लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

लखनऊ अग्निकांड:छह बच्चे अब भी लापता, सीएम योगी ने दिए अधिकारियों को निर्देश; दो सौ से ज्यादा घर-झोपड़ियां राख – Lucknow Fire Tragedy: Six Children Still Missing, Cm Yogi Issues Instructions To Officials; Over 200 Homes And

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

 विकासनगर सेक्टर-12 रिंग सड़क किनारे बस्ती अवैध बस्ती में बुधवार शाम आग लग गई। देखते ही देखते आग ने 1200 झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। झोपड़ियों में रखे 100 के करीब गैस सिलिंडर भी फटे। आग से पूरे इलाके में भगदड़ मच गई। बस्ती में बनी झोपड़ियों से लोग जान बचाकर भागने लगे। 22 दमकल की गाड़ियों ने मिलकर आग बुझाने का काम शुरू किया जो रात 10 बजे तक चलता रहा। आग से 50 के करीब मवेशियों के जिंदा जलने की सूचना है, पर इसकी पुष्टि नहीं हुई। कुछ बच्चे भी लापता है। पुलिस व प्रशासन बस्ती में सर्च ऑपरेशन चला रहा है। लोगों का आरोप है कि समय पर पुलिस व दमकल नहीं पहुंची और आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। नाराज लोगों की पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों से तीखी नोकझोक और धक्का-मुक्की भी हुई।

विकासनगर सेक्टर-12 स्थित मिनी स्टेडियम से कुछ दूरी पर तीन बीघा खाली जमीन पर वर्षों से लोग झोपड़ी बना कर रह रहे थे। रोज की तरह मंगलवार सब कुछ सामान्य था। शाम करीब पांच बजे अचानक एक मस्जिद नूमा झोपड़ी में आग लग। आग देखते ही वहां मौजूद लोगों ने उसको बुझाने की कोशिश की पर नाकाम रहे। आरोप है कि मदद के लिए पुलिस कंट्रोल रूम को फोन लगाया गया, पर कॉल नहीं लगी। कुछ देर के बाद कॉल लगी और सूचना दी गई। मौके पर मौजूद लोगों का आरोप है कि सूचना के एक घंटे के बाद पुलिस व दमकल की गाड़ियां पहुंची। देरी की वजह से आग विकराल रूप ले चुकी थी। एक के बाद एक झोपड़ियां धूं-धूं करके जलने लगीं।

शोर मचाते हुए लोग जान बचाकर भाग, मची भगदड़

बस्ती में लगी आग देख पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोग अपनी जान बचाकर चीखते-चिल्लाते हुए इधर-उधर भागने लगे। सड़क पर भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। आसपास की दुकानें बंद कर दी गई। ट्रैफिक भी रुक गया। मौके पर पहुंची पुलिस व दमकल कर्मियों ने आग का भयानक रूप देखा अधिकारियों को इस बारे में खबर दी। देखते ही देखते पुलिस व प्रशासन के आलाधिकारी और 22 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई।

एक परिवार के चार बच्चे सहित छह लापता

भीषण अग्निकांड में जिसे जहां जगह मिली, वह जान बचाने के लिए भागा। इस भगदड़ में दो परिवार के छह बच्चे लापता हो गए। एक परिवार के चार और दूसरे के दो बच्चे हैं। पुलिस-प्रशासन बच्चों की तलाश में रात तक जुटे रहे। आसपास के मोहल्लों में भी बच्चों की तलाश की जा रही है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ब्रिक्स बिजनेस फोरम:जयशंकर बोले- बढ़ेगी आर्थिक गतिविधि तो मजबूत होगी आत्मनिर्भरता, और क्या-क्या कहा? – S Jaishankar Brics Business Forum Global Economic Order Self Reliance

वीडियो:अफगानिस्तान सीरीज से पहले भारतीय टीम की मस्ती, पतंग उड़ते दिखे अभिषेक और शिवम दुबे, किसकी हुई जीत? – Abhishek Sharma Flies Tricolour Kite Before Afghanistan T20i Series, Shivam Dube Joins Him

Ghamasaan Movie Review And Rating Ott Release Arshad Warsi Pratik Gandhi In Tigmanshu Dhulia Film Zee 5 – Entertainment News: Amar Ujala

राजस्थान निकाय चुनाव लाइव:बाड़मेर में भाजपा-कांग्रेस समर्थक भिड़े, अजमेर में फर्जी वोटिंग का आरोप – Rajasthan Civic Election Voting Live Second Phase Vote Percentage Jaipur Ajmer Updates

ब्रिक्स पर दो हिस्सों में बंटी कांग्रेस:चिदंबरम बोले- भारत को क्या मिला; थरूर ने बताया देश के लिए क्यों अहम? – Congress Divided Over Brics Chidambaram What India Gained Tharoor Explains Why Important For The Country.

बैंक हड़ताल:शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी; जानिए किस चीज की मांग पर अड़े कर्मचारी – Banking Services Hit As Unions Strike For Five-day Workweek, Customer Woes Rise

Leave a Comment