लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

लातूर में सूखे की मार:पशुओं के चारे का भी संकट, बच्चों ने गुल्लक फोड़कर दिए 2 लाख; कैसे जुटाई रकम? – Maharashtra Latur Children Break Piggy Banks Donate Two Lakh For Drought Victims To Cm Fadnavis

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

सूखे ने लातूर में खेतों की हरियाली ही नहीं छीनी, लोगों के सामने अपने पशुओं को बचाए रखने का सवाल भी खड़ा कर दिया है। ऐसे वक्त में अहमदपुर के स्कूली बच्चों ने शायद इस संकट का दर्द अपनी उम्र से कहीं ज्यादा समझा। डॉ. हरिवंशराय बच्चन विद्यालय के प्राथमिक कक्षा के बच्चों ने गुल्लक फोड़ी, दो लाख रुपये जुटाए और मुख्यमंत्री राहत कोष में दान कर दिए।

बच्चों की ओर से मुंबई में चेक के जरिये यह राशि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सौंपी गई। इन बच्चों की कोशिश उम्मीद जगाती है, जहां किसान अपनी ही  फसल को बचाने के बजाय उसे पशुओं के चारे के लिए काटने को मजबूर हैं। काव्हा गांव के किसान नारायण गुडे के पास सात भैंसें, दो गायें और बछड़े हैं। बारिश नहीं हुई तो हरा चारा खत्म हो गया। अब वे पशुओं का पेट भरने के लिए गन्ने की खड़ी फसल काट रहे हैं। 

अहमदपुर प्राइमरी स्कूल के बच्चों ने सीएम को सौंपा चेक

लोअर तेरणा परियोजना में पानी घटकर सिर्फ 21 फीसदी बचा: लोअर तेरणा परियोजना में पानी घटकर क्षमता का सिर्फ 21 प्रतिशत रह गया है। प्रशासन ने इसे अब केवल पीने के लिए सुरक्षित रखा है और खेती के लिए अवैध पानी उठाने पर निगरानी बढ़ा दी है। ऐसे में प्रशासन ने जलाशय के पानी को अब पूरी तरह पेयजल के लिए सुरक्षित कर दिया है। लातूर के जिलाधिकारी ने स्थिति की समीक्षा की। 

ये भी पढ़ें: मेघालय में बीमार बेटे को बचाने मां 3 घंटे पैदल चली: गोद में ही दम तोड़ा मासूम ने; गांव तक वाहन क्यों नहीं आया?

महाराष्ट्र के 265 तालुकों में सूखा: महाराष्ट्र सरकार ने सितंबर के अंत में राज्य के 358 में से 265 तालुकों को सूखा प्रभावित घोषित किया, जो करीब 74 प्रतिशत है। ये तालुक 32 जिलों में फैले हैं। सरकारी कदम के बाद प्रभावित इलाकों में फसल नुकसान का आकलन और राहत उपाय शुरू किए गए हैं। इनमें फसल ऋण के पुनर्गठन, कृषि ऋण की वसूली स्थगित करने, भूमि राजस्व में रियायत और कृषि पंपों के बिजली बिल में राहत जैसे उपाय शामिल हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एक्सप्लेनर:कैसे मिलता है शांति का नोबेल? दौड़ में अंतरिक्ष स्टेशन, ईरान से जंग छेड़ने वाले ट्रंप, और भी नाम – Explainer: How Is The Nobel Peace Prize Awarded? The Iss, Trump And Other Names In The Race

छत्तीसगढ़ से ग्राउंड रिपोर्ट:कैसे बदल रहा बस्तर? पंडुम कैफे में काम करने वाले पूर्व नक्सलियों ने बताई कहानी – Bastar-ground-report-former-maoists-pandum-cafe-jagdalpur-change Cg News

Up:प्रदेश के हर जिले से पूरी तरह से विदा हुआ मानसून, धूप बढ़ने से दिन और रात के तापमान में दस डिग्री का अंतर – Up: Monsoon Has Completely Withdrawn From Every District In The State, 10-degree Difference Between Day And Ni

ईरान पर बौखलाया अमेरिका:ट्रंप बोले- आसान या मुश्किल एक रास्ता चुनना ही होगा, देश से क्यों निकाले दो राजनयिक? – Us Furious With Iran Trump Says Path Easy Or Difficult Must Be Chosen Why Were Iranian Two Diplomats Expelle

Box Office Collection Drishyam 3 Crosses 100 Crore In 2 Days The Vvan Slows Down Films Weekend Report – Entertainment News: Amar Ujala

बिहार में बाढ़:nasa ने पूरी दुनिया को दिखाई बिहार की भयावह तस्वीर; क्यों खास है नासा से जारी यह तस्वीर? – Bihar Floods Nasa Image In Bihar News Flood Situation In Gandak River Today

Leave a Comment