अगर नए कपड़े खरीदने हैं, लेकिन जेब पर ज्यादा बोझ नहीं डालना चाहते तो मेरठ के इन बाजारों का रुख कर सकते हैं. यहां महिलाओं और पुरुषों के लिए कई तरह के कपड़े बजट में मिल जाते हैं. कुछ दुकानों पर मोलभाव की गुंजाइश भी रहती है.
आइए जानते हैं मेरठ के 4 ऐसे बाजार, जहां कम कीमत में शॉपिंग की जा सकती है.
1. सदर बाजार
मेरठ का सदर बाजार कपड़ों और फैशन से जुड़ी खरीदारी के लिए काफी लोकप्रिय है. यहां महिलाओं के लिए कुर्ती, सूट और टॉप, जबकि पुरुषों के लिए शर्ट, टी-शर्ट और लोअर जैसी चीजें मिल सकती हैं. आम तौर पर लेडीज कुर्ती करीब 250-600 रुपये, टॉप 200-500 रुपये और पुरुषों की टी-शर्ट 200-500 रुपये के आसपास मिल सकती है. कीमत दुकान और क्वालिटी के अनुसार बदल सकती है.

2. बेगमपुल बाजार
बेगमपुल मेरठ का एक व्यस्त और पुराना बाजार है, जहां रोजमर्रा के कपड़ों से लेकर फैशन वियर तक के कई विकल्प मिलते हैं. यहां लेडीज टॉप 200-450 रुपये, कुर्ती 250-700 रुपये और पुरुषों की शर्ट 300-700 रुपये के आसपास मिल सकती है. बजट कम हो तो यहां अलग-अलग दुकानों पर रेट की तुलना करना फायदेमंद रहेगा.
3. आबू लेन
आबू लेन मेरठ की मशहूर शोपिंग सट्रिट में शामिल है. यहां लोकल दुकानों के साथ बड़े ब्रांड्स के स्टोर भी हैं. बजट में खरीदारी करने वालों को लोकल दुकानों पर लेडीज कुर्ती 300-700 रुपये, टॉप 200-500 रुपये और पुरुषों की टी-शर्ट 250-600 रुपये के आसपास मिल सकती है. वहीं ब्रांडेड कपड़ों की कीमत इससे काफी ज्यादा हो सकती है.
4. शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट
शास्त्री नगर का सेंट्रल मार्केट भी कपड़ों की खरीदारी के लिए जाना जाता है. महिलाओं के लिए यहां कुर्ती, सूट और ड्रेस के साथ पुरुषों के लिए शर्ट, टी-शर्ट और ट्राउजर जैसे विकल्प मिलते हैं. यहां लेडीज कुर्ती 250-600 रुपये, ड्रेस 400-900 रुपये और पुरुषों की शर्ट 300-700 रुपये की शुरुआती रेंज में मिल सकती है.
शोपिंग से पहले ये ट्रिक अपनाएं
अगर आपका बजट कम है तो किसी एक दुकान पर तुरंत खरीदारी करने के बजाय 2-3 दुकानों पर रेट जरूर पूछें. लोकल बाजारों में मोलभाव करने पर कीमत और कम हो सकती है. हालांकि कपड़े की क्वालिटी, ब्रांड और डिजाइन के हिसाब से वास्तविक कीमत अलग-अलग हो सकती है.
यह भी पढ़ें- 5 से 11 अक्टूबर के बीच किस दिन और कौन- से फ्लाइट में मिलेगा सबसे सस्ता टिकट
यह भी देखें-
