लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

यूपी:प्रदेश में जानलेवा हुई आंधी-बारिश, रविवार को 12 लोगों की मौत, कल से फिर से तूफान की चेतावनी जारी – Uttar Pradesh: Storms And Rains Turn Deadly In The State, Killing 12 People On Sunday, With Another Storm Warn

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

प्रदेश के कई हिस्सों में रविवार को दूसरे दिन भी आंधी-बारिश के साथ ओले गिरे। बुंदेलखंड और सेंट्रल यूपी के जिलों में आंधी के साथ तेज बारिश हुई। कानपुर, बांदा, जालौन, इटावा, औरैया, फर्रुखाबाद, हरदोई में ओले भी गिरे। झांसी, ललितपुर, अलीगढ़, बुलंदशहर, मथुरा में बारिश हुई। इटावा में सबसे अधिक 30 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान हुए हादसों में अवध के चार लोगों समेत 12 लोगों की मौत हो गई।


Trending Videos

पश्चिमी विक्षोभ और निम्न क्षोभमंडल में पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर बने चक्रवाती परिसंचरण का प्रभाव वेस्ट और सेंट्रल यूपी में रविवार को भी रहा। शनिवार देर शाम आंधी-पानी के दौरान सीतापुर और रायबरेली में दो-दो लोगों की मौत हो गई। बिजली गिरने से झांसी में एक किसान, अलीगढ़ में एक किशोरी की मौत हो गई। कानपुर में दो महिलाओं और एक वृद्ध की बारिश और आंधी के कारण हुए हादसों में मौत हो गई। जालौन में पेड़ गिरने से वृद्ध, फतेहपुर और इटावा में दीवार ढहने से किसान और महिला की मौत हो गई।

किसानों की बढ़ी मुसीबत

आंधी-बारिश और ओलों ने किसानों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। गेहूं, सरसों, मूंगफली, खरबूजा, तरबूज व सब्जियों की फसल को नुकसान हुआ। कन्नौज में गेहूं और आलू किसानों को नुकसान पहुंचा है। प्रयागराज में ओलावृष्टि से गेहूं की पकी फसल चौपट हो गई। बुलंदशहर में ओले गिरने से गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कल का मौसम:दिल्ली-ncr में तीन दिन बारिश, मौसम विभाग ने बताया कैसे रहेंगे अगले छह दिन? – Kal Ka Mausam Rain In Delhi-ncr For Three Days

Ugc Net:सिर्फ छह फीसदी अभ्यर्थी पास करते हैं यूजीसी नेट, सरकार ने बताया हर साल कितनों को मिलती है फेलोशिप – Only 6% Candidates Qualify Ugc-net, 11,750 Jrfs Awarded Annually, Government Tells Lok Sabha

Congress Protest Live:राहुल को लेकर छत्रसाल स्टेडियम पहुंची पुलिस, मंदिर मार्ग थाने पहुंची सोनिया गांधी – Rahul-gandhi-congress-protest-updates-leaders-reactions-pm-residence-leaders-detained-delhi-police-resignation

Piyush Mishra Hand Fractured Health Update By Dulhaniyan Le Aayegi Director Akashaditya Lama – Entertainment News: Amar Ujala

Exclusive:’विलेन की अदाकारी करते वक्त मुझसे मत उलझना’, केके मेनन ने बताया कैसे जीते हैं अपना हर किरदार – Kk Menon Exclusive Interview With Amar Ujala He Spoke About His Acting In Adarsh Baal Vidyalaya

Congress Protest:सहमति के बनने के बाद कहां बिगड़ी बात? मंत्री जितेंद्र सिंह का दावा- राहुल गांधी ने बदली मांग – Neet Row Jitendra Singh Claims Rahul Gandhi Changed His Demands After Government Agreed To Debate

Leave a Comment