लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Who Said What On Ceasefire:ईरान में जंग थमने पर ट्रंप, अराघची, शरीफ के बयान; सीजफायर पर वैश्विक प्रतिक्रियाएं – Us Iran Ceasefire Donald Trump Abbas Araghchi Shehbaz Sharif Anthony Albanese Reaction Of World Leaders

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग का कूटनीतिक हल निकलता नजर आ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ दो सप्ताह के लिए युद्धविराम का एलान किया है। वहीं, ईरान ने भी कुछ शर्तों के साथ अमेरिका संग बातचीत पर सहमति जताई है। 

युद्धविराम के एलान कर क्या बोले ट्रंप?

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने युद्धविराम का एलान करते हुए कहा, ”पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर से हुई बातचीत के आधार पर ईरान के खिलाफ होने वाले विनाशकारी हमले रोक दिए गए हैं। इस शर्त पर कि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह, तुरंत और सुरक्षित रूप से खोलने पर सहमत हो जाए, मैं दो सप्ताह के लिए युद्धविराम पर सहमत हूं।”

ट्रंप ने कहा, ”अमेरिका और ईरान के बीच पिछले विवाद के लगभग सभी बिंदुओं पर सहमति बन चुकी है, लेकिन दो सप्ताह की अवधि समझौते को अंतिम रूप देने और उसे लागू करने का मौका देगी। अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में और पश्चिम एशिया के देशों का प्रतिनिधित्व करते हुए मुझे यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि यह दीर्घकालिक समस्या समाधान के करीब है।”

ईरान ने की पाकिस्तान की तारीफ

ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने एक्स पर पोस्ट में युद्धविराम को लेकर जानकारी दी। अब्बास अराघची ने कहा, ”पीएम शरीफ और अमेरिका द्वारा किए अनुरोध के आधार पर ईरान समझौते के प्रस्ताव को स्वीकार करता है। अगर ईरान के खिलाफ हमले रोक दिए जाते हैं, तो हमारी सेनाएं अपने रक्षात्मक अभियान बंद कर देंगी। दो सप्ताह की अवधि के लिए ईरान के सशस्त्र बलों के साथ समन्वय के माध्यम से और तकनीकी सीमाओं को ध्यान में रखते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित आवागमन संभव होगा।”

सीजफायर पर पाकिस्तान ने जताई खुशी

पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने कहा, ”ईरान और अमेरिका, अपने सहयोगियों सहित लेबनान और अन्य सभी क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव से युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। मैं इस दूरदर्शी कदम का हार्दिक स्वागत करता हूं। दोनों देशों के नेतृत्व के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त करता हूं। मैं उनके प्रतिनिधिमंडलों को शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026 को इस्लामाबाद में एक निर्णायक समझौते पर आगे की बातचीत के लिए आमंत्रित करता हूं।।”

ऑस्ट्रेलिया ने किया सीजफायर का स्वागत

ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने अमेरिका-ईरान युद्धविराम समझौते को क्षेत्र में तनाव कम करने और एक स्थायी समाधान खोजने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज और विदेश मंत्री पेनी वोंग ने एक संयुक्त बयान में कहा कि ऑस्ट्रेलियाई सरकार लंबे समय से संघर्ष को समाप्त करने और तनाव कम करने का आह्वान कर रही थी। ऑस्ट्रेलियाई नेताओं ने स्पष्ट किया कि युद्ध जितना लंबा चलेगा, वैश्विक अर्थव्यवस्था पर इसका प्रभाव उतना ही गंभीर होगा और मानवीय लागत भी बढ़ेगी। 

अन्य वीडियो

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ईरान:बघाई ने पीट हेगसेथ के बयान पर बोला हमला, कहा- 9/11 की आड़ में ईरान के खिलाफ जंग को सही ठहरा रहा अमेरिका – Perpetrators Were Not Iranians Baghaei Slams Hegseth For Using 9/11 Anniversary To Justify War Against Iran

एक्सप्लेनर:रूस का एसयू-57 कितना ताकतवर, भारत को पांचवीं पीढ़ी के जेट का ऑफर क्यों, लड़ाकू विमान में खास क्या? – Explainer: How Powerful Is Russia’s Su-57, And Why Is India Being Offered The Fifth-generation Fighter?

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट:पहले ही दिन ‘हनुमान अंश’ ने उड़ाए ‘हैवान’ के होश; कितनी मजबूत ‘मिर्जापुर’ की गद्दी? जानिए – Friday Box Office: Haiwaan Vs Hanuman Ansh And Mirzapur The Movie Box Office Collection And Latest Earning

डीमैट 2.0:कॉरपोरेट बॉन्ड बाजार में नए युग की शुरुआत, छोटे निवेशकों को फायदा; मिलेगा सुरक्षित निवेश का मौका? – Demat 2.0 New Era In Corporate Bond Market Benefits For Small Investors Secure Investment Opportunity

सुर्खियां:आज बंद कमरे में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन; केंद्र-लद्दाख वार्ता बेनतीजा; उत्तर रेलवे में परिचालन पर असर – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 12 September 2026 Updates On Amar Ujala News In Hindi

विश्लेषण:इतिहासकार और लेखक एंटोन जैगर ने बताया, एक दशक में अति-राजनीति ने समाज पर क्या असर डाला? – Analysis Historian Author Anton Jaeger Explains Impact Of Hyperpolitics On Society Over A Decade

Leave a Comment