लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Supreme Court Gives Time To Rajpal Yadav In Cheque Bounce Case Know What Happen When – Entertainment News: Amar Ujala

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता राजपाल यादव एक बार फिर चेक बाउंस मामले को लेकर चर्चा में हैं। आज बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने उनको निर्देश दिया कि वह इस मामले में शिकायतकर्ता को 2 करोड़ रुपये 13 अक्तूबर को दें। कोर्ट ने कहा है कि देय रकम जमा किए जाने के बाद ही वह हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ राजपाल यादव की याचिका पर विचार करेगा। इस खबर में हम आपको बताने वाले हैं कि राजपाल यादव के मामले में अब तक क्या-क्या हुआ।

 





Supreme Court Gives time to Rajpal Yadav in Cheque Bounce Case know what happen when

राजपाल यादव
– फोटो : इंस्टाग्राम


सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राजपाल यादव

आज सुप्रीम कोर्ट में राजपाल यादव खुद मौजूद थे और अपने साथ 1.15 करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट लेकर पहुंचे थे। बाकी 85 लाख रुपये 13 अक्तूबर तक उनकी संपत्ति के खरीदार के जरिए जमा किए जाने हैं। सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई और चेतावनी दी कि उनकी सजा बढ़ाई भी जा सकती है।


Supreme Court Gives time to Rajpal Yadav in Cheque Bounce Case know what happen when

राजपाल यादव
– फोटो : इंस्टाग्राम


5 करोड़ से 22 करोड़ रुपये तक पहुंचा खर्च

बता दें कि चेक बाउंस मामला राजपाल यादव की साल 2010 की फिल्म ‘अता पता लापता’ से जुड़ा है। अभिनेता ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वह फिल्म के प्रोडक्शन से जुड़े चेक-बाउंस मामले में खुद पेश हुए थे। उनके मुताबिक 5 करोड़ रुपये का विवाद उनके लिए मुसीबत बन गया। इसमें उनके 22 करोड़ रुपये खर्च हो गए। उन्होंने कोर्ट को बताया कि उनके खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस होने के बाद फिल्म की रिलीज रोक दी गई थी। इसे 1200 थिएटर में रिलीज होना था, मगर यह एक भी थिएटर में रिलीज नहीं हो पाई।

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: जमा करने होंगे दो करोड़, सीजेआई बोले- आपका पैसा भी अता पता लापता

 


Supreme Court Gives time to Rajpal Yadav in Cheque Bounce Case know what happen when

राजपाल यादव
– फोटो : अमर उजाला


क्या है पूरा मामला?

साल 2010 में राजपाल यादव ने अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘अता पता लापता’ बनाने के लिए मुर्गली प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी से पांच करोड़ रुपये की राशि लोन ली थी। फिल्म ‘अता पता लापता’ बॉक्स ऑफिस पर चली नहीं। कथित तौर पर राजपाल यादव को आर्थिक नुकसान हुआ। कर्ज के रूप में ली गई कंपनी की धनराशि वे लौटा नहीं पाए। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया शुरू हुई।


Supreme Court Gives time to Rajpal Yadav in Cheque Bounce Case know what happen when

राजपाल यादव
– फोटो : इंस्टाग्राम


कानूनी प्रक्रिया में फंसे राजपाल यादव

बताया जाता है कि राजपाल यादव ने कंपनी को 1.05 करोड़ रुपये के 7 चेक जारी किए। ये सभी चेक बाउंस हो गए। कंपनी ने राजपाल यादव के खिलाफ केस किया और साथ ही यह आरोप भी लगाया कि उन्होंने लोन वापस करने के लिए जो कुछ चेक जारी किए थे वे सभी बाउंस हो गए। एक्टर के खिलाफ चेक बाउंस का केस दर्ज किया गया। ये चेक फिल्म प्रोडक्शन के लिए दिए गए थे, लेकिन पैसे नहीं मिले।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कॉफी विद करण:शो में क्रिकेटर्स को क्यों नहीं बुलाएंगे होस्ट करण जौहर? आखिरी सीजन के लिए सख्त किए नियम – Why Karan Johar Will Not Invite Cricketers In Who Koffee With Karan Explain The Rules

शाहजहांपुर:रिहायशी इलाके में घुसा विशालकाय मगरमच्छ, रेस्क्यू करने में छूटे वनकर्मियों के पसीने; देखें वीडियो – Massive Crocodile Enters Saidpur Village In Shahjahanpur

What Apoorva Mukhija Says About Her Viral Kiss Video With Dj Ameen Jazz Recalls Crying At Airport – Entertainment News: Amar Ujala

आतंकियों के मंसूबों पर फिरा पानी:जमीन के नीचे छिपा था हथियारखाना, Ak-47 समेत भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद – Deadly Terrorist Plot Foiled In Handwara Hideout Destroyed.

2026 एमजी हेक्टर स्टॉर्म सीरीज हुई लॉन्च:कितनी है ब्लैकस्टॉर्म और स्नोस्टॉर्म की कीमत? जानें फीचर्स-खासियतें – 2026 Mg Hector Storm Series Launched: Check Blackstorm And Snowstorm Price, Features And Specs

‘हम तो परमानेंट प्रभारी हैं’:अशोक गहलोत ने पायलट से क्यों कही ये बात, जानिए पूरा मामला – We Are Permanent In-charges Ashok Gehlot Witty Banter With Sachin Pilot During Congress Strategy Meeting

Leave a Comment