लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Top News:आज से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी करेगा Us, महिला आरक्षण पर सुनवाई; आशा भोसले का अंतिम संस्कार आज – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 13th April 2026 Updates On Amar Ujala News In Hindi

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


अमेरिकी सेना की मध्य कमान (सेंटकॉम) ने कहा है कि 13 अप्रैल सुबह 10 बजे से ईरानी बंदरगाहों में आने-जाने वाले सभी समुद्री यातायात पर नाकाबंदी लागू की जाएगी। वहीं, अयोध्या में श्रद्धालु आज से राम मंदिर परिसर के उप-मंदिरों के दर्शन कर सकेंगे। उत्तर प्रदेश के हापुड़ में बस-ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए हैं। महिला आरक्षण कानून को तुरंत लागू करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी।पश्चिम एशिया में लाल सागर में एक जहाज पर हमले की कोशिश नाकाम हुई है। हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ऑर्बन ने चुनाव में अपनी हार को स्वीकार किया है और इसके साथ ही उनके 16 साल के शासन का अंत हो गया। उत्तर भारत के मौसम में बदलाव को समझने के लिए 35 वर्षों के आंकड़ों का अध्ययन चल रहा है। मौसम विभाग ने लू और बारिश-बर्फबारी दोनों का अलर्ट जारी किया है और आईपीएल में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराया। दिग्गज गायिका आशा भोसले का आज अंतिम संस्कार होगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…




Trending Videos

top headline today important and big news stories of 13th april 2026 updates on amar ujala news in hindi

अमेरिकी युद्धपोत (सांकेतिक तस्वीर)
– फोटो : एक्स/यूएस नेवी


पश्चिम एशिया: ‘ईरानी बंदरगाहों की आज से नाकाबंदी करेंगे,’ अमेरिकी सेना की तेहरान को चेतावनी

अमेरिकी सेना की मध्य कमान (सेंटकॉम) ने रविवार को कहा कि वह ईरानी बंदरगाहों में आने बंदरगाहों में आने-जाने वाले सभी समुद्री यातायात पर नाकाबंदी लागू करेगा। यह कदम 13 अप्रैल सुबह 10 बजे (पूर्वी समय) से लागू किया जाएगा।  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सेंटकॉम ने कहा कि  वह 13 अप्रैल को सुबह 10 बजे (पूर्वी समय) से ईरानी बंदरगाहों में आने और बाहर जाने वाले सभी समुद्री यातायात पर नाकाबंदी लागू करेगा, यह राष्ट्रपति (डोनाल्ड ट्रंप) के आदेश के अनुसार होगा। पढ़ें पूरी खबर


top headline today important and big news stories of 13th april 2026 updates on amar ujala news in hindi

अयोध्या राम मंदिर के उपमंदिर खुले।
– फोटो : अमर उजाला।


Ayodhya: आज से खुलेंगे राम मंदिर परिसर के उप-मंदिर, कुल सात स्लॉट में हो सकेंगे दर्शन; श्रद्धालु उत्साहित

रामनगरी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। सोमवार से राम मंदिर परिसर के उप मंदिरों के दर्शन आम भक्तों के लिए शुरू होने जा रहे हैं। दर्शन शुरू होने से पहले ही श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और ऑनलाइन पास बनवाने की होड़ मच गई है। पहले ही दिन यानी 13 अप्रैल के लिए करीब 80 प्रतिशत पास बुक हो चुके हैं। जानकारी के अनुसार, पहले चरण में 13 अप्रैल से 27 अप्रैल तक दर्शन के लिए ऑनलाइन पास जारी किए जा रहे हैं। जैसे ही बुकिंग शुरू हुई, श्रद्धालुओं ने तेजी से स्लॉट आरक्षित कराने शुरू कर दिए। पढ़ें पूरी खबर


top headline today important and big news stories of 13th april 2026 updates on amar ujala news in hindi

दुर्घटना (सांकेतिक तस्वीर)
– फोटो : संवाद


हापुड़ में धौलाना-गुलावठी मार्ग पर बस-ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत, कई घायल अस्पताल में भर्ती

हापुड़ में धौलाना-गुलावठी सड़क पर एक बस और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। पुलिस टीमें मौके पर मौजूद हैं। घटनास्थल से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू किया गया है। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि शादी समारोह से लौट रही यात्रियों से भरी एक बस धौलाना-गुलावठी रोड पर एक ट्रक से टकरा गई। पुलिस टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और जांच व राहत कार्य शुरू किया। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 7 घायलों का इलाज चल रहा है। पढ़ें पूरी खबर


top headline today important and big news stories of 13th april 2026 updates on amar ujala news in hindi

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे।
– फोटो : संवाद


Delhi-Dehradun Expressway: दिल्ली से दून तक सिग्नल-फ्री उड़ान, जाम से कराहती धमनियों की कर दी बाईपास सर्जरी

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे का इंट्री प्वाइंट दिल्ली का अक्षरधाम मंदिर, यहां से एलिवेटेड कॉरिडोर पर चलते ही वाहन सिग्नल-फ्री उड़ान भरने लगा। करीब 12 बजे शुरू हुआ सफर दिल्ली और यूपी होते हुए उत्तराखंड में करीब 3:00 बजे खत्म हुआ। दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर से गांधी नगर मार्केट की करीब ढाई किमी की दूरी में स्थानीय और बाहरी ट्रैफिक साथ-साथ निकलता रहा लेकिन आगे एक्सप्रेस वे का डेडिकेटेड कॉरिडोर में वाहनों की आपसी उलझन भी दूर हो गई। एक के बाद एक पड़ने वाले निकास और प्रवेश मार्ग पर एक्सप्रेस वे से बाहर निकलते और अंदर आते वाहनों ने भी कोई अड़चन नहीं पैदा की। पढ़ें पूरी खबर

 


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ब्रिक्स पर दो हिस्सों में बंटी कांग्रेस:चिदंबरम बोले- भारत को क्या मिला; थरूर ने बताया देश के लिए क्यों अहम? – Congress Divided Over Brics Chidambaram What India Gained Tharoor Explains Why Important For The Country.

बैंक हड़ताल:शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी; जानिए किस चीज की मांग पर अड़े कर्मचारी – Banking Services Hit As Unions Strike For Five-day Workweek, Customer Woes Rise

यूपीएससी भर्ती 2026:विशेषज्ञ, सहायक प्रोफेसर समेत 200+ पदों पर वैकेंसी, कब तक भरें फॉर्म और क्या हैं शर्तें? – Upsc Recruitment 2026: 212 Vacancies Announced For Specialists, Assistant Professors And More

बिहार:बैंक फ्रॉड केस में ईडी का बड़ा एक्शन, गया से गुरुग्राम और दिल्ली तक नौ ठिकानों पर छापेमारी – Bihar Bank Fraud Case Major Ed Action Raids Underway Across Nine Locations In Gaya Gurugram And Delhi

‘ब्रिक्स सिर्फ बड़े बाजार नहीं, आर्थिक नेटवर्क’:जय श्रॉफ बोले- एक की ताकत दूसरे के काम आएगी – Brics Business Forum Economic Network Jai Shroff India Global Trade

शमी को लेकर क्या बोले सौरव गांगुली?:कहा- उम्र बढ़ने पर टीम से बाहर होना सामान्य; 2027 विश्व कप पर भी रखी बात – Sourav Ganguly Defends Mohammed Shami, Says India Pacer Is Not Being Neglected

Leave a Comment