लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘मेरी यात्रा पूरी हो जाएगी’, आशा भोसले के लास्ट पोस्ट ने किया भावुक, अर्जुन तेंदुलकर के शादी में दिखी थी आखिरी झलक

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बॉलीवुड संगीत जगत में मातम पसरा हुआ है. आज 12 अप्रैल को 92 साल की उम्र में मशहूर गायिका आशा भोसले का चेस्ट इन्फेक्शन और मल्टी-ऑर्गन फेल्योर के कारण निधन हो गया है. 11 अप्रैल को उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया था, जिसकी जानकारी उनकी पोती जनाई ने इंस्टाग्राम पर दी थी. इसी बीच आइए आशा भोसले के आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक नजर डालते हैं.

मोक्ष से जुड़ी है आशा भोसले का अंतिम पोस्ट 

आशा भोसले ने 18 मार्च को अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी और लिखा था, ‘द सैडोवी लाइट गाना मेरे लिए बहुत मायने रखता है. जब मैं वाराणसी गई और पवित्र नदी गंगा के किनारे सफर किया, तो वहां जो कुछ मैंने देखा और महसूस किया, उससे मुझे जीवन का असली अर्थ समझ में आया कि मैं कौन हूं और मुझे धरती पर क्या करना चाहिए. इस गाने में नदी पार करने की यात्रा मेरे पूरे जीवन की तरह है जैसे मेरा जन्म, मेरे रिश्ते, संगीत के लिए मेरी लगन, मेरी उपलब्धियां और एक बेटी, मां, बहन, पत्नी और एक भारतीय हिंदू के रूप में मेरी जिम्मेदारियां.’ 

उन्होंने आगे लिखा, ‘नाविक मेरे लिए संगीत है, जो मुझे जीवन की इस नदी को पार करने में रास्ता दिखाता है. जब मैं उस पार पहुंचूंगी, तो मेरी यह यात्रा पूरी हो जाएगी. उस समय मुझे मोक्ष मिलेगा, जहां मैं अपने आसपास फैली हजारों ध्वनियों में एक बन जाऊंगी. अगर उन ध्वनियों को साथ जोड़ दिया जाए, तो एक सुंदर संगीत बनता है. प्रकृति के साथ एक हो जाने की यही आजादी मेरे उस पार इंतजार कर रही है.’ 

आखिरी बार अर्जुन तेंदुलकर के शादी में दिखी 

इसके अलावा आशा भोसले को आखिरी बार सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की शादी में देखा गया था, जहां बॉलीवुड और खेल जगत के कई बड़े सितारे शामिल हुए थे. 5 मार्च 2026 को आशा भोसले, अर्जुन तेंदुलकर और उनकी पत्नी सानिया चंडोक को आशीर्वाद देने मुंबई के ‘द सेंट रेजिस होटल’ में आई थी. सफेद साड़ी में उनके खूबसूरत लुक ने फैंस का ध्यान खींच लिया था. इतना ही नहीं, उन्होंने मीडिया के सामने हंसते हुए फोटो खिंचवाई थी.

कल शाम होगा अंतिम संस्कार 

बता दें कि आशा भोसले के निधन से म्यूजिक इंडस्ट्री को बहुत बड़ी क्षति हुई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर बॉलीवुड तक के कई कलाकारों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है और उनके परिवार के प्रति सांत्वना जताई है. इसके अलावा आशा भोसले के बेटे आनंद ने मीडिया को जानकारी दी है कि कल शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर’ का नेशनल अवॉर्ड जीतने पर बोले रणदीप, अक्षय ने आनंद एल राय के लिए जताई खुशी

‘उनके पास और कोई काम नहीं है?’, क्या बुरे वक्त में सलमान खान ने दिया था ईवा ग्रोवर का साथ? एक्ट्रेस ने बताया सच

‘3 इडियट्स’ से ‘सुपर 30’ तक, एजुकेशन सिस्टम की हकीकत से रूबरू कराती हैं ये 7 कहानियां

Tushar Hiranandani Wins Film Reward: ‘श्रीकांत’ के डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी बोले- नेशनल अवॉर्ड मिलना किसी बड़ी जीत से कम नहीं

The Odyssey BO Collection Day 1:’द ओडिसी’ की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, बनी साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग फिल्म

Friday Box Office Collection: फ्राइडे को ‘द ओडिसी’ ने ‘धमाल 4’ की कर दी छुट्टी! चौपट हुई ‘अल्फा’ से ‘वेलकम टू द जंगल’, जानें- कलेक्शन

Leave a Comment