लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अस्थमा का इनहेलर अब पर्यावरण को भी बचाएगा:90% तक घटेगा कार्बन उत्सर्जन; कैसे काम करेगा? – Green Inhaler: India Moves Toward Low-global-warming Asthma Inhalers

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अस्थमा के मरीजों की सांस आसान करने वाला इनहेलर अब पर्यावरण पर भी कम बोझ डालेगा। देश में पहली बार कम ग्लोबल वार्मिंग असर वाले ग्रीन इनहेलर को बाजार में लाने की दिशा में कदम बढ़ा है। 

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की विशेषज्ञ समिति ने दवा कंपनी लुपिन के ऐसे मीटर-डोज इनहेलर के निर्माण और बाजार में उतारने की सिफारिश की है, जिसमें मौजूदा एचएफए-134ए की जगह एचएफए-152ए प्रोपेलेंट गैस इस्तेमाल होगी।

मौजूदा इनहेलर में इस्तेमाल एचएफए-134ए एक ग्रीनहाउस गैस है और वातावरण में गर्मी रोककर जलवायु पर असर डालती है। इसके मुकाबले एचएफए-152ए का ग्लोबल वार्मिंग पोटेंशियल काफी कम है। 

उपलब्ध शोध के मुताबिक, एचएफए-152ए वाले मीटर-डोज इनहेलर से कार्बन उत्सर्जन में मौजूदा एचएफए-134ए की तुलना में 90 फीसदी से अधिक कमी आ सकती है। 

ये भी पढ़ें: नया वायरस फैलने से पहले ही मिल जाएगी खबर: देशभर की 22 हाई-सिक्योरिटी लैब में बड़ी तैयारी, कैसे होगी जांच?

एचएफए-152ए वाले मीटर-डोज इनहेलर को दुनिया में पहली नियामकीय मंजूरी ब्रिटेन ने जुलाई 2026 में दी थी। अब भारत दुनिया का दूसरा देश है, जहां विशेषज्ञ समिति ने इसके इस्तेमाल की सिफारिश की है। इनहेलर से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान का अंदाजा अमेरिका के एक अध्ययन से लगाया जा सकता है। 

इसके अनुसार, 2014 से 2024 के बीच अमेरिका में इनहेलर से 2.49 करोड़ मीट्रिक टन कार्बन डाइऑक्साइड के बराबर ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन हुआ। इसमें करीब 98 फीसदी उत्सर्जन मीटर-डोज इनहेलर से हुआ।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सरकारी नौकरी:इन भर्तियों की अंतिम तिथि आज, 10500 से अधिक रिक्तियां, पुलिस-यूपीएससी समेत कई विभागों में मौके – Government Jobs: 5 Sarkari Naukri Closing On Oct 6 2026, Mp Police, Upsc, Gsrtc, Ibps, Jmi; Check Details Here

आईआईटी में बेटियों का दबदबा:छह साल बाद आंकड़ा 20% पार, किस आईआईटी में सबसे ज्यादा लड़कियों ने लिया दाखिला? – Iit Admissions 2026 Female Students Cross 20 Pratishat Mark Check Iit-wise Admission Data And Jee Advanced Sta

आप का नया दांव:’मैं कसम खाता/खाती हूं कि हमेशा आम आदमी पार्टी को वोट दूंगा/दूंगी’; वोटरों से लिखवाई ये पर्ची – Punjab Assembly Election 2027 Aap New Move Written On Slip I Swear That I Will Always Vote For Aam Aadmi Party

राजस्थान:पंचायत चुनाव की तारीखों में बदलाव, अब धनतेरस पर नहीं होगा मतदान; एक ही चरण में पूरी होगी वोटिंग – Rajasthan Panchayat Election Schedule Change Dhanteras Voting Polling Parties

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट:मंडे टेस्ट में पास रही या फेल अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’? ‘वन’ और ‘हनुमान अंश’ का रहा ऐसा हाल – Monday Box Office Report: Drishyam 3 Prem Keetanu Vvan Digger Hanuman Ansh And Mirzapur The Movie Collection

17 साल बाद होगा फोर्ट हूड कांड का अंत:निडाल हसन की मौत की सजा पर ट्रंप की मुहर, क्या अब भी रुक सकता है फैसला? – Fort Hood Incident To Conclude After 17 Years President Trump Approves Nidal Hasan’s Death Sentence

Leave a Comment