लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Weather:मौसम की दोहरी चाल, मैदानी क्षेत्रों में लू का खतरा; पहाड़ों पर बारिश व बर्फबारी का अलर्ट – Weather Today Snowfall In Hills States Heat Wave In North Plane Areas Temperature

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

देशभर में आने वाले दिनों में मौसम दो विपरीत रूप दिखाने वाला है। मौसम विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार जहां मैदानी इलाकों में तापमान तेजी से बढ़ेगा और लू का असर देखने को मिलेगा, वहीं पहाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश, आंधी और बर्फबारी की गतिविधियां तेज होने की संभावना है।

अब सताएगी गर्मी

आईएमडी के अनुसार अगले चार से पांच दिनों में उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इससे कई क्षेत्रों में तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच जाएगा और गर्मी का प्रभाव बढ़ेगा। हिमाचल प्रदेश में 15 अप्रैल तक मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन 16 अप्रैल से मौसम करवट लेगा। 17 और 18 अप्रैल को राज्य में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली कड़कने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे बदलते मौसम के अनुसार सतर्क रहें और विशेषकर लू तथा खराब मौसम की चेतावनियों का पालन करें।

पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 15 से नया पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय…आईएमडी के अनुसार पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 15 अप्रैल के आसपास नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां बढ़ेंगी। उत्तराखंड में भी 16 से 18 अप्रैल के बीच हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।

पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की संभावना

पूर्वोत्तर राज्यों में अगले कुछ दिनों तक मौसम ज्यादा सक्रिय रहेगा। अरुणाचल प्रदेश में 14, 15 और 18 अप्रैल को भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि असम और मेघालय में 17 और 18 अप्रैल को भारी वर्षा हो सकती है। इसके अलावा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पूर्वी भारत के सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में भी बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

मैदानी इलाकों में अधिकतम पारा 35 से 40 डिग्री पहुंचने के आसार

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा और तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। आईएमडी ने इन क्षेत्रों में गर्म हवाओं के चलने की संभावना जताई है, हालांकि बारिश की संभावना बेहद कम है।

मध्य और पश्चिम भारत में लू की चेतावनी

आईएमडी ने ओडिशा, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में लू चलने की चेतावनी जारी की है। 16 से 18 अप्रैल के बीच इन क्षेत्रों में तापमान में तेज बढ़ोतरी हो सकती है। गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी गर्मी का असर बढ़ेगा।

दक्षिण भारत में उमस और बारिश…दक्षिण भारत में गर्मी और उमस दोनों का असर बना रहेगा। तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में तापमान के साथ नमी बढ़ने से लोगों को असहजता महसूस हो सकती है। केरल और कर्नाटक में 13 से 16 अप्रैल के बीच गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अमित शाह का बड़ा दावा:2019 से 274 भगोड़ों का प्रत्यर्पण; बताया 2014 में पीएम मोदी के सामने थी क्या चुनौतियां? – Amit-shah-tells-achievements-goa-274 Fugitives Extradited Since 2019-outlines-challenges-pm-modi-faced-in-2014

गजब कारनामा:कोटा में भगवान हनुमान बने मतदाता, वोटर लिस्ट में लगी फोटो; अब जगदीश की तलाश में जुटा प्रशासन – Before The Municipal Elections, Blos Are Busy Searching For Hanuman Ji

दुर्घटना:अफ्रीकी देश केप वर्डे में सड़क हादसा, फोगो द्वीप के पहाड़ी इलाके में बस दुर्घटनाग्रस्त; 25 की मौत – At Least 25 People Dead In A Bus Crash In Cape Verde’s Fogo Island, Officials And Media Say

बिग बॉस 20 लाइव:आज से शुरू होगा रियलिटी शो, कुछ ही देर में सलमान करवाएंगे घरवालों से मुलाकात – Bigg Boss 20 Live: Contestants Entry Salman Khan Show Latest Updates

डॉक्टरों से गाली-गलौच, स्टाफ को थप्पड़:17 के खिलाफ केस; पालघर अस्पताल में सीटी स्कैन को लेकर क्यों भिड़े लोग? – Maharashtra Palghar Hospital Clash Ct Scan Govinda 17 Booked

दिल्ली इमारत हादसे की भयावह तस्वीरें:बिल्डिंग गिरते ही हर तरफ धुंध ही धुंध, फिर मची चीख-पुकार, देखें वीडियो – Horrifying Images Of The Building Collapse In Delhi

Leave a Comment