लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘गुड बॉय माय लव’, दादी आशा भोसले के निधन पर टूटी जनाई भोसले, भारी मन से बयां किया दर्द

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


हिंदी सिनेमा की दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले को 13 अप्रैल को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई. इस दुखद घड़ी में सोशल मीडिया पर सिंगर की पोती, जनाई भोसले की तस्वीरें और वीडियो छाए रहे. अपनी दादी के बिछड़ने के गम में जनाई बेहद भावुक नजर आईं.

सोशल मीडिया पर उनके रोने के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. अब अंतिम संस्कार के बाद, जनाई ने अपनी दादी की याद में उनके साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की है.

दादी आशा भोसले को याद कर इमोशनल हुई जेनाई
जनाई भोसले ने सोशल मीडिया पर अपनी दादी के साथ फोटो पोस्ट की है और उनके अंतिम संस्कार की फोटो भी पोस्ट की है. जनाई ने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए लिखा, ‘मैं इस समय इतनी भावुक हूं कि शब्दों में कुछ कह पाना कठिन है.जब समय मिलेगा तब कुछ लिखूंगी, लेकिन अभी बस इतना कहना चाहती हूं कि मेरी दादी को समाज के हर वर्ग से जो प्रेम और सम्मान मिला है. मैं तहे दिल से आप सभी का धन्यवाद करती हूं. वह इस प्यार की पूरी हकदार थीं. मुझे एहसास है कि वह हम सभी के दिलों में हमेशा जीवित रहेंगी और उन्होंने यह सब ऊपर से देखा है.’

गुड बॉय माय लव', दादी आशा भोसले के निधन पर टूटी जनाई भोसले, भारी मन से बयां किया दर्द

जबकि एक दूसरी फोटो में वे सिंगर को प्यार से विदा करती दिख रही हैं. उन्होंने लिखा, ‘गुड बॉय, माय लव, लव ऑफ माय लाइफ.’ जनाई के पोस्ट पर हर कोई उन्हें हौसला दे रहा है और आशा ताई के लिए प्रार्थना भी कर रहा है.

गुड बॉय माय लव', दादी आशा भोसले के निधन पर टूटी जनाई भोसले, भारी मन से बयां किया दर्द

बता दें अपनी दादी आशा भोसले के अंतिम दर्शन के दौरान वो काफी दुखी नज़र आई. उनकी कई फोटोज सोशल मीडिया पर समाने आई है, जिसमें वो फुट फुटकर रोती दिखीं. कई सेलेब्स भी उन्हें हौसला देते नजर आए.

गुड बॉय माय लव', दादी आशा भोसले के निधन पर टूटी जनाई भोसले, भारी मन से बयां किया दर्द

आशा भोसल के अंतिम दर्शन में तब्बू, रणवीर सिंह, हेलेन, सचिन तेंदुलकर, जैकी श्रॉफ और भी कई सितारे नजर आए.  सचिन तेंदुलकर भी इस दौरान काफी भावुक नजर आए.

गुड बॉय माय लव', दादी आशा भोसले के निधन पर टूटी जनाई भोसले, भारी मन से बयां किया दर्द

फिल्म में नजर आएंगी जेनाई
बता दें कि जनाई जल्द ही द प्राइड ऑफ भारत छत्रपति शिवाजी महाराज नाम की फिल्म में दिखने वाली हैं, जो अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है. बहुत कम लोग जानते हैं कि जनाई आशा भोसले की तरह ही बहुत अच्छी सिंगर और बहुत सुरीला गाती हैं. सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी कई सिंगिंग वीडियो पोस्ट की है. उनकी सिंगिंग वीडियो को भी खूब पसंद किया जाता है.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The Odyssey BO Collection Day 1:’द ओडिसी’ की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, बनी साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग फिल्म

Friday Box Office Collection: फ्राइडे को ‘द ओडिसी’ ने ‘धमाल 4’ की कर दी छुट्टी! चौपट हुई ‘अल्फा’ से ‘वेलकम टू द जंगल’, जानें- कलेक्शन

‘बंटवारा 1947’ से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!

Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी ‘देऊल बंद 2’ हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन

Rajesh Khanna Death Anniversary: 55 साल बाद भी नहीं टूटा राजेश खन्ना का ये रिकॉर्ड, लगातार 3 साल तक किया था बॉक्स ऑफिस पर राज

आमिर खान की तीसरी शादी से नाराज लॉरेंस बिश्नोई गैंग, एक्टर को दी धमकी, लिखा- ‘सांसें दबा लेंगे,’ जांच में जुटी पुलिस

Leave a Comment