लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

ट्रंप की चेतावनी पर राहुल गांधी का बड़ा बयान:सभ्यता खत्म करने की बात अस्वीकार्य, परमाणु हथियार कभी जायज नहीं – Any Language Or Action Contemplating End Of Civilisation Unacceptable: Rahul After Trump’s Warning To Iran

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारतीय राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस चेतावनी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें ट्रंप ने कहा था कि अगर ईरान ने समझौता नहीं किया तो ‘पूरी सभ्यता खत्म हो सकती है।’ राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साफ शब्दों में कहा कि आज के आधुनिक दौर में ऐसी भाषा या सोच बिल्कुल स्वीकार नहीं की जा सकती, जो पूरी मानव सभ्यता के अंत की बात करे। उन्होंने कहा कि युद्ध भले ही दुनिया की सच्चाई हो, लेकिन किसी भी हालत में परमाणु हथियारों का इस्तेमाल सही नहीं ठहराया जा सकता। उनका कहना था कि ‘किसी भी परिस्थिति में परमाणु हथियारों का उपयोग जायज नहीं है।’

यह भी पढ़ें – ट्रंप की धमकी के बाद ईरान में बिगड़ते हालात: भारत ने जारी की एडवाइजरी, कहा- जहां हैं, वहीं रहें

ट्रंप ने पूरी सभ्यता खत्म करने की दी धमकी

बता दें कि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक डेडलाइन दी थी, जिसमें कहा गया था कि अगर ईरान समझौते के लिए तैयार नहीं होता, खासकर होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने के मुद्दे पर, तो गंभीर परिणाम होंगे। ट्रंप ने यहां तक कह दिया कि ‘एक पूरी सभ्यता खत्म हो सकती है’, जिससे वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ गई है। इस बीच अमेरिका ने ईरान के अहम तेल केंद्र खर्ग द्वीप पर दो बार हवाई हमले किए हैं। यह जगह ईरान के तेल निर्यात के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। हमलों में पुल और रेलवे स्टेशन जैसे बुनियादी ढांचे को भी निशाना बनाया गया है।

अमेरिका के खिलाफ ईरान का सख्त रुख

दूसरी ओर, ईरान ने भी सख्त रुख अपनाया है। संयुक्त राष्ट्र में ईरान के प्रतिनिधि आमिर-सईद इरावानी ने कहा है कि अगर अमेरिका ने कोई बड़ा हमला किया, तो ईरान तुरंत और उसी अनुपात में जवाब देगा। वहीं ईरान सरकार ने अपने नागरिकों, खासकर युवाओं से अपील की है कि वे बिजली संयंत्रों और अहम ठिकानों के आसपास मानव श्रृंखला बनाकर सुरक्षा में सहयोग करें।

यह भी पढ़ें – IEA on Iran Crisis: दुनिया पर 1973 और 2022 से भी बड़ा ऊर्जा संकट, महंगे तेल से आम आदमी का क्या होगा हाल?

गौरतलब है कि ट्रंप पहले भी कई बार ऐसी डेडलाइन दे चुके हैं, जिन्हें बाद में बढ़ाया गया। लेकिन इस बार उन्होंने इसे ‘अंतिम चेतावनी’ बताया है, जिससे हालात और ज्यादा गंभीर हो गए हैं।

अन्य वीडियो



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

स्वतंत्र भारत के पहले कप्तान की कहानी:लाला अमरनाथ की अगुआई में जीती थी पहली टेस्ट सीरीज, दर्ज हैं कई रिकॉर्ड – Former Indian Player Lala Amarnath Birthday Independent India’s First Captain Know Career And Records

सुर्खियां:ब्रिक्स बैठक के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन; महिला एशिया कप फाइनल में भारत; इसरो से चक्रवात की चेतावनी – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 11 September 2026 Updates On Amar Ujala News In Hindi

9/11 हमले की बरसी:वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर चार हमले और हजारों मौत, वारदात के 25 साल बाद भी जिंदा हैं पांच सवाल – 9/11 25th Anniversary: Four Attacks, Thousands Of Deaths And 5 Questions That Still Remain

श्रीनगर:कश्मीरी पंडितों को व्हाइट कॉलर आतंकी बताकर हत्या की धमकी, यूएलसी का 40 दिन में छठा पत्र – Srinagar: Kashmiri Pandits Threatened With Death After Being Labeled ‘white-collar Terrorists’.

देहरादून:नए रिकॉर्ड की ओर चारधाम यात्रा, 15 सितंबर से शुरू होने जा रहा है दूसरा चरण; चुनौतियां लेंगी परीक्षा – ्ा Heading Towards A New Record; Second Phase Set To Begin On September 15

‘बेचारा’ कहने पर भड़के प्रशांत किशोर:सीएम सम्राट चौधरी को बताया ‘अनपढ़ अपराधी’; बाढ़-शराबबंदी पर क्या बोले? – Kishor Fumes At Samrat’s ‘bechara’ Remark, Calls Him ‘uneducated Criminal’

Leave a Comment