लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Fuel Price in India: आज कितना है आपके शहर में पेट्रोल-डीजल का भाव? जानें दिल्ली से जयपुर तक का रेट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Petrol-Diesel Rate Today: आज 12 अप्रैल को देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. दुनियाभर में ईंधन की सप्लाई में रूकावट के मद्देनजर क्रूड ऑयल की कीमतें आसमान छू रही हैं. ईरान में जब से अमेरिका और इजरायल ने हमला बोला है, तब से अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. इनमें लगभग 50 परसेंट की बढ़ोतरी हुई है और ये अब 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गई हैं.

भारत में उपभोक्ताओं को राहत

वैश्विक कच्चे तेल के बाजारों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद तेल कंपनियों और सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं पर इन बदलावों का असर नहीं पड़ने दिया है. बढ़ती महंगाई की चिंताओं के बीच, कीमतों में बढ़ोतरी की जरूरत को कुछ हद तक कम करने के लिए सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती की घोषणा की है. PTI की रिपोर्ट के अनुसार, देश की दूसरी सबसे बड़ी निजी फ्यूल रिटेलर Jio-BP की अभी तुरंत ईंधन की कीमतें बढ़ाने की कोई योजना नहीं है.

अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतों में भारी उछाल के बावजूद Reliance Industries Ltd और BP Plc के इस संयुक्त ईंधन उद्यम ने ईंधन की दरें स्थिर रखी हैं. PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, Jio-BP के मुख्य कार्यकारी अक्षय वधवा ने शुक्रवार को कहा कि Jio-BP का अभी रेट बढ़ाने का कोई प्लान नहीं बन रहा है. गौरतलब है कि मिडिल ईस्ट में जंग के चलते Strait of Hormuz के बंद होने से तेल की सप्लाई में रुकावट आई है. इसी रास्ते से दुनियाभर में 20 परसेंट ईंधन की सप्लाई होती है.

प्राइवेट कंपनियों ने नहीं दी राहत

नायरा एनर्जी (Nayara Energy) और शेल (Shell) जैसी निजी ईंधन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल पर अपने रेट बढ़ा दिए हैं. नायरा में रूस की बड़ी तेल कंपनी रोसनेफ्ट की बड़ी हिस्सेदारी है. इसने पेट्रोल पर 5 रुपये और डीजल पर 3 रुपये तक की बढ़ोतरी की है. शेल के पेट्रोल पंपों में भी कीमतें अकसर सरकारी पेट्रोल पंपों के मुकाबले कीमतें अधिक होती हैं. कंपनी बेहतर सर्विस और प्रीमियम फ्यूल के नाम पर अधिक चार्ज करती है. 

पेट्रोल-डीजल के रेट

शहर पेट्रोल की कीमत (प्रति लीटर) डीजल की कीमत (प्रति लीटर)
दिल्ली 94.77 रुपये 87.67 रुपये
मुंबई 103.54 रुपये 90.03 रुपये
कोलकाता 105.45 रुपये 92.02 रुपये
चेन्नई 100.80 रुपये 92.39 रुपये
बेंगलुरु 102.92 रुपये 90.99 रुपये
भुवनेश्वर  101.10 रुपये  92.69 रुपये
गंगटोक 103.35 रुपये 90.45 रुपये
हैदराबाद  107.41 रुपये 95.65 रुपये
जयपुर  104.88 रुपये 90.36 रुपये

ये भी पढ़ें:

काम की खबर: अब कम होंगे अस्पताल के भारी-भरकम बिल, हेल्थ इंश्योरेंस के लिए बना नया सुपर पैनल 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment