लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

छत्तीसगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप:कबूलनामे के लिए दो भाइयों को पीटा गया, मारपीट की शिकायत पर एएसपी की सफाई क्या? – Chhattisgarh: Two Brothers Accuse Police Of Assault, Seek Action

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव जिले में दो भाइयों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि एक हत्या के मामले में पूछताछ के दौरान पुलिस वालों ने उनके साथ मारपीट की। दोनों ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, घूमका थाना क्षेत्र के बरबसपुर गांव के रहने वाले पवन साहू और प्रदीप साहू हत्या के मामले में संदिग्ध हैं। परिवार के लोगों का आरोप है कि उनकी दादी बिहासिन साहू (70) की मौत की जांच के दौरान दोनों भाइयों के साथ मारपीट की गई।

क्या हुआ था पूरा मामला?

बिहासिन साहू का जला हुआ शव पिछले साल 13 नवंबर को गांव में धान के पुआल के ढेर में मिला था। पोस्टमार्टम में कथित तौर पर पता चला कि हत्या करने के बाद महिला के शव को जलाया गया था। इसके बाद पुलिस ने महिला के बेटे नेतराम साहू और पोते पवन व प्रदीप को पूछताछ के लिए बुलाया। परिवार के अनुसार, तीनों लोगों को 18 अगस्त की सुबह से 20 अगस्त की शाम तक थाने में रखा गया।

ये भी पढ़ें: धमतरी में रुद्री बांध बना एडवेंचर डेस्टिनेशन, कयाकिंग अकादमी शुरू होने से बढ़ा पर्यटकों का रोमांच

परिवार ने क्या आरोप लगाया?


  • परिवार ने आरोप लगाया कि इस दौरान पवन और प्रदीप से कबूलनामा लेने के लिए मारपीट की गई।

  • उनका दावा है कि 10 से 12 पुलिसकर्मियों ने दोनों भाइयों को पीटा। इसके बाद दोनों को बरबसपुर गांव के प्रवेश द्वार के पास छोड़ दिया गया।

  • शिकायत में कहा गया है कि घायल दोनों भाइयों को बाद में मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। वहां दोनों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

  • परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि पूछताछ के दौरान तीनों लोगों को अपने रिश्तेदारों या वकील से मिलने नहीं दिया गया।

  • नेतराम और परिवार के सदस्यों का कहना है कि महिला की मौत वाले दिन तीनों लोग एक दूसरे गांव में शादी के लिए लड़की देखने गए थे। उन्हें फोन पर महिला की मौत की जानकारी मिली थी।

  • परिवार ने आरोप लगाया कि पुलिस सही दिशा में जांच करने के बजाय उन्हें हत्या के मामले में फंसाने की कोशिश कर रही थी।

पुलिस ने क्या कहा?

राजनंदगांव के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर ने कहा कि तीनों लोग हत्या के मामले में संदिग्ध हैं और उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था। राठौर ने कहा कि जांच चल रही है और आगे भी पूछताछ की जाएगी। उन्होंने कहा कि हिरासत में मारपीट के आरोपों की भी जांच की जा रही है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दिल्ली:रोड रेज में एफआईआर को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, कहा-चढ़ावा चोरी की खबरों के चलते किया जा रहा परेशान – Delhi: Road Rage Fir Challenged In Supreme Court

ईरान का दावा:खोज निकाला नया गैस भंडार, 15 साल तक होगी आपूर्ति; तेल मंत्री ने क्या बताया? – Iran Discovers New Gas Field In Southern Fars Province, Says Oil Minister Paknejad

Miss Universe India 2026:टॉप-5 फाइनलिस्ट में केरल से उत्तराखंड तक की सुंदरियां, मिस यूनिवर्स 2026 खिताब किसे? – Miss Universe India 2026 Grand Finale Crown Winner And Top 5 Vaishnavi Tejashwini Kaziah Liz Anushri Anubha

लखनऊ:यूपी में देर रात 17 प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले, मुरादाबाद औरअलीगढ़ में नए आयुक्तों को दायित्व – Lucknow: 17 Administrative Officers Transferred Late Last Night In Up

यूपी:रक्षाबंधन पर महिलाएं कर सकेंगी बस में मुफ्त यात्रा, तीन दिन सुविधा; सेवा-समय में विस्तार का एलान – Raksha Bandhan: Women In Up To Get Free Bus Travel From Aug 27-29

मौसम:आज यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कुछ दिन दक्षिणी और पूर्वी इलाकों तक सिमटेगी मानसूनी बरसात – Weather In Up: Monsoon Rainfall Confined To Southern And Eastern Parts Of The State

Leave a Comment