लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

यूपी 5वां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य:सीएम योगी बोले- 2017 के पहले नहीं थीं बुनियादी सुविधाएं और अवसर – Up Is The 5th Largest Exporting State; Bhadohi Carpets Make A Significant Contribution.

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा कि भदोही का हुनर पहले अपनी राह तलाशता था, लेकिन आज सरकार उसके लिए विकास, बाजार और अवसर के नए द्वार खोल रही है। प्रदेश का निर्यात पिछले 10 वर्ष में लगभग 2.27 गुना बढ़कर ₹2 लाख करोड़ के पार पहुंच चुका है। उत्तर प्रदेश देश का 5वां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य है। इस निर्यात में भदोही के कालीन का बड़ा योगदान है।

यूपी के हुनर का लोहा मनवा रहा भदोही का कालीन

सीएम ने लिखा, जिन हाथों ने अपने हुनर से भदोही के कालीन को दुनिया तक पहुंचाया, वर्ष 2017 से पहले वही हाथ बुनियादी सुविधाओं और अवसरों के लिए प्रतीक्षा करते रहे। आज डबल इंजन सरकार में वही हुनर विकास और वैश्विक बाजार से जुड़ रहा है। हाथ से बने भदोही के कालीनों की मांग आज दुनिया में सबसे अधिक है, जो वैश्विक मंच पर उत्तर प्रदेश के हुनर का लोहा मनवा रहे हैं।

निर्यातकों, विक्रेताओं एवं उद्यमियों से संवाद

मुख्यमंत्री ने बताया कि वह आज एशिया के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय हस्तनिर्मित कालीन व्यापार मेले ‘इंडिया कारपेट एक्सपो’ के स्वर्ण जयंती संस्करण का शुभारंभ कर कालीन उद्योग के निर्यातकों, विक्रेताओं एवं उद्यमियों से संवाद करेंगे। कारीगर के हाथ को सम्मान, उद्यम को विस्तार, युवाओं को रोजगार और भदोही को समृद्धि, यही नए उत्तर प्रदेश में विरासत और विकास के संगम की नई पहचान है।

तीन विधानसभा क्षेत्रों को मिलेगी विकास की सौगात

मुख्यमंत्री ने लिखा कि इस अवसर पर भदोही, औराई एवं ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्रों को 1,340 करोड़ रुपये से अधिक की 112 विकास परियोजनाओं की सौगात मिलेगी और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ प्रदान किए जाएंगे।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जावेद अख्तर:19 की उम्र…जेब में 27 नए पैसे और बड़े-बड़े सपने; 62 साल पहले सिनेमा जगत में कैसे आया था ‘जादू’? – Shabana Azmi Shares Motivational Career Journey And Struggle Story Of Husband Javed Akhtar In Film Industry

एडवेंचर बाइक खरीदने का है प्लान?:खराब सड़कों के लिए बेस्ट हैं ये पांच मोटरसाइकिल, जानें पावर व फीचर्स की डिटेल – Tough Roads, Smooth Rides: Top Bikes Built Potholes, Off-road Trails And More

परगट सिंह:हॉकी स्टिक थामी, वर्दी पहनी अब हाथों में सियासी कमान, जालंधर के मिट्ठापुर से शुरू हुआ था सफर – Pargat Singh Journey Began In Jalandhar Mithapur Wielding Hockey Stick And Wearing Uniform Political Command

तमिलनाडु उपचुनाव:उदयनिधि स्टालिन पर एफआईआर दर्ज, बच्चे को प्रचार में शामिल करने का आरोप; क्या है पूरा मामला? – Tamil Nadu Bypoll Fir Against Udhayanidhi Stalin Over Alleged Use Of Child In Election Campaign

‘लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई’:अल-कायदा की फ्लाईदुबई जैसे और हमले करने की धमकी, अमेरिका-इस्राइल को लेकर क्या कहा? – Fight Is Not Over Yet Al Qaeda Threatens More Attacks Like Flydubai One What Did Say Regarding Us And Israel

यूपी सियासत:अखिलेश ने लगाया नारा ‘जय संविधान-जय हिंदुस्तान’, गठबंधन पर बोले- बात सीट की नहीं, जीत की है – Akhilesh On Alliance He Says It Is Not About Seats, But About Victory

Leave a Comment