लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Aaj Ka Shabd Shampa Virendra Vats Poem Chhod Dun Kaise Milan Ki Aas – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:शम्पा और वीरेन्द्र वत्स की कविता

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

                
                                                         
                            'हिंदी हैं हम' शब्द शृंखला में आज का शब्द है- शम्पा, जिसका अर्थ है- विद्युत, बिजली, कमर। प्रस्तुत है वीरेन्द्र वत्स की कविता- छोड़ दूँ कैसे मिलन की आस
                                                                 
                            

(यह कविता तीन भागों में है- परामर्श, प्रतिक्रिया और प्रयाण)

परामर्श
अभिसारिके छोड़ो मिलन की आस
विजन वन रजनी भयंकर
क्षुब्ध शम्पा उग्र अंबर
कर रहे हर जीव के अस्तित्व का उपहास
अभिसारिके छोड़ो मिलन की आस
 
गर्जना करतीं हवाएँ
चीखतीं चारों दिशाएँ
मेघ के उर में कुटिल दुर्भावना का वास
अभिसारिके छोड़ो मिलन की आस
 
उर्मि या चल शैलमाला
व्योम से किसने उछाला
हरहराता-तप्त-फेनिल ध्वंस का उच्छ्वास
अभिसारिके छोड़ो मिलन की आस
 
गहन तम में आँख फाड़े
मृत्यु हिंसातुर दहाड़े
कब मिटी है भूख इसकी कब बुझी है प्यास
अभिसारिके छोड़ो मिलन की आस

भावनाओं की दुलारी
इस प्रकृति की शक्ति सारी
नाशलीला का निरंतर कर रही अभ्यास
अभिसारिके छोड़ो मिलन की आस
 
यह प्रणय बंधन तुम्हारा
जानता था गाँव सारा
हो चुका है वह भयावह जलचरों का वास
अभिसारिके छोड़ो मिलन की आस
 
सृष्टिगत सौंदर्य सारा
सहज शरणागत तुम्हारा
पट सँभालो हो न इसका प्रलय को आभास
अभिसारिके छोड़ो मिलन की आस
 
पीन-तनु-सुकुमार-श्यामल
स्निग्ध-शिव-निष्काम-निर्मल
गात निष्ठुर काल को क्यों दे रही सायास
अभिसारिके छोड़ो मिलन की आस
 
आह! यदि मैं काल होता
दूर रह तुमको सँजोता
देखता बस रूप लेकर कर्म से संन्यास
अभिसारिके छोड़ो मिलन की आस

प्रतिक्रिया

है परीक्षा की घड़ी यह
साधना इतनी बड़ी यह
फिर निराशा ही तुम्हें क्यों आ रही है रास
छोड़ दूँ कैसे मिलन की आस
 
अर्चना का दीप अंतर
जल रहा मेरा निरंतर
हो न क्यों प्रियतम समागम का मुझे विश्वास
छोड़ दूँ कैसे मिलन की आस
 
काल सीमित, प्रीति अक्षय
प्रीति रहती चेतनामय
देह में चाहे चले, रुक जाय चाहे साँस
छोड़ दूँ कैसे मिलन की आस
 
वज्र-घन-आँधी-अँधेरे
सब अशुभ सौभाग्य मेरे
हाँ दुसह मधुमास, मधुमय चाँदनी का त्रास
छोड़ दूँ कैसे मिलन की आस
 
दैव घन से सोम सरसे
या विषम अंगार बरसे
इस हृदय वन से नहीं जाता कभी मधुमास
छोड़ दूँ कैसे मिलन की आस

प्रयाण

नहीं रुकी वह बाला निर्भय चली अँधेरे पथ पर
काल निशा में जैसे कोई चले मेघ के रथ पर
वह उमंग वह आस मिलन की वह अदम्य अभिलाषा
वह भावों का वेग और भोले नैनों की भाषा
मानव का संकल्प चुनौती देने चला प्रलय को
बिना विचारे जड़-चेतन के ध्वंसक महाविलय को
बीच-बीच में बिजली कौंधे पग-पग राह दिखाये
लहर-लहर अनजाने पथ पर माया जाल बिछाये
बाधाएँ सब भूल बढ़ी वह दुर्गम वन में आगे
नए स्वप्न सुकुमार-सलोने अन्तर्मन में जागे
कहाँ मिलूँगी क्या बोलूँगी कैसे प्रेम करूँगी
प्रिय की एक एक बोली पर सौ-सौ बार मरूँगी
मुझे देखते ही वह अपनी बाँहों में भर लेगा
सोचा जो इतने वर्षों से आज उसे कर लेगा
काँप उठेगी काया जब होठों को वह चूमेगा
दो प्राणों के मधुर मिलन पर सारा जग झूमेगा
वह असीम आनंद भला मैं कैसे सह पाऊँगी
और बिना उसके भी जीवित कैसे रह पाऊँगी
दिवास्वप्न के बीच अंततः आ ही गया ठिकाना
इच्छाशक्ति प्रबल थी, सिमटा पंथ अगम-अनजाना
दृश्य वहाँ का देख लगा गहरा आघात हृदय को
सह सकता है कौन स्वयं पर इतने बड़े अनय को
प्रियतम के संग नई प्रेमिका सपनों में खोई थी
आलिंगन में बँधी हुई थी कंधे पर सोई थी
सूख गये आँसू आँखों में, मुँह से बोल न फूटे
कोमल मन के सारे बंधन चीख-चीख कर टूटे
अंत नहीं यह, इसी जगह से नई राह खुलती है
बड़े लक्ष्य की ओर वही आगे चलकर मुड़ती है
किया नया संकल्प- मुझे अब विश्व प्रेम पाना है
पढ़-लिखकर पीड़ित जनता की सेवा में जाना है।

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।

4 घंटे पहले

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Up:’देश के बहुसंख्यक समाज पर भाजपा के फैलाए ‘जहर’ का असर’; सपा सांसद जावेद अली का विवादित बयान – Samajwadi Party Mp Javed Ali Serious Allegations Against Bjp Of Spreading Division And Animosity In Society

‘पीछे-पीछे घूमना पड़ेगा सॉरी बोलने के लिए’; प्रणित मोरे को तान्या ने पहले ही दी थी हिदायत? पुराना वीडियो वायरल – Tanya Mittal And Pranit More Fight Old Video Goes Viral From Show Big Boss 19 Amid Rs 370 Biryani Controversy

अयोध्या राम मंदिर दान विवाद:सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, याचिकाकर्ता बोले- एफआईआर के साथ सीबीआई करे पूरी जांच – Ayodhya Ram Temple Donation Row, Matter Reaches Supreme Court; Petitioner Demands Full Cbi Probe Alongside Fir

Israel Rejects Us-iran Deal:अमेरिका-ईरान समझौते पर इस्राइल का विद्रोही रुख, लेबनान को लेकर खींची लाल रेखा – Israel Rejects Us-iran Deal Israel Takes A Defiant Stance On Agreement Draws A Red Line Regarding Lebanon

Congress:’इस्राइल के प्रति अंधभक्ति छोड़ें पीएम मोदी’, कांग्रेस ने विदेश नीति पर सरकार को क्या दी सलाह? – Congress Slam Pm Modi Foreign Policy Blind Devotion To Israel Us Iran Peace Deal Pakistan

Weather Update:दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, लोगों को गर्मी से मिली राहत – Weather Takes A Turn In Delhi-ncr With Heavy Rainfall

Leave a Comment