लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अचानक कोई बेहोश हो जाए तो सबसे पहले क्या करें? डॉक्टर से जानें फर्स्ट एड का सही तरीका

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

What to do if someone suddenly faints: अचानक कोई व्यक्ति आपके सामने गिर जाए और बेहोश हो जाए, तो घबराहट में लोग अक्सर कुछ ऐसी चीजें करने लगते हैं जो उस वक्त बिल्कुल नहीं करनी चाहिए. कोई उसे उठाकर बैठाने लगता है, कोई चेहरे पर पानी छिड़कता है, तो कोई गाल थपथपाकर होश में लाने की कोशिश करता है. कई बार लोग बेहोश व्यक्ति को पानी पिलाने की कोशिश भी करते हैं. लेकिन ऐसी स्थिति में सबसे जरूरी है कि पहले उसकी हालत को समझें और सही तरीके से मदद करें.

एमएमआई नारायणा मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, रायपुर के डॉ. ह्यूमन प्रसाद के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति अचानक गिरकर बेहोश हुआ है और शरीर में अकड़न जैसी स्थिति नहीं है, तो उसे तुरंत बैठाने या उठाने के बजाय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए.

PC: AI Generated
PC: AI Generated

सबसे पहले मरीज को सीधा लिटाएं

अगर व्यक्ति अचानक बेहोश होकर गिर गया है, तो उसे गोद में उठाने या बैठाने (What to do if someone suddenly faints) की कोशिश न करें. उसे किसी सुरक्षित जगह पर सीधा लिटा दें. इसके बाद दोनों पैरों को थोड़ा ऊपर की ओर उठाया जा सकता है.

न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. ह्यूमन प्रसाद सिन्हा बताते हैं कि अगर बेहोशी की वजह लो ब्लड प्रेशर हो सकती है, तो पैरों को ऊपर उठाने से पैरों में जमा खून को शरीर के ऊपरी हिस्से की ओर पहुंचने में मदद मिल सकती है. इससे दिमाग तक ब्लड फ्लो बेहतर होने की संभावना रहती है और मरीज को होश आने में मदद मिल सकती है.

चेहरे पर पानी छिड़कना या थप्पड़ मारना सही नहीं

बेहोश व्यक्ति को होश में लाने के लिए चेहरे पर पानी डालना, गाल थपथपाना या छाती पर हाथ मारना सही तरीका नहीं है. इसी तरह बेहोशी की हालत में उसे पानी या कोई दूसरी चीज पिलाने की कोशिश भी नहीं करनी चाहिए.

इससे पानी सांस की नली में जाने का खतरा हो सकता है. सबसे जरूरी है कि व्यक्ति को सुरक्षित स्थिति में रखें और उसकी सांस और प्रतिक्रिया पर ध्यान दें.

सांस और पल्स जरूर चेक करें

बेहोश व्यक्ति की हालत देखकर यह मान लेना सही नहीं है कि सिर्फ ब्लड प्रेशर कम होने की वजह (What to do if someone suddenly faints) से ऐसा हुआ है. अगर व्यक्ति प्रतिक्रिया नहीं दे रहा है, तो यह देखना जरूरी है कि वह सामान्य रूप से सांस ले रहा है या नहीं और पल्स महसूस हो रही है या नहीं.

अगर व्यक्ति सांस नहीं ले रहा है या सामान्य सांस नहीं चल रही है और पल्स भी महसूस नहीं हो रही है, तो इसे गंभीर आपात स्थिति मानें. ऐसे में तुरंत CPR शुरू करना चाहिए और इमरजेंसी मेडिकल मदद बुलानी चाहिए.

होश न आए तो अस्पताल ले जाने में देर न करें

अगर पैरों को ऊपर करने और सुरक्षित तरीके से लिटाने के बाद भी व्यक्ति को होश नहीं आता है, तो इंतजार न करें. उसे तुरंत ऐसे अस्पताल ले जाएं, जहां इमरजेंसी स्थिति को संभालने की सुविधा हो.

यह भी पढ़ें: कौन-सी दाल सबसे ज्यादा हेल्दी? डॉक्टर की रेटिंग में मूंग दाल नंबर-1, जानिए किस दाल को मिले कितने नंबर

The post अचानक कोई बेहोश हो जाए तो सबसे पहले क्या करें? डॉक्टर से जानें फर्स्ट एड का सही तरीका appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment