लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

ईरान के बाद लेबनान को भी राहत:लगातार हमलों के बाद नरम पड़ा इस्राइल, शांति वार्ता के लिए तैयार हुए नेतन्याहू – Israel Lebanon Conflict Netanyahu Statement About Peace Talks Hezbollah Disarmament Global Politics

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पश्चिम एशिया में लंबे समय से जारी तनाव के बीच अब शांति की उम्मीद की एक नई किरण दिखाई दी है। इस्राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा है कि उनका देश लेबनान के साथ सीधे शांति वार्ता के लिए तैयार है। यह बयान ऐसे समय आया है जब हाल ही में दोनों पक्षों के बीच हिंसक घटनाएं हुई थीं और हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए थे।

नेतन्याहू ने साफ कहा कि उन्होंने अपने कैबिनेट को निर्देश दिया है कि लेबनान के साथ जल्द से जल्द सीधी बातचीत शुरू की जाए। उन्होंने बताया कि इन वार्ताओं का मुख्य मुद्दा हिज्बुल्ला को निरस्त्र करना और दोनों देशों के बीच शांतिपूर्ण संबंध स्थापित करना होगा। यह बयान संकेत देता है कि इस्राइल अब कूटनीतिक रास्ता अपनाने की कोशिश कर रहा है।

ये भी पढ़ें- नेपाल के इस मंत्री पर गिरी गाज, 15 दिन में ही PM बालेन शाह ने किया बर्खास्त; पत्नी से भी जुड़ा है मामला

इस्राइल-लेबनान वार्ता अगले हफ्ते वॉशिंगटन संभावना


इस्राइल और लेबनान के बीच अहम बातचीत अगले हफ्ते वॉशिंगटन डीसी में शुरू हो सकती है। यह बैठक अमेरिकी विदेश विभाग में होने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार, इस बातचीत में अमेरिका की तरफ से मिशेल ईसा शामिल हो सकते हैं, जो लेबनान में अमेरिकी राजदूत हैं। वहीं, इस्राइल की ओर से येचिएल लेइटर हिस्सा ले सकते हैं। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हुआ है कि लेबनान की तरफ से कौन प्रतिनिधित्व करेगा। इस बैठक की तारीख और जगह की जानकारी सबसे पहले एक्सियोस ने दी थी।

क्या इस्राइल-लेबनान के रिश्तों में बदलाव आने वाला है?


यह बयान दोनों देशों के रिश्तों में बड़ा बदलाव ला सकता है। इस्राइल और लेबनान तकनीकी रूप से अब भी युद्ध की स्थिति में हैं। ऐसे में सीधे शांति वार्ता की पहल एक अहम कदम माना जा रहा है, जो भविष्य में तनाव कम कर सकता है।

क्या हिज्बुल्ला मुद्दा वार्ता का केंद्र होगा?

नेतन्याहू ने स्पष्ट किया कि बातचीत का मुख्य फोकस हिज्बुल्ला को हथियार मुक्त करना होगा। लेबनान की राजनीति और सुरक्षा व्यवस्था में हिज्बुल्ला की बड़ी भूमिका है, इसलिए यह मुद्दा बेहद संवेदनशील माना जा रहा है और वार्ता की दिशा तय करेगा।

क्या लेबनान की ओर से बातचीत की मांग आई थी?

इस्राइल का कहना है कि लेबनान की ओर से बार-बार बातचीत की इच्छा जताई गई थी। उसी के बाद इस्राइल ने यह कदम उठाया है। हालांकि इस पर लेबनान की आधिकारिक प्रतिक्रिया अभी स्पष्ट नहीं है।

क्या क्षेत्र में शांति की नई शुरुआत हो सकती है?

माना जा रहा है कि अगर यह वार्ता सफल होती है तो मध्य पूर्व में लंबे समय से जारी तनाव में कमी आ सकती है। हालांकि हिज्बुल्ला जैसे मुद्दों के चलते बातचीत आसान नहीं होगी, लेकिन यह पहल शांति की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।

अन्य वीडियो-

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Web Series Chumbak Review And Ratings Neena Gupta Deven Bhojani Manasi Parekh Starrer Netflix Show – Entertainment News: Amar Ujala

आज से तीन दिन बंद रहेंगे बैंक:किन शहरों में बैंकों की रहेगी छुट्टी और कहां खुलेंगे? यहां जानें सबकुछ – Bank Holiday Banks To Remain Closed For 3 Days From Tomorrow Check City Wise List

स्वतंत्र भारत के पहले कप्तान की कहानी:लाला अमरनाथ की अगुआई में जीती थी पहली टेस्ट सीरीज, दर्ज हैं कई रिकॉर्ड – Former Indian Player Lala Amarnath Birthday Independent India’s First Captain Know Career And Records

सुर्खियां:ब्रिक्स बैठक के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन; महिला एशिया कप फाइनल में भारत; इसरो से चक्रवात की चेतावनी – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 11 September 2026 Updates On Amar Ujala News In Hindi

9/11 हमले की बरसी:वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर चार हमले और हजारों मौत, वारदात के 25 साल बाद भी जिंदा हैं पांच सवाल – 9/11 25th Anniversary: Four Attacks, Thousands Of Deaths And 5 Questions That Still Remain

श्रीनगर:कश्मीरी पंडितों को व्हाइट कॉलर आतंकी बताकर हत्या की धमकी, यूएलसी का 40 दिन में छठा पत्र – Srinagar: Kashmiri Pandits Threatened With Death After Being Labeled ‘white-collar Terrorists’.

Leave a Comment