लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Aadhaar App:आपने भी काफी समय से नहीं चेंज किया आधार एप पिन? Uidai ने दी बदलने की सलाह, बताया क्यों है जरूरी – Uidai Advises Aadhaar App Users Change Pin Regularly

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अगर आप अपने स्मार्टफोन में आधार एप का इस्तेमाल करते हैं, और आपने अपना पिन काफी समय से नहीं बदला है, तो उसे तुरंत चेंज कर दीजिए।भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर यूजर्स को सलाह दी है कि वे समय-समय पर अपने Aadhaar App का छह अंकों वाला PIN बदलते रहें। इससे आधार से जुड़ी संवेदनशील जानकारी और सेवाएं अधिक सुरक्षित रहती हैं।

पिन बदलना क्यों है जरूरी?


  • यूआईडीएआई के अनुसार, अगर किसी के हाथ आपका अनलॉक मोबाइल भी लग जाए, तब भी Aadhaar App का PIN अलग होने पर वह आपके आधार डेटा तक नहीं पहुंच पाएगा।

  • इसके अलावा कई बार परिवार, दोस्त या आसपास मौजूद लोग अनजाने में आपका पिन देख लेते हैं। ऐसे में समय-समय पर पिन बदलने से अनधिकृत एक्सेस का खतरा कम हो जाता है।

Aadhaar App PIN किन सेवाओं की सुरक्षा करता है ?

यूआईडीएआई का कहना है कि इससे कई जरूरी सुविधाएं जैसे आधार डेटा एक्सेस, बायोमेट्रिक लॉक या अनलॉक और e-KYC सेवाएं जैसी अन्य आधार से जुड़ी डिजिटल फेसिलिटी होती है। ऐसे में अगर आपका पिन सुरक्षित रहेगा, तो इन सेवाओं का गलत इस्तेमाल होने की संभावना भी कम होगी।

Aadhaar App का PIN कैसे बदलें?

अगर आपने भी काफी समय से पिन नहीं बदला है, और उसे बदलने का सोच रहे हैं, तो इन स्टेप्स को फॉलो करें…


  • सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में आधार एप खोलें और मौजूदा 6 अंकों के PIN से लॉग-इन करें।

  • इसके बाद नीचे दिए गए सिक्याेरिटी विकल्प पर टैप करें।

  • अब Change PIN (पिन बदलें) विकल्प चुनें।

  • सबसे पहले अपना वर्तमान छह अंकों का पिन दर्ज करें।

  • इसके बाद नया छह अंकों का पिन दो बार दर्ज करके उसे कंफर्म कर दें।

पिन बनाते समय किन बातों का रखें ध्यान?

इसी के साथ यूआईडीएआई ने सलाह दी है कि पिन बनाते समय जन्मतिथि, 123456, 111111 या अन्य आसान नंबरों का इस्तेमाल न करें। ऐसा पिन चुनें जिसका अनुमान लगाना आसान न हो।



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कंगना ने कृति सेनन के रक्षाबंधन वाले विज्ञापन की आलोचना पर दी सफाई, नसीहत देते हुए बताया त्योहार का मतलब – Kangana Doubles Down On Criticism Of Kritis Ad Says Festival Is Not Just Aesthetic Stuff

स्वाइन फ्लू और डेंगू डबल अटैक:नोएडा में आज 20 नए केस, अब तक 140 मरीज; आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती? – Swine Flu And Dengue Rises In Gautam Buddha Nagar Number Of Infected Patients Reaches 140

बिहार बाढ़:गंडक के जलस्तर में आंशिक वृद्धि, फिलहाल बड़ा खतरा टला, कंट्रोल रूम एक्टिव – Bihar Flood Alert Live Flash Flood In Gandak River Latest Update

मनुस्मृति विवाद:शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की चेतावनी, राहुल गांधी माफी मांगें वरना होगा बहिष्कार – Bemetara: Manusmriti Row, Shankaracharya Avimukteshwaranand Warns Rahul Gandhi, Apologise Or Face Boycott

हिमाचल प्रदेश:रक्षाबंधन पर पूरे हिमाचल में सरकारी छुट्टी, मुख्यमंत्री सुक्खू ने विधानसभा में किया बड़ा एलान – Himachal Raksha Bandhan Government Holiday Hrtc Free Travel Women

अमेरिका में शरिया कानून को ट्रंप की ना:कानून पर रोक का किया समर्थन, कहा- विचारधारा नहीं आम समझ पर भरोसा – Trump Rejects Sharia Law In The Us Supports Ban On The Law Says He Relies Common Sense Rather Than Ideology.

Leave a Comment