लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

कांग्रेस:एमपीएससी आंदोलन अब ‘सत्याग्रह’, राहुल गांधी ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्ज कराया आंदोलन; क्या है मांग? – Mpsc Movement Now A ‘satyagraha’, Says Rahul Gandhi After Launch Of Portal

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग (एमपीएससी) की परीक्षाओं में पेपर लीक और अन्य कथित अनियमितताओं के खिलाफ चल रहे छात्रों के आंदोलन को ‘सत्याग्रह’ बताया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र प्रतियोगी परीक्षा समन्वय समिति ने अपने आंदोलन को कांग्रेस के नए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ‘सत्याग्रह’ के रूप में दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें- सीजेपी प्रदर्शन: ‘पुलिस से बचने के लिए बच्चों को बनाया गया ढाल’; एनएचआरसी ने किसे भेजा नोटिस? रिपोर्ट भी तलब

आंदोलन में क्या-क्या मुद्दे हैं शामिल?

राहुल गांधी ने शनिवार को ही देशभर में चल रहे मुद्दा आधारित आंदोलनों को एक मंच पर लाने के लिए ‘सत्याग्रह’ डिजिटल प्लेटफॉर्म की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए महाराष्ट्र के छात्रों की समस्याओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पुणे में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र के छात्रों ने उनके सामने कई समस्याएं रखी थीं। इनमें पेपर लीक, सरकारी भर्तियों में देरी, महंगी शिक्षा, खराब छात्रावास, खाने की गुणवत्ता और डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ अंतरण) में कथित धोखाधड़ी जैसे मुद्दे शामिल थे।

 

राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से एमपीएससी में सुधार करने, परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी बनाने और छात्रों की समस्याएं सुनने की अपील की थी। उनके मुताबिक, इन मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के कारण छात्र अब पुणे में सत्याग्रह कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- शिवाजी पार्क प्रदर्शन: सीजेपी आयोजकों समेत 400-500 अज्ञात लोगों पर एफआईआर, आदित्य ठाकरे बोले- लोकतंत्र की आवाज

राहुल ने छात्रों की मांगों का किया जिक्र

उन्होंने छात्रों की दो प्रमुख मांगों का भी जिक्र किया। पहली मांग एमपीएससी अध्यक्ष के इस्तीफे की है। छात्रों का कहना है कि उनकी जगह ईमानदार और योग्य अधिकारी की नियुक्ति की जानी चाहिए। दूसरी मांग राज्य में 70 हजार से अधिक खाली सरकारी पदों को जल्द भरने की है। राहुल गांधी ने कहा कि ये मांगें अनुचित नहीं हैं और इन पर केवल आश्वासन देने के बजाय कार्रवाई की जरूरत है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस और एनएसयूआई भी छात्रों के आंदोलन के साथ हैं और जब तक छात्रों की मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह महाराष्ट्र सरकार के सामने यह मुद्दा फिर उठाएंगे और समस्या का स्थायी समाधान मांगेंगे।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राशिफल 04 अक्तूबर:मेष, कर्क और मकर राशि वालों की होगी बल्ले-बल्ले, धन-करियर में मिलेंगे शुभ संकेत – Today Horoscope 4 October 2026, Horoscope Today, Daily Horoscope, Aaj Ka Rashifal, 4 October 2026 Horoscope, T

आज का शब्द:विकीर्ण और रवीन्द्रनाथ टैगोर की कविता- दुःख की अँधियरिया रात – Aaj Ka Shabd Vikeerna Ravindranath Taogore Ki Kavita Dukh Ki Andhiyariya Rat

यूपी:क्या प्रदेश के स्कूलों में हो सकता है पितृ विसर्जन का अवकाश?, कैलेंडर में इन नियमों के तहत है छुट्टी – Up: Can Schools In The State Have A Holiday For Pitru Visarjan? The Holiday Is Listed In The Calendar Under Th

‘गणेश विसर्जन खत्म, अब ज्ञानेश कुमार का विसर्जन बाकी’:प्रकाश राज ने एसआईआर पर उठाए सवाल; भाजपा ने क्या कहा? – Ganesh ‘visarjan’ Over, Gyanesh Kumar ‘visarjan’ Remains: Prakash Raj

सीबीआई:एलआईसी निवेश फ्रॉड केस में रिलायंस कम्युनिकेशंस के खिलाफ चार्जशीट, जानें क्या है पूरा मामला – Cbi Chargesheets Rcom, Ex Chief Investment Officer Of Lic In Rs 3,750-cr Cheating Case

यूपी:प्रदेश भाजपा ने घोषित की मीडिया टीम, इन 31 लोगों को बनाया गया प्रदेश प्रवक्ता; ये होंगे पैनलिस्ट – Up: State Bjp Announces Media Team, Appoints 31 People As State Spokespersons; They Will Be Panelists

Leave a Comment