लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

रेलवे अफसर से Rpf की बदसलूकी, Video:डिप्टी स्टेशन अधीक्षक को गिराकर मारा, घसीटकर ले गए थाने; जानें पूरा विवाद – Rpf Personnel Knocked Down And Beat Up Deputy Station Superintendent

[sm_links_style1]

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Akash Dubey

Updated Sun, 12 Jul 2026 11:09 PM IST

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी स्टेशन अधीक्षक नरेंद्र सिंह चाहर को आरपीएफ जवानों ने पीटा। एक महिला यात्री के लिए ट्रेन रुकवाने पर विवाद हुआ। रेलवे ने चार आरपीएफ जवानों को निलंबित कर जांच समिति गठित की है।


RPF personnel knocked down and beat up Deputy Station Superintendent

RPF ने डिप्टी स्टेशन अधीक्षक को गिराकर मारा
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 20808 हीराकुंड एक्सप्रेस के ठहराव के दौरान ड्यूटी पर तैनात उप स्टेशन अधीक्षक (डिप्टी एसएस) नरेंद्र सिंह चाहर को आरपीएफ जवानों ने गिराकर मारा इस दौरान वे उन्हें घसीटते हुए आरपीएफ थाने ले गए। घटना के बाद स्टेशन पर हंगामा मच गया। इस  घटना से महकमे में खलबली मच गई। प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के सामने हुए इस घटनाक्रम से स्टेशन पर अफरा-तफरी फैल गई और हीराकुंड एक्सप्रेस कुछ देर तक स्टेशन पर खड़ी रही। रेलवे प्रशासन ने घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर दो एएसआई समेत चार आरपीएफ जवानों को निलंबित कर दिया। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 


Source link

[webinsights_author_box]
[sm_links_style2]