लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अंपायर से भिड़ने पर नितीश राणा को लगा लाखों का फटका, BCCI ने सुनाई सजा

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच के बाद नितीश राणा पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगा. उन्हें IPL कोड ऑफ कंडक्ट लेवल 1 के उल्लंघन के लिए 1 डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया. इस मैच में राणा दिल्ली की प्लेइंग 11 में शामिल नहीं थे, न ही वह इम्पैक्ट प्लेयर बनकर खेले. लेकिन ट्रिस्टन स्टब्स के आउट होने के बाद वह बॉउंड्री पर अंपायर से बहस करते हुए दिखे. वह गुस्से में थे, उन्होंने अपशब्द का इस्तेमाल किया.

नितीश राणा ने स्वीकारी गलती

IPL की तरफ से जारी स्टेटमेंट में बताया गया, “दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज नीतीश राणा पर उनकी मैच फ़ीस का 25% जुर्माना लगाया गया है और साथ ही उन्हें IPL के खिलाड़ियों के लिए बनी आचार संहिता (Code of Conduct) के लेवल 1 का उल्लंघन करने के लिए 1 डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है. राणा को IPL की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.3 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जो मैच के दौरान ज़ोर से अपशब्दों का इस्तेमाल करने से संबंधित है. यह घटना 19वें ओवर में हुई, जब राणा चौथे अंपायर के साथ काफी देर तक बहस में उलझे रहे.”

IPL द्वारा जारी स्टेटमेंट में बताया गया कि नितीश राणा ने अपनी गलती मान ली है और दी गई सजा को भी स्वीकार कर लिया है.

अंपायर से क्यों भिड़े थे राणा

नितीश राणा की अंपायर से बहस दिल्ली कैपिटल्स की पारी के 19वें ओवर में हुई. ओवर की तीसरी गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स आउट हो गए थे. राणा और दिल्ली टीम को गुस्सा इस बात का था कि स्टब्स को ग्लव्स बदलने की इजाजत नहीं दी गई. ओवर के बीच में अंपायर ने ग्लव्स बदलने की इजाजत नहीं दी थी, जिसके बाद स्टब्स आउट हो गए. इस समय दिल्ली को जीत के लिए 10 गेंदों में 30 रन चाहिए थे. स्टब्स के आउट होने के बाद नितीश गुस्से में थे और अंपायर से बहस करने लगे. स्टब्स भी गुस्से में थे, उन्होंने ड्रेसिंग रूम में जाते हुए पहले अपना बैट फेंका और फिर हेलमेट को जोर से फेंका.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment