लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Aaj Ka Shabd Paravar Mahadevi Verma Poem Aaj De Vardan – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पारावार और महादेवी वर्मा की कविता

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

                
                                                         
                            'हिंदी हैं हम' शब्द शृंखला में आज का शब्द है- पारावार, जिसका अर्थ है- दोनों तट, आर-पार, समुद्र, सीमा। प्रस्तुत है महादेवी वर्मा की कविता- आज दे वरदान!
                                                                 
                            

वेदने वह स्नेह-अँचल-छाँह का वरदान!

ज्वाल पारावार-सी है,
श्रृंखला पतवार-सी है,
बिखरती उर की तरी में
आज तो हर साँस बनती शत शिला के भार-सी है!
स्निग्ध चितवन में मिले सुख का पुलिन अनजान!

तूँबियाँ, दुख-भार जैसी,
खूँटियाँ अंगार जैसी,
ज्वलित जीवन-वीण में अब,
धूम-लेखायें उलझतीं उँगलियों से तार जैसी,
छू इसे फिर क्षार में भर करुण कोमल गान!

अब न कह ‘जग रिक्त है यह’
‘पंक ही से सिक्त है यह’
देख तो रज में अंचचल,
स्वर्ग का युवराज तेरे अश्रु से अभिसिक्त है यह!
अमिट घन-सा दे अखिल रस-रूपमय निर्वाण!

स्वप्न-संगी पंथ पर हो,
चाप का पाथेय भर हो,
तिमिर झंझावात ही में
खोजता इसको अमर गति कीकथा का एक स्वर हो!
यह प्रलय को भेंट कर अपना पता ले जान!
आज दे वरदान!

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।

8 घंटे पहले

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

E-20 पेट्रोल का विरोध:पीएम आवास तक अरविंद केजरीवाल का मार्च, पुलिस से नहीं मिली है इजाजत – Arvind Kejriwal’s March To Pm’s Residence Today To Protest Against E-20 Petrol

MP Politics: दतिया की सियासत में नया मोड़, पूर्व विधायक ने भीतरघात और सांठगांठ का किया दावा; खोल दिया राज

‘युवाओं को रील्स नहीं, नौकरियां चाहिए’:कांग्रेस ने बेरोजगारी के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरा; क्या आरोप लगाए? – Churning Out Reels Not Enough To Please Youth, They Need Jobs: Congress

Up:’मैं अकेली मर जाती, लेकिन मेरे प्रेमी को परिजन मार देते, इसलिए…’, युवती ने नोट लिखकर युवक संग खाया जहर – Lover Couple Consumes Poison In Saharanpur Young Man Dies Young Woman In Critical Condition

Ev:दिल्ली में ईवी की रिकॉर्ड बिक्री, जुलाई में 10,700 से अधिक Ev का पंजीकरण, 2026 का सबसे बड़ा आंकड़ा – Delhi Ev Registrations Hit 2026 Record High With Over 10700 Units Registered In July

Mangal Milan Meet:एनडीए संसदीय दल की बैठक मंगल मिलन शुरू, संसद सत्र के लिए बनाएंगे रणनीति – Mangal Milan Meet Nda Parliamentary Party Strategy Parliament House Today

Leave a Comment