लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सूर्यकुमार यादव पर छाया ‘धुरंधर’ का खुमार, रहमान डकैत का आइकॉनिक डांस किया कॉपी; वीडियो वायरल 

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Suryakumar Yadav Dhurandhar Dance Video: भारत के फिल्मी जगत में चारों तरफ सिर्फ धुरंधर (Dhurandhar) का ही नाम गूंज रहा है. जनता को मूवी काफी पसंद आ रही है. अब इस फिल्म का खुमार आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) भी चढ़ता दिख रहा है. सूर्या ने धुरंधर के मशहूर कैरेक्टर रहमान डकैत का डांस स्टाइल कॉपी किया. 

मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया, जिसमें सूर्यकुमार यादव एमआई की जर्सी पहनकर स्टेज पर चढ़ते वक्त रहमान डकैत के स्टाइल में डांस करते हुए दिखाई दिए. सूर्या का यह डांस फैंस को खूब पसंद आ रहा है. उन्होंने काफी बारीकी से डांस को कॉपी किया है. वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा गया, “दादा का स्टाइल है, फुल धुरंधर मूड.”

IPL 2026 के पहले मैच में खामोश रहा बल्ला

मुंबई के आईपीएल 2026 के पहले मैच में सूर्या का बल्ला खामोश दिखाई दिया. उन्होंने 8 मैचों में 3 चौकों की मदद से सिर्फ 16 रन स्कोर किए थे. अब देखना दिलचस्प होगा कि वह पूरे टूर्नामेंट में कैसा प्रदर्शन करते हैं. 

मुंबई ने जीता पहला मैच 

मुंबई ने सीजन का पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेला था. इस मैच में मुंबई को 6 विकेट से जीत मिली थी. मैच में कोलकाता ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 220 रन बोर्ड पर लगाए. कप्तान अजिंक्य रहाणे ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 67 रन स्कोर किए थे. 

रन चेज के लिए उतरी मुंबई ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 19.1 ओवर में 224/4 रन बनाकर जीत हासिल कर ली थी. टीम के लिए रियान रिकल्टन और रोहित शर्मा ने बड़ी पारियां खेलते हुए क्रमश: 81 और 78 रन बनाए थे. 

मुंबई का अगला मैच 

हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस को अगला मुकाबला 04 अप्रैल, शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना है. यह दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. यह दिन का मैच होगा, जिसकी शुरुआत भारतीय समय के अनुसार दोपहर में 3:30 बजे से होगी. 

 

यह भी पढ़ें: Watch: लाइव टीवी पर पाकिस्तान की फजीहत, सरेआम PSL का बना मजाक; फैंस बोले- भिखारी…



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘पिछले साल जैसा प्रेशर नहीं…’, छक्का लगाकर विराट कोहली ने RCB को बनाया चैंपियन; फिर दिया बड़ा बयान

IPL 2026 Awards Winners List: एक क्लिक में जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी ने अकेले जीते 5 पुरस्कार

Rajat Patidar Statement: RCB की खिताबी जीत के बाद विराट कोहली को लेकर ये क्या बोल गए कप्तान पाटीदार, कहा- ‘हम उनके पास जाने में हिचकिचाते हैं क्योंकि…’

IPL Prize Money 2026 Distribution: चैंपियन RCB को मिले 20 करोड़, वैभव सूर्यवंशी पर कितने करोड़ रुपयों की हुई बारिश; जानिए सभी अवार्ड्स की प्राइज मनी

RCB VS GT IPL 2026 FINAL: खिताबी हार के बाद बोले शुभमन गिल- ‘हम जीत की मंजिल तक नहीं पहुंच पाए, लेकिन…’

Vaibhav Suryavanshi: हार के बाद क्या बेहद निराश हो गए वैभव सूर्यवंशी, कहा- ‘मुझे अपनी फिटनेस पर काम करना होगा वरना…’

Leave a Comment