लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

West Bengal Polls:’tmc पर भ्रष्टाचार, भाजपा पर ध्रुवीकरण का आरोप’, खरगे ने कांग्रेस को बताया ‘तीसरा विकल्प’ – Kharge Slams Modi On ‘hate And Division’; Presents ‘3rd Alternative’ To Bengal In Cong Manifesto

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल तेज हो गया है। इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा हमला करते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ‘नफरत और समाज में बंटवारे की राजनीति’ करते हैं और पश्चिम बंगाल में भी इसी आधार पर सत्ता हासिल करना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें – तीन पासपोर्ट विवाद: पवन खेड़ा की बढ़ी मुश्किलें, असम पुलिस ने दर्ज किया जालसाजी और मानहानि का केस

कांग्रेस ने जारी किया चुनावी घोषणापत्र

मंगलवार को कांग्रेस का चुनावी घोषणापत्र जारी करते हुए खरगे ने कहा कि बंगाल के लोगों के सामने अब तीन विकल्प हैं। पहला, ममता बनर्जी की अगुवाई वाली टीएमसी सरकार, जिस पर उन्होंने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। दूसरा, भाजपा, जिस पर उन्होंने नफरत और ध्रुवीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। और तीसरा, कांग्रेस, जो विकास, रोजगार और सुधार की बात कर रही है।

टीएमसी पर खरगे ने साधा निशाना

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में पिछले 15 साल से टीएमसी की सरकार होने के बावजूद विकास के क्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखा है। वहीं केंद्र की भाजपा सरकार पर भी उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि वह सिर्फ बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन बंगाल की अर्थव्यवस्था, उद्योग और युवाओं के रोजगार को लेकर कोई ठोस योजना नहीं देती। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की राजनीति ‘डर, नफरत और अलगाव’ पर आधारित है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकारी एजेंसियों जैसे ईडी, आयकर विभाग और अन्य संस्थाओं का इस्तेमाल विपक्षी नेताओं को डराने और अपनी पार्टी में शामिल करने के लिए करती है। उन्होंने इसे डराने-धमकाने की राजनीति बताया।

कांग्रेस के घोषणापत्र में क्या-क्या?

घोषणापत्र में कांग्रेस ने कई बड़े वादे किए हैं। पार्टी ने महिलाओं को हर महीने 2000 रुपये देने, किसानों को सालाना 15,000 रुपये की सहायता, हर परिवार को 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा देने और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने का वादा किया है। इसके अलावा हर जिले में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) ट्रेनिंग सेंटर खोलने की भी बात कही गई है।

यह भी पढ़ें – 2014 Custodial Death: हाई कोर्ट ने खारिज की पुलिस कर्मियों की याचिका, आरोप तय करने का आदेश बरकरार रखा

अपने दम पर मैदान में कांग्रेस- जयराम रमेश

वहीं कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि पार्टी लगभग दो दशक बाद बंगाल में अकेले चुनाव लड़ रही है और यह पार्टी के लिए नई ऊर्जा जैसा है। उन्होंने इसे फिल्म बीस साल बाद से जोड़ते हुए कहा कि कांग्रेस अब अपने दम पर मैदान में उतरकर नई शुरुआत कर रही है। रमेश ने भाजपा पर सांस्कृतिक मुद्दों को लेकर भी हमला बोला और आरोप लगाया कि वह रवीन्द्रनाथ टैगोर जैसे महान व्यक्तित्व का अपमान करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का तीसरा विकल्प बंगाल को नफरत की राजनीति और मौजूदा सरकार की कमियों दोनों से बाहर निकाल सकता है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ईरान:बघाई ने पीट हेगसेथ के बयान पर बोला हमला, कहा- 9/11 की आड़ में ईरान के खिलाफ जंग को सही ठहरा रहा अमेरिका – Perpetrators Were Not Iranians Baghaei Slams Hegseth For Using 9/11 Anniversary To Justify War Against Iran

एक्सप्लेनर:रूस का एसयू-57 कितना ताकतवर, भारत को पांचवीं पीढ़ी के जेट का ऑफर क्यों, लड़ाकू विमान में खास क्या? – Explainer: How Powerful Is Russia’s Su-57, And Why Is India Being Offered The Fifth-generation Fighter?

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट:पहले ही दिन ‘हनुमान अंश’ ने उड़ाए ‘हैवान’ के होश; कितनी मजबूत ‘मिर्जापुर’ की गद्दी? जानिए – Friday Box Office: Haiwaan Vs Hanuman Ansh And Mirzapur The Movie Box Office Collection And Latest Earning

डीमैट 2.0:कॉरपोरेट बॉन्ड बाजार में नए युग की शुरुआत, छोटे निवेशकों को फायदा; मिलेगा सुरक्षित निवेश का मौका? – Demat 2.0 New Era In Corporate Bond Market Benefits For Small Investors Secure Investment Opportunity

सुर्खियां:आज बंद कमरे में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन; केंद्र-लद्दाख वार्ता बेनतीजा; उत्तर रेलवे में परिचालन पर असर – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 12 September 2026 Updates On Amar Ujala News In Hindi

विश्लेषण:इतिहासकार और लेखक एंटोन जैगर ने बताया, एक दशक में अति-राजनीति ने समाज पर क्या असर डाला? – Analysis Historian Author Anton Jaeger Explains Impact Of Hyperpolitics On Society Over A Decade

Leave a Comment