लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘बेबस और बेतुका कदम’:ईरान ने ट्रंप के अल्टीमेटम को ठुकराया; परमाणु संयंत्र के पास हमले से रेडिएशन की आशंका – Iran Rejects Trump’s 48-hour Ultimatum As ‘helpless’ And ‘unbalanced’; Warns Of Radioactive Contamination

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन ईरान ने इसे सख्त शब्दों में खारिज कर दिया है। ईरान की सेना के केंद्रीय कमांड खातम अल-अनबिया से जुड़े जनरल अली अब्दोल्लाही ने ट्रंप के इस बयान को ‘बेबस, घबराया हुआ, असंतुलित और बेवकूफी भरा कदम’ बताया। उनका कहना है कि अमेरिका की इस तरह की धमकियों से ईरान झुकने वाला नहीं है।

यह भी पढ़ें – Trump Warns Iran: ट्रंप बोले- ईरान पर 48 घंटे बाद कहर टूटेगा, समझौते और होर्मुज में गतिरोध का जिक्र भी किया

ट्रंप ने ईरान पर तबाही की दी थी चेतावनी

दरअसल, ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि अगर 48 घंटे के भीतर ईरान कोई समझौता नहीं करता या होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से नहीं खोलता, तो अमेरिका ईरान के अहम इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा हमला कर सकता है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि ‘अगर समय रहते फैसला नहीं हुआ, तो ईरान पर तबाही बरसेगी।’ यह बयान ऐसे समय आया है जब कुछ दिन पहले ही ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमले को 10 दिन के लिए टाल दिया था और कहा था कि बातचीत अच्छी चल रही है। लेकिन अब उनका रुख अचानक काफी सख्त हो गया है, जिससे हालात और गंभीर हो गए हैं।

बुशेहर परमाणु संयंत्र के पास हुआ हमला- ईरान

इसी बीच, एक और बड़ी चिंता सामने आई है। ईरान ने आरोप लगाया है कि अमेरिका और इस्राइल ने उसके परमाणु ढांचे के पास हमला किया है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव को पत्र लिखकर कहा कि इस तरह के हमलों से पूरे क्षेत्र में रेडियोधर्मी (न्यूक्लियर) प्रदूषण फैलने का खतरा पैदा हो गया है, जो इंसानों और पर्यावरण दोनों के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है।

यह भी पढ़ें – प. एशिया संकट: डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर तक पहुंचे हमले, दुबई में ऑरेकल बिल्डिंग पर मलबा गिरा; स्थिति चिंताजनक

रेडिएशन की बढ़ी आशंका

यह हमला बुशेहर परमाणु संयंत्र के पास हुआ बताया जा रहा है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने कहा है कि फिलहाल रेडिएशन स्तर में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है, लेकिन स्थिति बेहद संवेदनशील है। रिपोर्ट के मुताबिक, हमले में संयंत्र के पास एक सुरक्षा कर्मी की मौत हो गई और कुछ इमारतों को नुकसान पहुंचा, हालांकि मुख्य प्लांट सुरक्षित है और बिजली उत्पादन पर कोई असर नहीं पड़ा है। आईएईए के प्रमुख राफेल ग्रॉसी ने भी इस घटना पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि परमाणु संयंत्रों या उनके आसपास हमला करना बेहद खतरनाक है, क्योंकि इससे बड़े परमाणु हादसे का खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की है।

अन्य वीडियो

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अमेरिका से शांति समझौता खत्म?:ईरानी सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की धमकी, कहा-सिखाएंगे कभी न भूलने वाला सबक – Iran Mojtaba Khamenei Warns Us Unforgettable Lessons Trump Deal Cancelled

‘2031 में ढहा देंगे बंगाल में Bjp के सभी कार्यालय’:अभिषेक बनर्जी ने दी चेतावनी, किस बात पर भड़के Tmc सांसद? – Abhishek Banerjee Says All Bjp Offices In Bengal Will Be Demolished Once Trinamool Returns To Power In 2031

यूपी:प्रदेश के 33 जिलों में रविवार को बारिश का अलर्ट, 45 शहरों में वज्रपात की चेतावनी हुई जारी – Up: Rain Alert Issued For 33 Districts On Sunday, Thunderstorm Warning Issued For 45 Cities; Know The Forecast

Video:संन्यास की अफवाहों के बीच बेफिक्र दिखे रोहित, लॉर्ड्स की बॉलकनी में गंभीर के साथ हंसी-मजाक करते आए नजर – Ind Vs Eng: Rohit Sharma Appeared Carefree Amidst Retirement Rumor Seen Laughing With Gautam Gambhir

Khabaron Ke Khiladi:मानूसन सत्र में फिर आया परिसीमन बिल तो कितने अलग होंगे समीकरण? विश्लेषकों से समझें – Khabaron Ke Khiladi Monsoon Session Delimitation Bill Women Reservation Bjp Alignment Opposition News Updates

Sonam Wangchuk:30 सेकंड में बदला जंतर मंतर का माहौल, लोग घेरा बनाते रहे और वांगचुक को ले गई पुलिस; पूरी कहानी – Inside Story Of How Delhi Police Took Sonam Wangchuk Who Was On Hunger Strike To Hospital

Leave a Comment