लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘धुरंधर 2’ की ‘यालीना’ ने शेयर की BTS फोटोज, आदित्य धर संग ‘अनदेखे हीरोज’ के नाम किया पोस्ट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ रिलीज के बाद से सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है. इसी बीच फिल्म की एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया है, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया है. उन्होंने इस पोस्ट में फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर और पूरी टीम को धन्यवाद कहा है. साथ ही सारा ने उन लोगों की भी तारीफ की, जो पर्दे के पीछे रहकर काम करते हैं.

सारा ने पूरी टीम की जमकर तारीफ की

सारा अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के कुछ बिहाइंड द सीन (BTS) फोटो शेयर किए, जिनमें वो रणवीर सिंह और आदित्य धर के साथ नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों के साथ उन्होंने एक लंबा नोट लिखा, ‘जब मैं पहली बार आदित्य सर से मिली, तो उनकी आंखों में एक अलग ही चमक थी. तभी मुझे लगा था कि वो सिनेमा के लिए कुछ खास करने वाले हैं. इस सफर के हर कदम पर मुझे ये बात और साफ होती गई. लेकिन असली एहसास तब हुआ, जब सब खत्म होने के बाद मैंने पीछे मुड़कर देखा और उनकी पूरी टीम को देखा, जो कैमरे के बाहर खड़े थे और चुपचाप मेहनत कर रहे थे. ये पोस्ट ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2′ के उन सभी अनदेखे हीरोज के लिए है, जो पर्दे के पीछे रहकर इस फिल्म को खास बनाते हैं.’

इसके अलावा उन्होंने प्रोड्यूसर्स, कैमरा टीम, कास्टिंग टीम, कॉस्ट्यूम और मेकअप टीम, म्यूजिक, एडिटिंग और VFX टीम का भी धन्यवाद किया. सारा ने स्टंट और सेफ्टी टीम की भी तारीफ की, जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना काम किया, ताकि स्क्रीन पर सब कुछ शानदार दिख सके.

फिल्म के स्टारकास्ट 

बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है और इसे जियो स्टूडियोज और B62 स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी, अक्षय खन्ना, सौम्य टंडन और सारा अर्जुन अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. सारा का ये पोस्ट न सिर्फ टीम के लिए एक धन्यवाद है, बल्कि यह दिखाता है कि एक फिल्म को सुपरहिट बनाने में कितने लोगों का योगदान होता है.





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘घूसखोर पंडित’ विवाद पर मनोज बाजपेयी का छलका दर्द, बोले- ट्रोल्स ने मुझे ही नहीं, मेरे परिवार को भी निशाना बनाया

‘मैं बच्चे नहीं चाहती थी’, मनीष मखीजा संग शादी न चलने की पूजा भट्ट ने बताई वजह, बोली- मैंने खुद को खो दिया था

Box Office: 1 महीना, कमाई 150 करोड़ के पार! मई में मराठी की दो फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा

‘बहनों के लिए फिक्रमंद रहा’, ‘बंदर’ में अपने किरदार को लेकर बॉबी देओल ने बड़ा बयान

‘कोई दूसरा राम देखना नहीं चाहता…’, 4 हजार करोड़ी ‘रामायण’ और रणबीर पर टीवी के ‘राम’ का बड़ा बयान

2 साल तक डेट, और फिर गुपचुप शादी, 80 के दशक की धर्मेंद्र की वो हिरोइन, जिसने करियर के पीक पर छोड़ी एक्टिंग

Leave a Comment