लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

तारक मेहता में भी नजर आ चुके हैं दिशा वकानी के पिता, इस एपिसोड में आए थे नजर, आपने किया था नोटिस?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


एक्ट्रेस दिशा वकानी के घर में मातम छाया है. दिशा के पिता भीम वकानी का निधन हो गया है. वो 84 साल के थे. भीम वकानी एक पॉपुलर थिएटर आर्टिस्ट थे. वो कई फिल्मों में नजर आए. इसके अलावा उन्होंने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में भी काम किया है. 

इस एपिसोड में दिखे थे भीम वकानी
दिशा वकानी तारक मेहता में दयाबेन के रोल में दिखी थीं. इस रोल ने उन्हें बहुत पॉपुलर किया. हालांकि, अन दिनों वो शो से गायब हैं. वो मैटरनिटी लीव पर गई थीं और उसके बाद शो में वापस नहीं लौटीं. उनके भाई भी शो में सुंदर के रोल में नजर आते हैं. दिशा के सिर्फ भाई ही नहीं उनके पिता भी शो में काम कर चुके हैं. उनके पिता भीम वकानी शो के एक सीक्वेंस में दिखे थे. 

शो में वो चंपकलाल के दोस्त मावजी भाई के रोल में नजर आए थे. शो में दिखाया गया था कि मावजी चंपकलाल को अपने बेटे की शादी में आने के लिए इंवाइट करते हैं. हालांकि, वो शादी में तो नहीं जा पाते हैं लेकिन जेठालाल को गिफ्ट भेजने के लिए कहते हैं. जेठालाल कुकर गिफ्ट करने का सोचता है. लेकिन बाघा गलती से 50 हजार रुपये मावजी को दे आता है. इसके बाद जेठालाल काफी परेशान हो जाते हैं. हालांकि, फिर मावजी जेठलाल के घर वो पैसे वापस करने आते हैं. शो का ये सीक्वेंस काफी मजेदार था.

ये एपिसोड 29 जनवरी 2014 को आया था. एपिसोड 1326 था. 12 साल पहले आए इस इस एपिसोड को यूट्यूब पर 26 मिलियन व्यूज मिले हैं. भीम को इस रोल में काफी पसंद किया गया था. बता दें कि भीम वकानी को आमिर खान की लगान में देखा गया था. फिल्म में वो काजी साहिब के रोल में थे. इसके अलावा उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म स्वदेस में भी काम किया. वो माधुरी दीक्षित की फिल्म लज्जा में भी नजर आए. 

दिशा वकानी अपने पिता के साथ स्पेशल बॉन्ड शेयर करती हैं. पिता के जाने से दिशा पर दुखों का पहाड़ टूटा है.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘मिर्जापुर: द मूवी’ में फैंस को मिलेगा हाई एनर्जी रैप का तड़का, फिल्म से जुड़े ये फेमस हरियाणवी सिंगर

‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह को लेने का फैसला क्यों था बिल्कुल सही? ज्योति देशपांडे ने बताई वजह

सलमान खान ने दोस्ती के लिए घटाई अपनी फीस? ‘SVC63’ के लिए ले रहे इतने करोड़ रुपये

Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

अंकिता लोखंडे के पति ने लॉन्च किया अपना प्रोडक्शन हाउस, पहली फिल्म में टाइगर श्रॉफ की एंट्री

Main Vaapas Aaunga BO Collection: ‘मैं वापस आऊंगा’ के 50 दिन, जानें हिट हुई या फ्लॉप, कितना कमाया प्रॉफिट?

Leave a Comment