लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Pak में शांति वार्ता के बीच Pm नेतन्याहू तुर्किये पर भड़के:ईरान में और हमले की धमकी दी; शांति पर संशय बरकरार – Pakistan Talks Benjamin Netanyahu Slams Turkiye Threatens More Strikes Iran Peace Doubt Continues

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पाकिस्तान में अमेरिका-ईरान वार्ता से पहले इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि उनका देश ईरान व उसके सहयोगियों के खिलाफ लड़ाई को जारी रखेगा। उन्होंने तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोआन पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि वह उन्हें सहारा देते हैं। उन्होंने अपने ही कुर्द नागरिकों का नरसंहार किया है। 

इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक्स पर लिखा, ‘मेरे नेतृत्व में इस्राइल ईरान की आतंकी सरकार और उसके सहयोगियों के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगा। जबकि अर्दोआन उन्हें जगह देते हैं और उन्होंने अपने ही कुर्द नागरिकों का नरसंहार किया है।’ 

 


Israel under my leadership will continue to fight Iran’s terror regime and its proxies, unlike Erdogan who accommodates them and massacred his own Kurdish citizens.


— Benjamin Netanyahu – בנימין נתניהו (@netanyahu) April 11, 2026

टाइम्स ऑफ इस्राइल की रिपोर्ट के मुताबिक, उनका यह सोशल मीडिया पोस्ट ऐसे समय में आया है, जब तुर्किये में कथित तौर पर अभियोजक मांग कर रहे हैं कि इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और कुछ अन्य अधिकारियों को मानवता के खिलाफ अपराध और नरसंहार, 2025 में गाजा जाने वाले जहाजों को रोकने जैसे अपराधों के लिए सजा दी जाए।

‘ईरान के खिलाफ अभियान अभी समाप्त नहीं हुआ’

ईरान के खिलाफ जारी संघर्ष को लेकर नेतन्याहू ने कहा, यह अभियान अभी खत्म नहीं हुआ है। लेकिन इस्राइल ईरान की परमाणु महत्वकांक्षाओं को रोकने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। उन्होंने वीडियो बयान में कहा, ईरान के खिलाफ अभियान अभी समाप्त नहीं हुआ है। हमें अभी और भी करना है। लेकिनअभी भी स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है कि हमारे पास ऐतिहासिक उपलब्धियां हैं। 

‘परमाणु हथियार हासिल करने के बहुत करीब था ईरान’

नेतन्याहू ने दावा किया कि इस्राइल इस अभियान में इसलिए गया, क्योंकि ईरान परमाणु हथियार हासिल करने के बहुत करीब था और वह हर दिन सैकड़ों मिसाइलें बनाने की क्षमता विकसित कर रहा था। उन्होंने कहा, ये दो अस्तित्व के लिए खतरे थे, जिन्हें हमारे सिर के ऊपर से हटाना जरूरी था। 

ईरान के संवर्धित यूरेनियम पर क्या कहा?

उन्होंने आरोप लगाया, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई मिसाइल और परमाणु कार्यक्रम को इतनी गहराई में छिपाना चाहते थे कि बी-2 बमवर्षक विमान भी वहां तक न पहुंच सकें। हम चुप नहीं बैठ सकते थे। ईरान में अभी भी 400 किलोग्राम से अधिक संवर्धित यूरेनियम होने के सवाल पर नेतन्याहू ने कहा, इसे या तो कूटनीतिक के जरिये या ताकत के इस्तेमाल से हटाया जाएगा। उन्होंने कहा, वे हमें घेरना चाहते थे और अब हम उन्हें घेर रहे हैं। 

‘पिछले साल जून में इस्राइल ने तोड़ दी डर की दीवार’

