लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

6 अक्टूबर से महंगी होगी हवाई यात्रा, इंडिगो ने सभी रूटों पर बढ़ाए टिकट के दाम

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

दीवाली और छठ से पहले हवाई यात्रियों को बड़ा झटका लगा है. देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने सोमवार को जेट ईंधन की बढ़ती कीमतों के मद्देनजर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. फ्यूल सरचार्ज 6 अक्टूबर से लागू हो जाएगा. ऐसे में यात्रियों को टिकट के लिए पहले के मुकाबले ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं. 

दरअसल, एयरलाइन ने यह बदलाव जेट फ्यूल यानी एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के चलते किया है. घरेलू उड़ानों में यात्रा की दूरी के हिसाब से फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया गया है. हालांकि, इसका असर इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराये पर भी देखने को मिलेगा.

घरेलू फ्लाइट्स के लिए कितना बढ़ा खर्च?

इंडिगो ने घरेलू उड़ानों के फ्यूल सरचार्ज में 100 रुपये से 350 रुपये तक की बढ़ोतरी दर्ज की है. किराए में यह बढ़ोतरी यात्रा की दूरी के आधार पर अलग-अलग होगी. यानी कम दूरी और लंबी दूरी की फ्लाइट्स के लिए बढ़ा हुआ यह चार्ज अलग हो सकता है. फिलहाल यह नई दरें 6 अक्टूबर 2026 यानी कल से लागू होंगी.

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए भी बढ़ा चार्ज

सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि इंडिगो ने घरेलू उड़ानों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए भी फ्यूल सरचार्ज में बदलाव किया है. हालांकि, विदेश जाने वाली उड़ानों पर कितना सरचार्ज लगेगा, यह रूट और उसकी दूरी पर डिपेंड करेगा. ऐसे में विदेश यात्रा की प्लानिंग कर रहे यात्रियों को टिकट बुक करते समय बढ़े हुए इस खर्च का खास ध्यान रखना होगा. 

ATF की कीमत बढ़ने से क्यों महंगा हुआ हवाई सफर?

इंडिगो के मुताबिक, जेट फ्यूल की कीमत में लगातार तेजी देखी जा रही है. हालिया ईंधन की कीमत में महीने-दर-महीने बढ़ोतरी 14% से ज्यादा रही है. यही वजह है कि ATF की कीमत करीब एक दशक के सबसे ऊंचे स्तरों में पहुंच गई है. एयरलाइन कंपनियों के कुल खर्च में विमान ईंधन की बड़ी हिस्सेदारी होती है. ऐसे में  जब ईंधन महंगा होता है, तो फ्लाइट चलाने का खर्च भी बढ़ जाता है. इसी बढ़ती खर्च को देखते हुए इंडिगो ने फ्यूल सरचार्ज में बदलाव किया है.

दिल्ली में स्कॉच शौकीनों की बल्ले-बल्ले, 300 तक सस्ती होगी शराब

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment