लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Noida:तेलंगाना और कर्नाटक से निकली चिंगारी से नोएडा में भड़का श्रमिकों का विरोध-प्रदर्शन, जांच में आई तेजी – Sparked By Telangana And Karnataka, Workers’ Protests In Noida

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

शहर में वेतन वृद्धि को जो आग भड़की उसकी चिन्गारी तेलंगाना व कर्नाटक से व्हाट्सएप के जरिये आई थी। कई संगठन के लोग दूर के राज्यों में बैठकर कई व्हाट्सएप ग्रुप को हैंडल कर रहे थे। वहीं एसटीएफ हिंसा के दौरान बनाए गए 500 से अधिक वीडियो को खंगाल रही है। व्हाट्सएप और टेलीग्राम ग्रुप भी उसके रडार पर हैं। एसटीएफ को पता चला है कि कुछ टेलीग्राम ग्रुप भी श्रमिकों के प्रदर्शन को उकसाने के लिए बनाए गए थे।

जांच में यह बात सामने आई है कि तेलंगाना व कर्नाटक से कुछ लोगों की डिजिटल ट्रेल मिली है। यानी वहां से कई टेलीग्राम व व्हाट्सएप ग्रुप पर दिशा-निर्देश दे रहे थे। इन ग्रुपों में नोएडा में काम करने वाले काफी संख्या में श्रमिकों को जोड़ा गया था। एसटीएफ की टीम तकनीकी पहलुओं पर भी जांच आगे बढ़ा रही है। प्रदर्शन के दौरान नोएडा में उपद्रव प्रभावित क्षेत्रों में हजारों वीडियो बनाए गए थे। सैकड़ों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एसटीएफ ने वीडियो को खंगालना शुरू कर दिया है। उन वीडियो की पड़ताल अच्छे से की जा रही है जिनमें कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दे रहे हैं या पुलिस को टारगेट कर रहे हैं। इन वीडियो में कई ऐसे लोग भी शामिल थे जो फैक्ट्ररी या कंपनियों में काम नहीं करते थे। हिंसक श्रमिक प्रदर्शन के बाद बुधवार रात तक करीब 600 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

शिव नाडर यूनिवर्सिटी में धरने पर बैठे कर्मचारी: दादरी (संवाद)। जीटी रोड स्थित शिव नाडर यूनिवर्सिटी में बुधवार को वेतन वृद्धि की मांग को लेकर गेट पर सैकड़ों महिला-पुरुष कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर कर्मचारी उग्र होने लगे। उन्होंने ओवरटाइम डबल देने की मांग भी की। एसीपी प्रशाली गंगवार ने कर्मचारियों को समझाया और कहा कि प्रदेश सरकार ने एक अप्रैल से वेतन वृद्धि का आदेश दिया है। वह लागू कर दिया जाएगा। इसके बाद सभी शांत हो गए। करीब एक घंटे तक हंगामा हुआ।

दो जगह हंगामा, पुलिस ने खदेड़ा

वेतन वृद्धि की मांग अब सेक्टरों और सोसाइटियों में भी पहुंच गई। बुधवार को सेक्टर-63 में श्रमिकों प्रदर्शन किया। सेक्टर-137 स्थित पूर्वांचल रॉयल पार्क सोसायटी, सुपरटेक ईकोसिटी सोसयटी व आसपास की अन्य हाउसिंग सोसायटी के बाहर बुधवार सुबह घरेलू सहायिका ने हंगामा कर वेतन वृद्धि की मांग की। कहा, उनका वेतन बढ़ाया जाए और छुट्टी दी जाए। हालांकि, पुलिस ने कुछ देर बाद हल्का बल का प्रयोग कर उन्हें खदेड़ा। इसके चलते तनाव भरे माहौल को कम किया जा सका।

सेक्टर-63 में श्रमिकों तो 137 में घरेलू सहायिका का हंगामा

वेतन वृद्धि की मांग अब सेक्टरों और सोसाइटियों में भी पहुंच गई। बुधवार को सेक्टर-63 में श्रमिकों प्रदर्शन किया। सेक्टर-137 स्थित पूर्वांचल रॉयल पार्क सोसाइटी, सुपरटेक ईकोसिटी सोसाइटी व आसपास की अन्य हाउसिंग सोसाइटी के बाहर बुधवार सुबह घरेलू सहायिका ने हंगामा करते हुए वेतन वृद्धि की मांग की। उन्होंने कहा कि उनका वेतन बढ़ाया जाए और छुट्टी भी दी जाए। हालांकि पुलिस ने कुछ देर बाद हल्का बल का प्रयोग करके उन्हें खदेड़ दिया। इसके चलते तनाव भरे माहौल को कम किया जा सका। बुधवार की सुबह 8 बजे से फेज-2 के कुछ इलाकों समेत फेज-1 में सुबह के समय कुछ कंपनियों में वेतन सूची नहीं लगाए जाने से कर्मचारियों का गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने हंगामा करने का प्रयास किया। उन्होंने पथराव और नारेबाजी करने का प्रयास किया। इसके अलावा सेक्टर-137 सुपरटेक ईकोसिटी और पूर्वांचल रॉयल सोसाइटी के पास घरेलू सहायिका ने हंगामा किया। 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ब्रिक्स बिजनेस फोरम:जयशंकर बोले- बढ़ेगी आर्थिक गतिविधि तो मजबूत होगी आत्मनिर्भरता, और क्या-क्या कहा? – S Jaishankar Brics Business Forum Global Economic Order Self Reliance

वीडियो:अफगानिस्तान सीरीज से पहले भारतीय टीम की मस्ती, पतंग उड़ते दिखे अभिषेक और शिवम दुबे, किसकी हुई जीत? – Abhishek Sharma Flies Tricolour Kite Before Afghanistan T20i Series, Shivam Dube Joins Him

Ghamasaan Movie Review And Rating Ott Release Arshad Warsi Pratik Gandhi In Tigmanshu Dhulia Film Zee 5 – Entertainment News: Amar Ujala

राजस्थान निकाय चुनाव लाइव:बाड़मेर में भाजपा-कांग्रेस समर्थक भिड़े, अजमेर में फर्जी वोटिंग का आरोप – Rajasthan Civic Election Voting Live Second Phase Vote Percentage Jaipur Ajmer Updates

ब्रिक्स पर दो हिस्सों में बंटी कांग्रेस:चिदंबरम बोले- भारत को क्या मिला; थरूर ने बताया देश के लिए क्यों अहम? – Congress Divided Over Brics Chidambaram What India Gained Tharoor Explains Why Important For The Country.

बैंक हड़ताल:शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी; जानिए किस चीज की मांग पर अड़े कर्मचारी – Banking Services Hit As Unions Strike For Five-day Workweek, Customer Woes Rise

Leave a Comment