फिल्ममेकर कुणाल कोहली ने हाल ही में ‘धुरंधर’ की परफॉर्मेंस को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री के बड़े डायरेक्टर्स ने कहा था कि ‘धुरंधर’ सोमवार को बैठ जाएगी.
‘धुरंधर’ को इंडस्ट्री ने नहीं किया सपोर्ट
स्क्रीन से बातचीत में कुणाल कोहली ने कहा, ‘यहां तक की जब इंडस्ट्री फिल्म को सपोर्ट नहीं करती है, तब भी फिल्म चलती है. किसी ने धुरंधर को सपोर्ट नहीं किया. बड़े डायरेक्टर्स जिनसे मेरी बात हुई उन्होंने कहा था- सोमवार को बैठ जाएगी. सोमवार को और चल गई. फिल्म ने सोमवार के बाद और भी ज्यादा अच्छा काम किया.’
कुणाल के मुताबिक, फिल्म की जर्नी ने ये साबित कर दिया कि इंडस्ट्री की राय किसी फिल्म की बॉक्स ऑफिस किस्मत तय नहीं करती.
कुणाल कोहली ने ‘धुरंधर’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तारीफ की. उन्होंने डायरेक्टर आदित्य धर को बधाई दी. उन्होंने कहा, ‘इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस की असली क्षमता बताई. शानदार. इसने बताया कि देसी सब्जेक्ट और स्टोरी काम करती हैं. वेस्टर्न सब्जेक्ट से इंफ्लुएंस होने की जरुरत नहीं है. देसी फिल्म बनाइए.’
बॉर्डर 2 को लेकर भी किया रिएक्ट
कुणाल ने बॉर्डर 2 के बॉक्स ऑफिस को लेकर भी भी बात की. उन्होंने कहा, ‘किसी ने बॉर्डर 2 को सपोर्ट नहीं किया. लोगों ने कहा कि सेकंड वीक में थोड़ा बैठ गई. फिल्म ने 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. आप क्या बात कर रहे हैं. वो ब्लॉकबस्टर थी. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि इंडस्ट्री आपको सपोर्ट करती है या नहीं.’
बता दें कि ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी को आदित्य धर ने बनाया था. फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में थे. फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन जैसे स्टार्स नजर आए. फिल्म ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. फिल्म ने 1700 करोड़ का आंकड़ा टच कर लिया है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म शानदार परफॉर्म कर रही है. फिल्म दो पार्ट में रिलीज हुई है.

