लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

डग आउट में मोबाइल फोन यूज कर फंसे राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर, तोड़ा BCCI का नियम; जानें अब क्या होगा

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर रही राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर का डगआउट में बैठकर मोबाइल चलाना उन्हें मुश्किल में डालता हुआ नजर आ रहा है. मैच के बीच इस तरह डगआउट में मोबाइल का इस्तेमाल करना नियमों के खिलाफ होता है. अब इस मामले पर बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बात करते हुए बताया कि टीम के मैनेजर पर कार्रवाई होनी चाहिए. 

बता दें कि रोमी भिंडर का डगआउट में मोबाइल चलाना आईपीएल के प्लेयर्स एंड मैच ऑफीशियल्स एरिया (PMOA) प्रोटोकॉल का उल्लंघन है. राजस्थान ने चौथा मैच 10 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ गुवाहाटी में खेला था. इसी मैच के दौरान डगाउट में मोबाइल चलाने वाला वीडियो सामने आया. 

मैनेजर पर कार्रवाई होनी चाहिए 

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा, “रोमी भिंडर ने वाकई में PMOA प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया है. मैच के दौरान डगआउट में बैठकर मोबाइल चलाने की इजाजत नहीं होती है. यह अनजाने में हो सकता है, लेकिन मामले में कार्रवाई होनी चाहिए. उन्हें चेतावनी दी जाएगी या फिर बैन लगाया जाएगा, इस बात का फैसला मैच रेफरी और एंटी करप्शन यूनिट की रिपोर्ट पर निर्भर होगा. फिर उसी के आधार पर आईपीएल गर्वनिंग काउंसिल फैसला ले सकती है.”

मैच शुरू होने से पहले जमा करने होते हैं इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस

सभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को मैच शुरू होने से पहले अपने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जमा करने होते हैं. ऐसा एंटी करप्शन सुरक्षा के लिए तय किया जाता है. मोबाइल जमा करने का मकसद मैच के दौरान बाहर किसी भी व्यक्ति से बातचीत करने को राका जाना होता है. बताते चलें कि मोबाइल चलाने वाले वीडियो पर आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कड़ी कार्रवाई की मांग की. अब देखना दिलचस्प होगा कि मामले में क्या कर्रवाई होती है. 

 

यह भी पढ़ें: लगातार 3 हार के बाद मजबूत होगी KKR, अगला मैच में खेलेगा 18 करोड़ वाला गेंदबाज! जानें बड़ा अपडेट



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment