लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Accident Today :भीषण हादसे में 10 की मौत; बिहार में नेशनल हाइवे पर बस-पिकअप की टक्कर में 25 घायल – Pick Up Van Bus Collision In Katihar Bihar News Accident Today

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

कटिहार से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे कोढ़ा इलाके को हिला कर रख दिया। NH-31 पर बसगड़ा चौक के पास दातपुर मुसहरी चौक के नजदीक बस और पिकअप वैन की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि इसकी चपेट में आई दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

अब तक 10 लोगों की मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे में अब तक 10 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 25 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

नशे की हालत में था बस का चालक

बताया जा रहा है कि हरदा से पूर्णिया जा रही बस का चालक नशे की हालत में था और रास्ते में पहले भी एक-दो जगह टक्कर मार चुका था। जैसे ही बस दातपुर मुसहरी चौक के पास पहुंची, सामने से आ रही पिकअप वैन से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पास से गुजर रही दो बाइक भी इसकी चपेट में आ गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीण और पुलिस तुरंत राहत-बचाव कार्य में जुट गए और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। इलाके में मातम पसरा हुआ है और हर तरफ चीख-पुकार सुनाई दे रही है।

ये भी पढ़ें:  प्यार, धोखा और मौत… प्रेमी ने गर्भवती प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, फिर खुद ही पुलिस को किया फोन

पुलिस ने क्या बताया?

मामले में कटिहार पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत गेड़ाबाड़ी के समीप एक बस एवं पिकअप वाहन के बीच भीषण सड़क दुर्घटना घटित हुई, जिसमें अब तक 10 व्यक्तियों की दुखद मृत्यु हुई है। घटना की सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया। दुर्घटना में घायल लगभग 25 व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर इलाज हेतु नजदीकी अस्पतालों में भेजा जा रहा है। घटनास्थल पर विधि-व्यवस्था पूर्णतः नियंत्रण में है तथा यातायात व्यवस्था को भी सुचारू किया जा रहा है। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अनंतनाग में दहला लाल चौक:घाटी में फिर गूंजी गोलियां, आतंकियों ने पुलिसकर्मी को बनाया निशाना; एक जवान बलिदान – Head Constable Ashiq Hussain Martyred In Anantnag Terror Attack.

Cjp Protest Live:कॉकरोच जनता पार्टी का इंस्टाग्राम हैंडल बैन, अभिजीत दीपके ने केंद्र सरकार पर लगाया आरोप – Delhi Police Registers Over 10 Firs After Attack On Raf Jawan During Cjp Protest

रामबन में दर्दनाक हादसा:जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर पत्थर गिरने से टेंपो सवार दो की मौत, पांच घायल – Two People Travelling In A Tempo Killed, Five Injured Due To Falling Stones On The Jammu-srinagar Highway.

Icc Odi Rankings:रोहित शर्मा ने लगाई लंबी छलांग, नंबर-1 की दौड़ हुई रोमांचक; गिल और कोहली किस स्थान पर? – Icc Odi Batter Rankings: Rohit Sharma Climbs To No 4, Shubman Gill Just One Point Behind No 1

अनंतनाग में आतंकी हमला!:पुलिस दल पर फायरिंग, गोली लगने से हेड कांस्टेबल आशीक हुसैन बलिदान – Police Team Attacked In Anantnag, Jawan Injured By Gunfire

क्वाड बैठक:भारत ने दोहराई स्वतंत्र हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए प्रतिबद्धता, जयशंकर ने क्या-क्या कहा? – India-reaffirms-commitment-to-free-open-indo-pacific-at-quad-foreign-ministers-meeting-manila

Leave a Comment