लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Flight Fares: 60 हजार वाला टिकट 1.50 लाख के पार, दिल्ली से लंदन और न्यूयॉर्क का किराया हुआ दोगुना

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Price Rise in Air Travel: दिल्ली से लंदन, दुबई और न्यूयॉर्क जाने वाली उड़ानों के किराये में भारी उछाल आया है. ईरान-इज़राइल-अमेरिका संघर्ष के बाद पश्चिम एशिया का एयरस्पेस बंद होने से एयरलाइंस को लंबे रास्तों से उड़ान भरनी पड़ रही है. ATF के दाम ऑल टाइम high पर है . जिसका सीधा असर टिकट की कीमतों पर पड़ रहा है.

टिकट बुकिंग वेबसाइट पर दिल्ली से लंदन हीथ्रो का किराया देखें तो इकोनॉमी क्लास में नॉन-स्टॉप टिकट ₹1,49,479 दिख रहा है. बिज़नेस क्लास का किराया ₹1,79,354 तक जा चुका है. एक स्टॉप वाली फ्लाइट में भी इकोनॉमी में ₹1,32,353 से शुरुआत हो रही है. पश्चिम एशिया संघर्ष से पहले दिल्ली-लंदन का औसत इकोनॉमी किराया ₹45,000 से ₹65,000 के बीच हुआ करता था यानी अब किराया दोगुने से भी ज़्यादा हो गया है.

विदेशी फ्लाइट्स के दाम आसमान छू रहे 

दुबई का रूट भी अब पहले जैसा आसान नहीं रहा. IndiGo की वेबसाइट पर दिल्ली-दुबई का इकोनॉमी किराया ₹28,762 दिख रहा है जबकि बिज़नेस क्लास ₹55,879 तक पहुंच गया है. पश्चिम एशिया तनाव से पहले दिल्ली-दुबई का साधारण किराया ₹12,000 से ₹20,000 तक मिल जाता था. IndiGo की वेबसाइट पर न्यूयॉर्क (JFK) से दिल्ली का किराया $2,390 – करीब ₹2,05,000 से शुरू हो रहा है वो भी 1 स्टॉप के साथ. दिल्ली से न्यूयॉर्क की तरफ ₹1,26,181 से टिकट मिल रहे हैं, लेकिन 2 स्टॉप के साथ है. सामान्य हालात में दिल्ली-न्यूयॉर्क का किराया ₹55,000 से ₹80,000 के बीच रहता था.

यूरोप रूट की उड़ानें महंगी और रद्द

यूरोप जाने वाले रूटों पर मार्च के पहले हफ्ते में किराये 40 प्रतिशत से ज़्यादा बढ़ गए. संघर्ष के शुरुआती दौर में 700 से ज़्यादा उड़ानें रद्द हुईं. एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी ATF की कीमत $85-90 प्रति बैरल से बढ़कर $150-200 प्रति बैरल तक पहुंच गई. Brent Crude 26 मार्च तक $105 प्रति बैरल पर पहुंच गया जो संघर्ष से पहले $72 प्रति बैरल था.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment