिल्पी ने स्वच्छ करके दिखला दिया, वही है

इस भाव को हमारे उसको तो देख लीजे


धरता है वेश वोही जैसा कि उसको दिजे


यों ही अनेक-रूपी बनकर कभी पुजाया


लीला उसी की जग में सबमें वही समाया

मस्जिद, पगोडा, गिरजा, किसको बनाया तूने


सब भक्त-भावना के छोटे-बड़े नमूने


सुन्दर वितान कैसा आकाश भी तना है


उसका अनन्त-मन्दिर, यह विश्व ही बना है

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Car Key Fob:कार की चाबी में छिपे हैं कई स्मार्ट फीचर्स! ज्यादातर लोग हैं अनजान, जबकि ये रोज आ सकते हैं काम – Car Key Fob Hidden Features You Should Know: Smart Functions Most Drivers Never Use

West Asia Tension:ईरान की दो-टूक, चाबहार पर Us का हमला ‘युद्ध अपराध’; जंग-टकराव पर Gcc और अरब लीग क्या बोले? – Iran Embassy In India Us Strike On Chabahar Clear War Crime Gcc And Arab League Statement On West Asia Tension

क्या पूर्वोत्तर बनेगा रक्षा निर्माण का गढ़?:पूर्व सेना प्रमुख ने बताई वजह, कहा-सैनिक ही करेंगे युद्ध का फैसला – Kolkata Northeast Have Huge Defence Manufacturing Potential Ex Army Chief Manoj Pande

पाकिस्तान ने तोड़ा संघर्षविराम:राजौरी के बाद पुंछ में गोलीबारी कर घुसपैठ की कोशिश, भारतीय सेना ने दिया जवाब – Pakistan Violates Ceasefire: After Rajouri, Infiltration Attempt Made Amidst Firing In Poonch

West Asia Tension:जॉर्डन तक पहुंची जंग की आग, ईरानी सेना के मिसाइल हमले में अमेरिकी सैनिकों की मौत – West Asia Tension Iran Us War Jordan Face Heat American Military Personnel Killed Hindi News Updates

अमेरिका से शांति समझौता खत्म?:ईरानी सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की धमकी, कहा-सिखाएंगे कभी न भूलने वाला सबक – Iran Mojtaba Khamenei Warns Us Unforgettable Lessons Trump Deal Cancelled

Leave a Comment