लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अभिनेता राजपाल यादव की फिर बढ़ी मुश्किलें:सुप्रीम कोर्ट के बाद अब महू कोर्ट में पेशी, जानें क्या है मामला? – Rajpal Yadav News: Appears In Mhow Court Cheque Bounce Case All You Need To Know

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

फिल्म अभिनेता राजपाल यादव की कानूनी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। चेक बाउंस के एक मामले में उन्होंने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में 1 करोड़ 15 लाख रुपये का ड्राफ्ट जमा कराया है। हालांकि, बाकी 85 लाख रुपये जमा कराने के लिए उन्हें 13 अक्तूबर तक का समय मिला है। इसी दिन मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में स्थित महू की सिविल अदालत ने भी 25 लाख रुपये के चेक बाउंस मामले में उन्हें व्यक्तिगत रूप से पेश होने के निर्देश दिए हैं।

एक ही दिन दो अदालतों में पेशी

सुप्रीम कोर्ट में 13 अक्तूबर तक बकाया 85 लाख रुपये जमा नहीं कराने पर राजपाल यादव को जेल जाना पड़ सकता है। इसी तारीख को महू सिविल कोर्ट में भी उनकी पेशी तय होने से उनकी कानूनी मुश्किलें बढ़ गई हैं। एक ही दिन दो अलग-अलग अदालतों की प्रक्रिया में शामिल होने को लेकर स्थिति बन गई है। कानूनी जानकारों के अनुसार, ऐसी स्थिति में अभिनेता अपने वकील के माध्यम से किसी एक अदालत में व्यक्तिगत पेशी से छूट के लिए आवेदन कर सकते हैं।

पढ़ें: कूनो-गांधीसागर के बाद वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व बना चीतों का तीसरा घर, सीएम यादव ने छोड़े दो चीते

25 लाख रुपये के लेन-देन से जुड़ा मामला

महू निवासी फिल्म फाइनेंसर प्रकाश जाजू ने राजपाल यादव के खिलाफ 25 लाख रुपये का चेक बाउंस होने की शिकायत दर्ज कराई थी। प्रकाश जाजू की फर्म निर्मला जानकी सिनेमा के नाम से संचालित होती है और वह पिछले 40 वर्षों से फिल्म उद्योग से जुड़े हैं।

शिकायत के मुताबिक, प्रकाश जाजू ने राजपाल यादव को 25 लाख रुपये दिए थे। इस संबंध में दोनों पक्षों के बीच विधिवत समझौता भी हुआ था। राशि के भुगतान के लिए राजपाल यादव ने पोस्ट डेटेड चेक जारी किए थे, लेकिन बैंक में प्रस्तुत करने पर चेक बाउंस हो गए।



जमानती वारंट जारी


मामले की सुनवाई करते हुए महू के पंचम व्यवहार न्यायाधीश फरहान मसूद कुरैशी ने मुंबई के लोखंडवाला स्थित रुनवाल हाइट्स निवासी राजपाल पुत्र नौरंग यादव के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। अदालत ने संबंधित पुलिस थाने को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मामले में प्रकाश जाजू की ओर से अधिवक्ता राधेश्याम अग्रवाल पैरवी कर रहे हैं। अदालत ने राजपाल यादव को 13 अक्तूबर तक हर हाल में पेश होने का निर्देश दिया है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आतंकियों के मंसूबों पर फिरा पानी:जमीन के नीचे छिपा था हथियारखाना, Ak-47 समेत भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद – Deadly Terrorist Plot Foiled In Handwara Hideout Destroyed.

2026 एमजी हेक्टर स्टॉर्म सीरीज हुई लॉन्च:कितनी है ब्लैकस्टॉर्म और स्नोस्टॉर्म की कीमत? जानें फीचर्स-खासियतें – 2026 Mg Hector Storm Series Launched: Check Blackstorm And Snowstorm Price, Features And Specs

‘हम तो परमानेंट प्रभारी हैं’:अशोक गहलोत ने पायलट से क्यों कही ये बात, जानिए पूरा मामला – We Are Permanent In-charges Ashok Gehlot Witty Banter With Sachin Pilot During Congress Strategy Meeting

सीमापुरी हादसा:हादसे के पीछे क्या थी वजह? स्थानीय लोगों ने किया यह दावा; अफसर बोले- जांच से सच आएगा सामने – Major Revelation In Seemapuri Accident Locals Reveal Key Reason Behind Incident

Supreme Court Gives Time To Rajpal Yadav In Cheque Bounce Case Know What Happen When – Entertainment News: Amar Ujala

आरबीआई:’मामूली एमडीआर शुल्क से यूपीआई वॉल्यूम पर असर नहीं’, एमपीसी के बाद और क्या बोले गवर्नर संजय मल्होत्रा – Rbi Mpc Policy: Small Mdr Fee Won’t Impact Upi Volumes, Says Governor Sanjay Malhotra Reactions Of Experts

Leave a Comment