- अन्य परिवार एल्युमीनियम, बैंकिंग, एनर्जी से मुनाफा कमा रहे हैं.
Asia’s Richest Families List: आज पूरी दुनिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की बात कर रही है. AI ने हमारी जिंदगी में काफी बदलाव लाए हैं. इसके जरिए हमारे बहुत से काम चुटकी बजाते हो जाते हैं. ऐसे में एशिया के कई बड़े कारोबारी परिवार चुपचाप उन सेक्टर से पैसा कमा रहे हैं, जो AI को सपोर्ट करते हैं, जैसे मेटल, चिप्स, बैकिंग और प्रॉपर्टी पारंपरिक बिजेनस में भी इनकी कमाई तेजी से बढ़ रही है.
ब्लूमबर्ग की रिपॉर्ट के मुताबिक, 2026 में एशिया के टॉप 10 सबसे अमीर परिवारों की कुल संपत्ति में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है और इसका सबसे बड़ा कारण AI इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे डेटा सेंटर, ऊर्जा और कच्चे माल की बढ़ती मांग है. इसके साथ ही हांगकांग के रियल एस्टेट सेक्टर में भी सुधार देखने को मिला है, जिससे भी इन परिवारों की संपत्ति और बढ़ी है.
अंबानी परिवार सबसे आगे
बता दें कि इस लिस्ट में पहले नंबर पर अंबानी परिवार है, जिसकी कुल संपत्ति सुनकर आप हैरान रह जाएंगे. बात करें इनकी कुल संपत्ति की तो लगभग $89.7 बिलियन है. भारतीय रुपये में 7.4 लाख करोड़ रुपये हैं. उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ऊर्जा, टेलीकॉम, रिटेल और फाइनेंशियल सर्विसेज में तेजी से आगे बढ़ रही है. मुकेश अंबानी ने AI इंफ्रास्ट्रक्चर में अगले 7 सालों में $120 बिलियन (लगभग 10 लाख करोड़) तक इन्वेस्ट करने की योजना भी बताई है.
क्वोक परिवार दूसरे नंबर पर
अब बात करते हैं कि दूसरे स्थान पर कौन है तो दूसरे स्थान पर क्वोक परिवार है, जिसके संपत्ति $50.2 बिलियन (लगभग 4.15 लाख करोड़) है. उनका बिजनेस हांगकांग के रियल एस्टेट से जुड़ा है, जहां अब सुधार देखने को मिल रहा है.
ली परिवार तीसरे नंबर पर
तीसरे नंबर पर सैमसंग का ली परिवार है, जिसकी कुल संपत्ति $45.5 बिलियन (लगभग 3.78 लाख करोड़) है. सेमीकंडक्टर और स्मार्टफोन के क्षेत्र में सैमसंग की मजबूत पकड़ है. AI और रोबोटिक्स पर फोकस से उनकी ग्रोथ जारी है.
चेरावनोंट परिवार का ग्लोबल विस्तार
$44.8 बिलियन (लगभग 3.72 लाख करोड़) की संपत्ति के साथ चेरावनोंट परिवार चौथे स्थान पर है. उनका चारोएन पोकफैंड ग्रुप फूड, रिटेल और टेलीकॉम जैसे कई सेक्टर में काम करता है. कंपनी ने एशिया के कई देशों में नए स्टोर खोलने की योजना भी बनाई है.
झांग परिवार को एल्युमीनियम से फायदा
झांग परिवार की संपत्ति $44.7 बिलियन (लगभग 3.71 लाख करोड़) है, जो उनकी कंपनी China Hongqiao Group से जुड़ी है. AI, इलेक्ट्रिक गाड़ियों और रिन्यूएबल एनर्जी में एल्युमीनियम की बढ़ती मांग ने उनकी कमाई को बढ़ाया है.
त्साई परिवार की स्थिर कमाई
ताइवान का त्साई परिवार $34.3 बिलियन (लगभग 2.85 लाख करोड़) की संपत्ति के साथ फाइनेंशियल सर्विसेज जैसे बैंकिंग और इंश्योरेंस से लगातार मुनाफा कमा रहा है.
यूविदया परिवार और Red Bull
यूविदया परिवार की कुल संपत्ति $32.9 बिलियन (लगभग 2.73 लाख करोड़) है. उनका ब्रांड Red Bull एक लोकल ड्रिंक से ग्लोबल ब्रांड बन चुका है और लगातार अच्छा मुनाफा दे रहा है.
हार्टोनो परिवार का बैंकिंग दांव
इंडोनेशिया का हार्टोनो परिवार $30.2 बिलियन (लगभग 2.50 लाख करोड़) की संपत्ति के साथ बैंकिंग सेक्टर में मजबूत स्थिति में है. Bank Central Asia में उनकी हिस्सेदारी उनकी कमाई का बड़ा स्रोत है.
भारत के मिस्त्री और जिंदल परिवार
मिस्त्री परिवार की संपत्ति $29.5 बिलियन (लगभग 2.45 लाख करोड़) है, जो शापूरजी पालोनजी ग्रुप से जुड़ी है. वहीं जिंदल परिवार $29.4 बिलियन (लगभग 2.44 लाख करोड़) के साथ स्टील, एनर्जी और सीमेंट जैसे सेक्टर में काम करता है.
