लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Aaj Ka Shabd Bhransh Sumitranandan Pant Poem Tum Veetrag Jad Purachin – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:भ्रंश और सुमित्रानंदन पंत की कविता

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

                
                                                         
                            'हिंदी हैं हम' शब्द शृंखला में आज का शब्द है- भ्रंश, जिसका अर्थ है- नीचे गिरना, पतन, नाश, ध्वंस। प्रस्तुत है सुमित्रानंदन पंत की कविता- तुम वीतराग, जड़ पुराचीन!
                                                                 
                            

द्रुत झरो जगत के जीर्ण पत्र,
हे स्रस्त ध्वस्त, हे शुष्क शीर्ण!
हिम-ताप-पीत, मधुवात-भीत,
तुम वीतराग, जड़ पुराचीन!!

निष्प्राण विगत युग! मृत विहंग!
जग नीड़ शब्द औ’ श्वास हीन,
च्युत, अस्तव्यस्त पंखों—से तुम
झर-झर अनंत में हो विलीन!

कंकाल-जाल जग में फैले
फिर नवल रुधिर,—पल्लव लाली!
प्राणों की मर्मर से मुखरिन
जीवन की मांसल हरियाली!

मंजरित विश्व में यौवन के
जग कर जग का पिक, मतवाली
निज अमर प्रणव-स्वर मदिरा से
भरदे फिर नव युग की प्याली!
गा कोकिल...

गा, कोकिल, बरसा पावक कण!
नष्ट भ्रष्ट हो जीर्ण पुरातन,
ध्वंस भ्रंश जंग के जड़ बंधन!
पावक-पग धर आवे नूतन,
हो पल्लवित नवल मानवपन!

गा, कोकिल, भर स्वर में कंपन!
झरें जाति-कुल-वर्ण-पर्ण घन,
अंध नीड़-से रूढ़ि रीति छन,
व्यक्ति-राष्ट्र-गत राग-द्वेष रण,
झरें, मरें विस्मृति में तत्क्षण!

गा, कोकिल, गा, -कर मत चिंतन!
नवल रुधिर से भर पल्लव-तन,
नवल स्नेह-सौरभ से यौवन,
कर मंजरित नव्य जग जीवन,
गूँज उठें पी-पी मधु सब जन!

गा, कोकिल, नव गान कर सृजन!
रच मानव के हित नूतन मन,
वाणी, वेश, भाव नव शोभन,
स्नेह, सुहृदता हो मानस-धन,
करें मनुज नव जीवन यापन!

गा, कोकिल, संदेश सनातन!
मानव दिव्य स्फुलिंग चिरंतन,
वह न देह का नश्वर रज कण!
देश काल हैं उसे न बंधन,
मानव का परिचय मानवपन!
कोकिल, गा, मुकुलित हों दिशि-क्षण!

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।

5 घंटे पहले

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The Bonus Market Update:क्रूड में तेजी और भू-राजनीतिक तनाव से बाजार में बिकवाली जारी, सेंसेक्स 200 अंक लुढका – Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News And Updates

किसान ने खुद को लगाई आग:तमाशबीन बने रहे अफसर, दरोगा बनाता रहा वीडियो; चहारदीवारी गिराने से रिश्वत तक की कहानी – Up Farmer Sets Himself On Fire Officials Remained Mere Spectators While A Sub-inspector Kept Recording A Video

Bihar Politics:राजभवन मार्च पर राजद नेताओं के साथ निकले तेजस्वी यादव, पूछा- गोलीकांड पर चुप क्यों हैं सीएम – English Headline Bihar Student Protest Tejashwi Yadav Leads Raj Bhavan March Over Paper Leaks, Police Stop Rjd

बदायूं में भीषण हादसा:गंगा एक्सप्रेसवे पर कुत्ता सामने आने से पलटी कार, दो महिलाओं समेत तीन की मौत, छह घायल – Car Overturns After Dog Appears On Ganga Expressway Three Dead And Six Injured In Budaun

ट्रेड वॉर की कगार पर अमेरिका-कनाडा:ट्रंप की डेडलाइन से बढ़ी हलचल; क्या आखिरी वक्त में झुकेंगे कार्नी? – Us-canada On Brink Of A Trade War Trump Deadline Sparks Stir Will Carney Yield At Last Minute

ट्रंप का दावा:2020 चुनाव में 24 हजार गैर-नागरिकों ने डाला वोट; क्या जांच में और बढ़ेगा आंकड़ा? – Trump Claim 2020 Election Noncitizens Voted Census Check Next 32 Million Voters

Leave a Comment