लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

LPG Price Today: आज आपके शहर में क्या है एलपीजी की कीमत? दिल्ली से गुवाहाटी तक के जाने के रेट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

LPG Price Today: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने बीते बुधवार को कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी का ऐलान किया. 19 किलोग्राम वाले LPG सिलेंडर की कीमतों में अचानक हुई इस बढ़ोतरी का असर रेस्टोरेंट मालिकों और आम लोगों दोनों पर दिखा.

कीमतों में इस बदलाव के बाद 5 किलोग्राम वाले मिनी सिलेंडरों की कीमतें 51 रुपये बढ़ा दी गईं, जबकि 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतों में 195 रुपये से लेकर 218 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई. हालांकि, इस दौरान तेल कंपनियों ने घरेलू कुकिंग गैस की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की. 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमतों में आखिरी बार 7 मार्च को 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 913 रुपये है.

देश के प्रमुख शहरों में आज LPG सिलेंडरों की कीमत 

बता दें कि आज देश में 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर और 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहं देखने को मिल रहा है. अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद आज LPG सिलेंडरों की कीमत में कोई बदलाव नहीं है. आज 8 अप्रैल को वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट या US क्रूड वेरिएंट की कीमत 17 परसेंट तक गिरकर 95 डॉलर प्रति बैरल के स्तर के करीब पहुंच गई है. ब्रेंट क्रूड भी लगभग 16 परसेंट टूटकर 92 डॉलर के लेवल पर पहुंच गई है.

चेक करें रेट्स

शहर घरेलू सिलेंडर की कीमत  कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 
दिल्ली 913.0 रुपये 2078.5 रुपये
मुंबई 912.5 रुपये 2031.0 रुपये
कोलकाता 939.0 रुपये 2208.5 रुपये
चेन्नई 928.5 रुपये 2246.5 रुपये
बेंगलुरु 915.5 रुपये 2161.0 रुपये
भोपाल 918.5 रुपये 2084.0 रुपये
चंडीगढ़  922.5 रुपये 2099.5 रुपये
देहरादून 932.0 रुपये 2131.5 रुपये
फतेहाबाद 942.0 रुपये 2157.5 रुपये

क्यों नहीं कम हुई कीमत?

कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के बावजूद घरेलू एलपीजी की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं देखा जा रहा है क्योंकि आमतौर पर हर महीने की पहली तारीख को इनके रेट्स में संशोधन किए जाते हैं. एलपीजी की कीमतें डॉलर के मुकाबले रुपये की मजबूती और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में ‘सऊदी अरामको’ के LPG दामों पर बेस्ड होता है. 

एलपीजी की बढ़ी हुई कीमतों के बीच सरकार प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (PMUY) के लाभार्थियों को प्रति सिलेंडर 300 रुपये की सब्सिडी सीधे उनके बैंक अकाउंट में दे रही है, जिससे उनके लिए दिल्ली जैसे तमाम शहरों में कीमतों में कुछ राहत मिली है. 

ये भी पढ़ें:

Petrol-Diesel Price Today: क्या क्रूड ऑयल के क्रैश होने का आज पेट्रोल-डीजल पर दिखेगा असर? जानें आज एक लीटर की कीमत

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment