लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बांग्लादेश क्रिकेट की बदली ‘सत्ता’ तो खुशी से झूम उठे मोहम्मद नबी, 3 लाइन के मैसेज में छिपा बड़ा राज

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Mohammad Nabi On Bangladesh Cricket: बांग्लादेश में जैसे सरकार का तख्तापलट हुआ था, वैसे ही देश के क्रिकेट बोर्ड में भी बड़ा सत्ता परिवर्तन देखने को मिला है. देश के क्रिकेट बोर्ड में हुए बदलाव से अफगानिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर मोहम्मद नबी काफी खुश दिखाई दिए. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी का इजहार करते हुए एक पोस्ट लिखा.

बता दें कि बांग्लादेश के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी तमीम इकबाल को देश के क्रिकेट बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है. तमीम ने अमीनुल इस्लाम को रिप्लेस किया है. इस पर नबी ने तमीम को बधाई दी. नबी ने 3 लाइन का छोटा सा मैसेज लिया. उनका मैसेज देखने में भले ही छोटा हो, लेकिन उसका असर बहुत बड़ा रहा. 

क्या बोले मोहम्मद नबी?

मोहम्मद नबी ने एक्स पर एक पोस्ट में तमीम इकबाल को बधाई देते हुए लिखा, “तमीम इकबाल आपको बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष बनने पर बधाई हो. अपने करियर में आप मैदान पर खूब चमके और मुझे कोई शक नहीं है कि आप अपने नए किरदार में वही जुनून, नेतृत्व और उत्कृष्टता लेकर आएंगे. आपको नए सफर के लिए बधाई.”

नबी और तमीम इकबाल ने साथ में एक दूसरे के खिलाफ काफी क्रिकेट खेला है. ऐसे में एक साथी के तौर पर नबी ने तमीम को बधाई दी. अब देखना दिलचस्प होगा कि तमीम के नेतृत्व में बांग्लादेश क्या-क्या बदलाव करता है और अपने देश के क्रिकेट में सुधार लाने के लिए क्या कुछ नए फैसले लेता है. 

तमीम इकबाल का अंतर्राष्ट्रीय करियर 

तमीम इकबाल ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 70 टेस्ट, 243 वनडे और 78 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले. टेस्ट की 134 पारियों में उन्होंने 38.89 की औसत से 5134 रन बनाए. वनडे की 240 पारियों में तमीम ने 36.65 की औसत से 8357 रन स्कोर किए. टी20 इंटरनेशनल की 78 पारियों में उन्होंने 78 की औसत और 116.96 के स्ट्राइक रेट से 1758 रन बनाए. टेस्ट में तमीम ने 10 शतक, वनडे में 14 शतक और टी20 इंटरनेशनल में 1 शतक लगाया.

 

यह भी पढ़ें: 13 सिक्स और 15 चौके, अभिषेक शर्मा की रिकॉर्डतोड़ बैटिंग, SRH के आगे पंजाब की बॉलिंग बेदम



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment