लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

विराट कोहली ने रचा इतिहास, IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने का बनाया महारिकॉर्ड; रोहित-धोनी छूटे पीछे

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Most IPL Matches: विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग में इतिहास रचते हुए टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. इसके साथ उन्होंने रोहित शर्मा और एमएस धोनी जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया. आईपीएल 2026 का 57वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रायपुर में रहा. इसी मैच के जरिए कोहली ने सबसे ज्यादा मैच खेलने के रिकॉर्ड पर अपना नाम लिखवाया. 

कोहली 19 साल के आईपीएल इतिहास में 279वां मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए. लिस्ट में रोहित शर्मा और एमएस धोनी 278-278 मैचों के साथ दूसरे नंबर पर हैं. इसके साथ कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं. विराट उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शुमार हैं, जो पहले सीजन यानी 2008 से आईपीएल में खेल रहे हैं. कोहली ने पहले सीजन से ही आरसीबी के लिए खेला है. ऐसे भी टूर्नामेंट के इतिहास में बहुत कम खिलाड़ी हुए, जिन्होंने पूरा करियर एक ही टीम के लिए खेला. 

IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले 10 बल्लेबाज

विराट कोहली- 279 मैच 

एमएस धोनी और रोहित शर्मा- 278 मैच 

रवींद्र जडेजा- 265 मैच 

दिनेश कार्तिक- 257 मैच 

शिखर धवन- 222 मैच 

रविचंद्रन अश्विन- 221 मैच 

अजिंक्य रहाणे- 209 मैच 

 सुरेश रैना और रॉबिन उथप्पा- 205 मैच 

अंबाती रायडू- 204 मैच 

भुवनेश्वर कुमार- 202 मैच

IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 10 बल्लेबाज 

विराट कोहली- 9070 रन 

रोहित शर्मा- 7289 रन 

शिखर धवन- 6769 रन 

डेविड वॉर्नर- 6565 

केएल राहुल- 5699 

सुरेश रैना- 5528 रन 

एमएस धोनी- 5439 रन 

अजिंक्य रहाणे- 5269 रन 

एबी डिवीलियर्स- 5162 रन

संजू सैमसन- 5134 रन 

विराट कोहली  का आईपीएल करियर 

बात करें कोहली के आईपीएल करियर की, तो अब तक उन्होंने 279 मुकाबले खेल लिए हैं. इन मैचों की 271 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 39.78 की औसत और 134.07 के स्ट्राइक रेट से 9070 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 8 शतक और 66 अर्धशतक निकले हैं. उनका हाई स्कोर 113* रनों का रहा. कोहली के बल्ले से 800 से ज्यादा चौके और 300 से ज्यादा छक्के निकल चुके हैं. 

 

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया पर बड़ा फैसला लेने की तैयारी में BCCI, मोहम्मद शमी 3 साल बाद आएंगे वापस!

IPL 2026 के बीच सनराइजर्स के धाकड़ क्रिकेटर ने अचानक लिया संन्यास, क्रिकेट जगत हैरान

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment