लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

IPL में अचानक क्यों होने लगी मैच फिक्सिंग की चर्चा? क्या गुजरात के खिलाफ जानबूझकर हारी दिल्ली?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

David Miller Fixing: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन को ‘फिक्सिंग’ की चर्चाओं ने घेर लिया है. बीते बुधवार गुजरात टाइटंस की दिल्ली कैपिटल्स पर एक रन की रोमांचक जीत के बाद IPL आलोचनाओं में घिर गया है. दरअसल दिल्ली को अंतिम 2 गेंद पर जीत के लिए दो रन बनाने थे और डेविड मिलर बहुत अच्छे टच में थे, लेकिन अंतिम 2 गेंद पर उनसे दो रन नहीं बने. वहीं सोशल मीडिया पर 19वें ओवर को लेकर भी लोगों ने दावा किया है कि मिलर ने छक्का लगाया था, लेकिन असल में उसे चौक दिया गया.

IPL मे फिक्सिंग की चर्चा, सिक्स को चौका बताया

सोशल मीडिया पर 19वें ओवर की पहली गेंद को लेकर बहस छिड़ी हुई है. दरअसल उस गेंद पर मिलर ने हवाई शॉट लगाया, जिसे थर्ड अंपायर ने चौका करार दिया. इसको लेकर दावा किया जा रहा है कि वह सिक्स था और गेंद सीधी एड कुशन पर लैंड हुई थी. लोगों ने कहा कि थर्ड अंपायर ने भी रिप्ले देख जल्दबाजी में उसे चौका करार दिया था.

अंतिम गेंद पर रन आउट पर भी बहस

इंटरनेट पर अंतिम 2 गेंद भी चर्चा का विषय बनी हुई हैं. पांचवीं गेंद यानी मैच के सबसे महत्वपूर्ण क्षण पर डेविड मिलर के सिंगल रन ना भागने को भी फिक्सिंग से जोड़ा जा रहा है. इसके अलावा अंतिम गेंद पर कुलदीप यादव रन आउट हो गए थे. एक फैन ने दावा किया कि अंतिम गेंद पर कुलदीप के रन आउट को ज्यादा एंगल से दिखाया जाना चाहिए था, वह फैसला भी जल्दबाजी में ले लिया गया. हालांकि कुलदीप सफेद रेखा से बहुत दूर थे और वाकई में आउट हो गए थे.

क्रिकेट और खासतौर पर टी20 फॉर्मेट अनिश्चितताओं से भरा होता है. पांचवीं गेंद पर जरूर डेविड मिलर की मानसिकता यह रही होगी कि मैच सुपर ओवर तक ना जाए और वे आखिरी गेंद पर बड़ा शॉट लगाकर दिल्ली को जिता दें. मगर चीजें उनकी उम्मीद से उलट हुईं और दिल्ली एक रन से मैच हार गई.

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 Stats: अभी किसके पास है ऑरेंज और पर्पल कैप? इस बल्लेबाज ने खेली है सर्वोच्च रनों की पारी; देखें IPL 2026 के आंकड़े



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment