लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अमर उजाला शब्द सम्मान:साहित्य की विभूतियों के सम्मान का आठवां पड़ाव, नामांकन शुरू; 30 सितंबर तक प्रविष्टियां – Amar Ujala Shabd Samman 2026 Literary Luminaries Honor Nominations Sept 30 Akashdeep Thap Chhap Bhasha Bandhu

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

भारतीय भाषाओं के सामूहिक स्वप्न के सम्मान में दिए जाने वाले अमर उजाला शब्द सम्मान के लिए नामांकन की अंतिम तिथि घोषित कर दी गई है। शब्द सम्मान-2026 के लिए आवेदन व नामांकन 30 सितंबर, 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। सृजन के क्षेत्र में सर्वाधिक प्रतिष्ठित सम्मानों के सफर का यह आठवां क्रम होगा। 


  • किसी रचनाकार के समग्र अवदान और अनवरत रचनाधर्मिता के लिए दिए जाने वाले शिखर सम्मान आकाशदीप के तहत हिंदी भाषा और एक अन्य भारतीय भाषा के सर्जक को पांच-पांच लाख रुपये की सम्मान राशि भेंट की जाएगी।

  • वर्ष की श्रेष्ठ कृतियों के लिए एक-एक लाख रुपये की राशि के साथ पांच अन्य सम्मान… (थाप) लेखक की पहली कृति के लिए, (छाप) कविता, कथा व गैर-कथा श्रेणियों में तीन सम्मान आैर (भाषा बंधु) हिंदी एवं भारतीय भाषाओं में पारस्परिक अनुवाद के लिए। 

इस वर्ष छाप (कथा) में उपन्यास को विचारार्थ लिया जाएगा। थाप (प्रथम प्रकाशित कृति) के तहत कथा वर्ग (कहानी संग्रह/ उपन्यास) को विचारार्थ लिया जाएगा। श्रेष्ठ कृतियों का चयन अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा गठित उच्चस्तरीय निर्णायक मंडल करेगा।


अब तक किन विभूतियों को मिला है सम्मान

आकाशदीप अलंकरण से अब तक प्रख्यात साहित्य मनीषी डॉ. नामवर सिंह, गिरीश कारनाड, ज्ञानरंजन, भालचंद्र नेमाड़े, विश्वनाथ त्रिपाठी, शंख घोष, शेखर जोशी, प्रतिभा राय, विनोद कुमार शुक्ल, एमटी वासुदेव नायर, गोविन्द मिश्र, सितांशु यशश्चंद्र, ममता कालिया और अरमबम ओंगबी मेमचौबी अलंकृत किए जा चुके हैं।

ये भी पढ़ें- 

कोई भी लेखक, प्रकाशक या पाठक भेज सकते हैं प्रस्ताव 


  • शब्द सम्मान के लिए कोई भी भारतीय नागरिक, लेखक, प्रकाशक या पाठक निर्धारित प्रपत्र में प्रस्ताव या अनुशंसाएं भेज सकता है। प्रपत्र shabdsamman.amarujala.com से डाउनलोड किए जा सकते हैं। श्रेष्ठ कृतियों की प्रकाशन अवधि वर्ष 2025 है।

  • प्रस्ताव निर्धारित प्रपत्र के साथ संयोजक, अमर उजाला शब्द सम्मान, अमर उजाला फाउंडेशन, सी-21/22, सेक्टर-59, नोएडा-201301 के पते पर 30 सितंबर, 2026 तक पहुंच जाने चाहिए। कवर पर स्पष्ट अंकित करें कि प्रस्ताव किस श्रेणी के लिए है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सत्य निकेतन पीजी हादसा:घटनास्थल पर मोबाइल जैमर है या नहीं? दिल्ली पुलिस ने दिया ऐसा उदाहरण; साफ हुई तस्वीर – Delhi Police Dismissed Rumors About Installation Of Mobile Jammers At Satya Niketan Rescue Site

द बोनस मार्केट अपडेट:शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी; सेंसेक्स 555 अंक टूटा, निफ्टी 23650 के नीचे बंद – Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News And Updates

‘ये बंगाल की परंपरा, विवाद कैसा’:मंत्री ने बागेश्वर बाबा को घेरा, दुर्गा पूजा से पहले मांसाहार पर बवाल क्यों? – Durga Puja Meat Controversy Dilip Ghosh Bageshwar Baba

रोजगार:ऑटो, हेल्थकेयर और रिटेल ने पकड़ी रफ्तार, अगस्त में व्हाइट-कॉलर नौकरियों में 14 फीसदी की शानदार वृद्धि – Auto, Healthcare, Retail Drive 14% White-collar Hiring Growth In August: Report

नशे में गर्भवती पत्नी की हत्या:झगड़ों से परेशान होकर मायके चली गई थी हरप्रीत, मनाकर लाया और फिर मार डाला – Man In Burj Littan Village Ludhiana Accused Of Beating His Three Month Pregnant Wife To Death

शेर-ए-पंजाब टी20:गिल ने अपने जिगरी दोस्त के ओवर में ठोके 6…4…6; फिर अभिषेक शर्मा ने ऐसे लिया बदला; जानें – Shubman Gill Hits Abhishek Sharma For 6, 4, 6 Before Punjab Teammate Strikes Back

Leave a Comment