नेतन्याहू ने यह भी दावा किया कि अमेरिका और ईरान के वार्ताकार इस समय इस्लामाबाद में संभावित संघर्षविराम पर चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा यह सुनिश्चित करने में लगाया कि ईरान परमाणु हथियार न बना सके और दुनिया को इसके खतरे के बार में बताया। लेकिन दुनिया ने नहीं सुना। उन्होंने कहा, इस्राइल ने पिछले जून में हमला करके खौफ की दीवार तोड़ दी।  

 

‘कमजोर हो चुका ईरान, अंदरूनी संघर्षों से गुजर रहा’

उन्होंने दावा किया कि ईरान कमजोर हो चुका है और अंदरूनी संघर्षों से गुजर रहा है। वहां सरकार अब जनता की जरूरतें पूरी करने में कठिनाई महसूस कर रही है। उन्होंने कहा, जो हमें खत्म करने की धमकी दे रहे थे, वे अब अपने अस्तित्व के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने सीरिया- यमन में हूती, लेबनान में हिजबुल्ला और गाजा में हमास को भी इस्राइल के खिलाफ बताया और इन मोर्चों पर बड़ी उपलब्धि हासिल करने का दावा किया। 

ये भी पढ़ें: यूएई पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर, भारतीय समुदाय के लोगों से की मुलाकात; सुरक्षा पर भी की बात

‘हिजबुल्ला का निरस्त्रीकरण और दीर्घकालिक शांति समझौता जरूरी’

नेतन्याहू ने कहा कि इस्राइल की ताकत के कारण लेबनान कई बार बातचीत के लिए आगे आया है।  हालांकि, उन्होंने शर्त रखी है कि हिजबुल्ला का निरस्त्रीकरण और दीर्घकालिक शांति समझौता जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि इस्राइल ने 8 से 10 किलोमीटर का सुरक्षा क्षेत्र बनाया है और उत्तर इस्राइल के नागरिकों की सुरक्षा के लिए हिजबुल्ला के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। नेतन्याहू ने हिजबुल्ला पर गुप्त रूप से गैलीली पर हमला करने की योजना बनाने का भी आरोप लगाया।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, इस्राइल और लेबनान के बीच अगले सप्ताह अमेरिका में बातचीत होने की संभावना है। हालांकि, इस्राइल सैन्य कार्रवाई जारी रखने पर भी अड़ा हुआ है। उन्होंने गाजा में हमास के खिलाफ फिर से सैन्य कार्रवाई शुरू करने के संकेत भी दिए।

 

  

 



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Bcci:घरेलू सत्र से पहले प्लेइंग कंडीशंस में हुए बदलाव, गेंदबाज को जानबूझकर नो बॉल करना किस तरह पड़ेगा भारी? – Bcci Has Made A Significant Change To The Playing Conditions Ahead Of The 2026-27 Domestic Season

Bollywood Should Learn Punctuality From South Says Kajal Aggarwal Speak About Salman Khan – Entertainment News: Amar Ujala

हवाई यात्रियों के लिए जरूरी खबर:किस एयरलाइन की उड़ान समय पर, कौन सबसे ज्यादा लेट? जानें किसके रिकॉर्ड बेहतर – Best And Worst Airlines For On-time Performance In India Dgca June 2026 Report

Ind Vs Ban:क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी भारतीय टीम? पड़ोसी देश को भारत से क्रिकेट संबंध सुधरने का भरोसा – Ind Vs Ban: Bangladesh Banks On Sports Diplomacy To Revive Cricket Ties With India Know All Details

Ngt:अवैध रेत खनन पर एनजीटी का सख्त रुख, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नियामक ढांचा बनाने का निर्देश – Ngt-directs-states-to-create-framework-to-curb-illegal-sand-mining-ai-satellite-monitoring

Ind Vs Zim:जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को रोमांचक सीरीज की उम्मीद, भारत को लेकर दिया हैरान करने वाला बयान – Zimbabwe Captain Sikandar Raza Rejected The Notion That India Are Favourites For The T20i Series

Leave a Comment