- यूनिटी बैंक वरिष्ठ नागरिकों को एफडी पर 8.50% तक ब्याज.
- सामान्य ग्राहकों के लिए एफडी पर 8% तक ब्याज.
- बैंक आरबीआई मान्यता प्राप्त, ₹5 लाख तक जमा सुरक्षित.
- बैंक Centrum Group, BharatPe का संयुक्त उद्यम है.
मार्केट में निवेश के कई तरीके हैं, जिनके जरिए आप अपनी मेहनत की कमाई को निवेश कर इंटरेस्ट के जरिए मुनाफा कमा सकते हैं. रही बात फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की, तो इसे हमेशा से ही सुरक्षित और भरोसेमंद निवेश विकल्पों में से एक माना जाता है. आज हम आपको एक ऐसे बैंक के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपने ग्राहकों को FD पर जमा राशि पर बंपर इंटरेस्ट दे रहा है.
बता दें कि यहां यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक (Unity Small Finance Bank) की बात की जा रही है. यह बैंक अपने सामान्य ग्राहकों को 8% तक और सीनियर सिटीजंस को 8.50% तक का इंटरेस्ट दे रहा है. आइए अलग-अलग टेन्योर के FD पर बैंक के इंटरेस्ट रेट का क्या हिसाब-किताब है.
Unity Small Finance Bank की FD स्कीम्स
165 दिन से 6 महीने की FD- इस शॉर्ट-टर्म अवधि पर सामान्य नागरिकों को 5.50% प्रति वर्ष की दर से ब्याज मिल रहा है.
61 दिन से 164 दिन की FD- इस अवधि पर वरिष्ठ नागरिकों (Senior Citizens) को 5.50% का ब्याज मिल रहा है (जबकि आम जनता के लिए यह 5.00% है).
165 दिन से 6 महीने की FD (सीनियर सिटीजन)- इस अवधि पर वरिष्ठ नागरिकों को 6.00% का ब्याज मिलता है.
5 साल से अधिक से 10 साल की FD- लंबी अवधि की इस स्कीम में सामान्य नागरिकों को 6.00% ब्याज दिया जा रहा है.

आपका पैसा रहेगा सुरक्षित
यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक आरबीआई (RBI) द्वारा मान्यता प्राप्त एक Scheduled Commercial Bank है. इसलिए इस बैंक में आपकी 5 लाख रुपये तक की जमा राशि रिजर्व बैंक की सब्सिडियरी संस्था DICGC द्वारा पूरी तरह बीमाकृत और सुरक्षित है. यानी कि अगर बैंक भविष्य में पूरी तरह डूब या बंद हो भी जाए, तो कानूनन DICGC हर खाताधारक को 5,000,000 तक की राशि (मूलधन और ब्याज मिलाकर) 90 दिनों के भीतर वापस चुकाने के लिए बाध्य है.
साथ ही स्मॉल फाइनेंस बैंकों पर रिजर्व बैंक की बहुत सख्त नजर रहती है. इन बैंकों के लिए कुछ कड़े नियम बनाए गए हैं ताकि ये डूबने की स्थिति में न आएं जैसे कि बैंकों को अपनी कुल संपत्ति का कम से कम 15% हिस्सा हमेशा सुरक्षित फंड के रूप में रखना पड़ता है, जो कि सामान्य बड़े बैंकों के 9% के मुकाबले कहीं ज्यादा है.
स्मॉल फाइनेंस बैंक किसी एक बड़े उद्योगपति या कंपनी को बड़ा लोन नहीं दे सकते. ये आमतौर पर छोटे कारोबारियों, किसानों और आम जनता को लोन देते हैं, जिससे पैसा डूबने का रिस्क न के बराबर होता है. रही बात यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक की, तो इसके पीछे मजबूत कॉर्पोरेट बैकअप है. यह Centrum Group और BharatPe का एक संयुक्त उद्यम है.
ये भी पढ़ें:
युद्ध के बीच सस्ता हुआ तेल, जितना फ्यूल बन रहा, उतना बिक क्यों नहीं रहा?

